Showing posts with label ROTARY SOUTH ASIA OFFICE. Show all posts
Showing posts with label ROTARY SOUTH ASIA OFFICE. Show all posts

Saturday, December 21, 2019

रोटरी इंडिया सेन्टेंनियल समिट के प्रमोशन के लिए बुलाई गई मीटिंग में अपनी राजनीति करते हुए अनूप मित्तल के खिलाफ मोर्चा खोलने की विनोद बंसल की कोशिश को अपने साथी गवर्नर्स को बेइज्जत करते रहने की उनकी प्रवृत्ति के रूप में देखा/पहचाना जा रहा है

नई दिल्ली । रोटरी इंडिया सेन्टेंनियल समिट के प्रमोशन के लिए डिस्ट्रिक्ट्स की प्रमोशन कमेटी के पदाधिकारियों की रोटरी इंटरनेशनल के नई दिल्ली स्थित साउथ एशिया ऑफिस में हुई मीटिंग में विनोद बंसल ने जिस तरह से समिट के प्रमोशन की बजाये इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को प्रमोट करने का काम किया, उसकी चर्चा ने विनोद बंसल के लिए खासी फजीहत वाली स्थिति पैदा कर दी है । इस चर्चा ने उक्त मीटिंग में न पहुँचने वाले डिस्ट्रिक्ट्स के पदाधिकारियों को यह कहने का भी मौका दिया है कि अच्छा हुआ कि वह मीटिंग में नहीं गए, अन्यथा उनके समय और पैसे की बर्बादी ही होती । कई लोग कहने भी लगे हैं कि विनोद बंसल रोटरी के काम के बहाने से लोगों से मिलते-जुलते हैं और मीटिंग बुलाते/करते हैं, लेकिन रोटरी के काम की बातें कम करते हैं और अपनी राजनीति की बातें ज्यादा करते हैं । उक्त मीटिंग में आमंत्रित किए गए कुछेक लोगों ने कहा भी कि वह तो इसीलिए मीटिंग में नहीं गए । उल्लेखनीय है कि उक्त मीटिंग के लिए नौ डिस्ट्रिक्ट्स के पदाधिकारियों को बुलाया गया था, जिनमें से कुल चार डिस्ट्रिक्ट्स के पदाधिकारी ही मीटिंग में पहुँचे । इनमें भी विनोद बंसल के खुद के डिस्ट्रिक्ट के तो चार पदाधिकारी थे, जबकि बाकी डिस्ट्रिक्ट्स से एक एक पदाधिकारी ही उपस्थित था । इस मीटिंग में अपनी उम्मीदवारी की स्थिति पर बात करते हुए विनोद बंसल ने अपने डिस्ट्रिक्ट के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी अनूप मित्तल की यह कहते हुए आलोचना भी कि उनके अपने डिस्ट्रिक्ट में वैसे तो उनकी स्थिति अच्छी है, एक सिर्फ अनूप मित्तल ही उनके खिलाफ बातें करते रहते हैं ।
मजे की बात यह रही कि विनोद बंसल के इस दावे को झूठ बोल कर लोगों को भरमाने/बरगलाने के एक प्रयास के रूप में ही देखा/पहचाना गया है । डिस्ट्रिक्ट में विनोद बंसल की स्थिति कैसी है, यह इसी तथ्य से जाहिर है कि डिस्ट्रिक्ट में उनके अलावा रंजन ढींगरा तथा दीपक कपूर इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के उम्मीदवार हैं; इन दोनों का भी उम्मीदवार होना क्या विनोद बंसल की स्थिति के अच्छे होने का सुबूत है ? इन दोनों को उम्मीदवार क्या अनूप मित्तल ने बनाया है ? यदि ऐसा नहीं है - और जो नहीं ही है - तो डिस्ट्रिक्ट में सिर्फ अनूप मित्तल को ही विनोद बंसल अपने विरोधी के रूप में क्यों देखते/बताते हैं ? अभी हाल ही में इंटरनेशनल प्रेसीडेंट नॉमिनी शेखर मेहता के सम्मान में हुए डिस्ट्रिक्ट समारोह में चेयरमैन होने के बावजूद विनोद बंसल को अलग-थलग रखा गया, जिससे नाराज होकर समारोह से संबद्ध एक मीटिंग का विनोद बंसल ने 'ऑय एम् नॉट इंटरेस्टिंग' कहते हुए बहिष्कार किया; समारोह की तैयारी कमेटी में कन्वेनर रंजन ढींगरा थे, एडवाइजर मंजीत साहनी तथा सुरेश जैन थे और को-चेयरमैन रमेश चंद्र थे - तब फिर उक्त कार्यक्रम की तैयारी से अलग-थलग किए जाने के लिए अनूप मित्तल कैसे जिम्मेदार हुए ? विनोद बंसल की निगाह में अनूप मित्तल क्या डिस्ट्रिक्ट के इतने बड़े नेता हो गए हैं कि डिस्ट्रिक्ट और डिस्ट्रिक्ट के सभी बड़े पदाधिकारी व नेता उनके इशारों पर चल रहे हैं ? अपनी हर मुसीबत और फजीहत के लिए अनूप मित्तल को जिम्मेदार ठहराने की विनोद बंसल की कोशिशों को डिस्ट्रिक्ट में हमेशा ही किसी एक को निशाना बनाने की विनोद बंसल की पुरानी प्रवृत्ति के रूप में देखा/पहचाना जा रहा है ।
डिस्ट्रिक्ट में लोगों को याद है कि इंटरनेशनल डायरेक्टर के रूप में पीटी प्रभाकर के साथ तिकड़म करके और डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों व नेताओं को अँधेरे में रख कर विनोद बंसल ने उनकी एक इंस्टीट्यूट का चेयरमैन कर दिल्ली में इंस्टीट्यूट करने की योजना के फेल हो जाने के लिए विनोद बंसल ने तत्कालीन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय खन्ना को लेकर रोना-धोना मचाया था । विनय भाटिया के चुनाव में सक्रियता दिखा कर 'बेईमानी' करने के मामले में रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड में 'चुनावी अपराधी' के रूप में चिन्हित होने के मामले में विनोद बंसल ने आशीष घोष को लपेटे में लिया था । विनोद बंसल की यह पुरानी प्रवृत्ति है कि वह स्वार्थपूर्ण हरकतें करेंगे, तिकड़में करेंगे और उनके चलते जब मुसीबत में फँसेंगे और फजीहत का शिकार होंगे तो किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहरा देंगे । उनकी इस प्रवृत्ति का शिकार मंजीत साहनी, अशोक घोष, राजेश बत्रा जैसे वरिष्ठ पूर्व गवर्नर तक हो चुके हैं । विनोद बंसल की इस प्रवृत्ति के नए शिकार अनूप मित्तल हैं । विनोद बंसल किस तरह से अपने साथी पूर्व गवर्नर्स को बेइज्जत करते हैं, इसका ताजा उदाहरण पूर्व गवर्नर सुधीर मंगला के साथ किए जाने वाले उनके व्यवहार में देखा/पहचाना/समझा जा सकता है । उल्लेखनीय है कि सुधीर मंगला को विनोद बंसल ने ही सेन्टेंनियल समिट के लिए डिस्ट्रिक्ट की प्रमोशन कमेटी का चेयरमैन बनाया है; और कमेटी का काम शुरू होने से पहले ही उन्होंने लोगों के बीच रोना शुरू कर दिया है कि सुधीर मंगला तो कुछ करते ही नहीं हैं, और वह तो किसी लायक ही नहीं हैं । सुधीर मंगला को विनोद बंसल कई वर्षों से जानते/पहचानते हैं, कुछ वर्ष पहले तक दोनों एक ही क्लब के सदस्य थे; इस नाते उम्मीद कर सकते हैं कि विनोद बंसल जानते/समझते होंगे कि सुधीर मंगला किस लायक हैं; यह जानते/समझते हुए ही विनोद बंसल ने उन्हें प्रमोशन कमेटी का चेयरमैन बनाया और साथ ही साथ यह कहना/बताना शुरू कर दिया कि सुधीर मंगला तो किसी लायक ही नहीं हैं । दरअसल इसी तरह के व्यवहार व रवैये के चलते विनोद बंसल ने डिस्ट्रिक्ट के लोगों को अपने खिलाफ किया हुआ है; लेकिन जाहिर वह यह करते हैं जैसे डिस्ट्रिक्ट में सभी लोग उनके साथ हैं, सिर्फ दो/एक लोग ही उनके खिलाफ हैं; समयानुसार इन दो/एक लोगों का चेहरा बदलता रहता है - कभी यह चेहरा संजय खन्ना का हो जाता है, तो कभी आशीष घोष का, कभी मंजीत साहनी का, कभी अशोक घोष का, कभी राजेश बत्रा का, कभी रमेश चंद्र का, कभी सुरेश जैन का, कभी रंजन ढींगरा का - आजकल यह चेहरा अनूप मित्तल का है । देखना दिलचस्प होगा कि विनोद बंसल अगला नंबर किसका लगाते हैं ?

Tuesday, September 17, 2019

रोटरी इंटरनेशनल प्रेसीडेंट नॉमिनी शेखर मेहता की संस्था रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के आयोजन में इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के उम्मीदवार विनय कुलकर्णी की मौजूदगी ने आयोजन तथा शेखर मेहता की भूमिका को विवादास्पद बनाया

नई दिल्ली । कोलकाता में हो रहे रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विनय कुलकर्णी की उपस्थिति ने जोन 7 में होने वाले इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के चुनाव को विवाद में घसीट लिया है । रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस को मिली/भेजी गई कुछेक शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि यह कार्यक्रम विनय कुलकर्णी की उम्मीदवारी को प्रमोट करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, और रोटरी इंटरनेशनल को इसका संज्ञान लेना चाहिए तथा इस बारे में उचित कार्रवाई करना चाहिए । शिकायतों में कहा गया है कि यह बहुत ही अफसोस की बात है कि इंटरनेशनल प्रेसीडेंट नॉमिनी शेखर मेहता ने इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के लिए अधिकृत उम्मीदवार का चयन करने के लिए होने वाली नोमीनेटिंग कमेटी की मीटिंग से ठीक पहले रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन की उक्त मीटिंग की - और उसमें विनय कुलकर्णी की उपस्थिति से परहेज भी नहीं किया । उल्लेखनीय है कि जोन 7 में होने वाले इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के चुनाव में विनय कुलकर्णी भी उम्मीदवार हैं, और उन्हें शेखर मेहता खेमे के उम्मीदवार के रूप में ही देखा/पहचाना जाता है । उल्लेखनीय यह भी है कि इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के लिए अधिकृत उम्मीदवार का चयन करने के लिए तीन दिन बाद ही - 21 सितंबर को नोमीनेटिंग कमेटी की मीटिंग होनी है ।
गौरतलब है कि रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के पीछे शेखर मेहता का ही दिमाग और उनकी मेहनत है । 2011 में श्रीलंका में आयोजित हुई रोटरी साऊथ एशिया कॉन्फ्रेंस में शेखर मेहता की प्रेरणा व पहल से श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव्स तथा भारत के रोटेरियंस ने क्षेत्र में अन्य कई विषयों के साथ-साथ शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर काम करने के लिए रोटरी साऊथ एशिया सोसायटी फॉर डेवेलपमेंट एंड को-ऑपरेशन का गठन किया था । पिछले वर्ष इसका ही नाम बदल कर रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन किया गया है । मजे की बात यह है कि इसके तहत काम भले ही शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर किए गए हैं, लेकिन इसके गठन तथा इसके कामों के पीछे असली उद्देश्य राजनीतिक ही देखा/पहचाना गया है । इसी कारण से बासकर चॉकलिंगम ने इंटरनेशनल डायरेक्टर के अपने कार्यकाल में रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन को तथा उसके कार्यक्रमों को कोई तवज्जो नहीं दी; और उनके इंटरनेशनल डायरेक्टर के कार्यकाल में इसकी सक्रियता भी कम रही और जो रही भी वह दबी-छिपी रही । रोटेरियंस के बीच माना जाता रहा है कि शेखर मेहता ने लंबी राजनीतिक छलाँग लगाने के लिए ही इसका गठन किया है । रोटरी में बहुत से लोग मानते और कहते हैं कि इंटरनेशनल प्रेसीडेंट (नॉमिनी) के पद पर पहुँचने में रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के जरिए किए गए 'कामों' ने शेखर मेहता की काफी मदद की है ।
सिर्फ समझा ही नहीं जा रहा है, बल्कि कहा भी जा रहा है कि रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन ने अब विनय कुलकर्णी को इंटरनेशनल डायरेक्टर चुनवाने का बीड़ा उठा लिया है । रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस को भेजी गई शिकायतों में कहा गया है कि रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के कोलकाता में हो रहे कार्यक्रम में शेखर मेहता तथा मौजूदा इंटरनेशनल डायरेक्टर भरत पांड्या व कमल सांघवी की उपस्थिति में विनय कुलकर्णी की जिस तरह की मौजूदगी रही और 'दिखाई' गई है, वह जोन 7 में होने वाले इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है और चुनावी आचार-संहिता का खुला उल्लंघन है । कहा गया है कि डिस्ट्रिक्ट्स में होने वाले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव में आचार-संहिता के नाम पर उम्मीदवारों पर तरह तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं, लेकिन इंटरनेशनल प्रेसीडेंट नॉमिनी तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर्स की मौजूदगी में इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के उम्मीदवार को खुल्लमखुल्ला तवज्जो दी जा रही है । बिडंवना और निराशा की बात यह भी है कि रोटरी इंटरनेशनल को भेजी गई शिकायतों के संबंध में संबद्ध रोटेरियंस का यह भी कहना है कि इंटरनेशनल प्रेसीडेंट नॉमिनी के सान्निध्य में ही जब चुनावी आचार-संहिता का उल्लंघन किया जा रहा हो और मजाक बनाया जा रहा हो, तो न्याय मिलने की उम्मीद भी घट जाती है । इसी कारण से जोन 7 में इंटरनेशनल डायरेक्टर का चयन करने के लिए होने वाली नोमीनेटिंग कमेटी की मीटिंग से चार दिन पहले, 16 सितंबर को कोलकाता में शुरू हुए दो दिवसीय रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन का आयोजन गहरे विवाद में फँस गया है ।

Wednesday, September 11, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 में एक क्लब प्रेसीडेंट अंकुर अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को प्रभावित करने के लिए उनकी ईमेल आईडी को फर्जी तरीके से इस्तेमाल करने के मामले में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आईएस तोमर का नाम लेकर डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में खासी गर्मी पैदा की

बरेली । रोटरी क्लब बरेली मैग्नेट सिटी के प्रेसीडेंट अंकुर अग्रवाल ने धोखे और फर्जी तरीके से उनकी ईमेल आईडी को इस्तेमाल करके डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बदनाम करने तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को प्रभावित करने के मामले में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आईएस तोमर का नाम लेकर डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में खासी गर्मी पैदा कर दी है । दरअसल कुछेक लोगों को यह भी लग रहा है कि जो हो रहा है, उसमें अंकुर अग्रवाल भी राजनीति खेल रहे हैं, और या 'मोहरा' बन रहे हैं । उल्लेखनीय है कि रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस में कंसर्न अधिकारी जितिंदर सिंह को लिखे/भेजे ईमेल संदेश में अंकुर अग्रवाल ने बताया और दावा किया कि डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर रवि प्रकाश अग्रवाल पर मतपत्र छीनने तथा जबरन उनके हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगते हुए उनके नाम से जो शिकायत की गई है, वह शिकायत उनकी ईमेल आईडी का फर्जी व धोखेपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करके की गई है । अंकुर अग्रवाल ने अपने संदेश-पत्र में इस फर्जीवाड़े के लिए अपने क्लब के पूर्व प्रेसीडेंट राहुल वोहरा पर संदेह व्यक्त किया है । अंकुर अग्रवाल ने कहा/बताया है कि राहुल वोहरा ने रोटरी इंटरनेशनल के कुछेक मैसेज देखने का वास्ता देकर उनसे उनकी ईमेल आईडी ली थी; उन्हें शक है कि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आईएस तोमर की चुनावी राजनीति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राहुल वोहरा ने ही उनकी ईमेल आईडी का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करके उक्त आरोपपूर्ण मेल भेजी है ।
उल्लेखनीय है कि अंकुर अग्रवाल के नाम से भेजी गई पहली ईमेल, जिसे कुछ ही घंटों के अंदर अंकुर अग्रवाल ने फर्जी बता दिया है, में आरोप लगाया गया है कि डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर रवि प्रकाश अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किशोर कातरू के बेटे तथा अन्य कुछ रोटेरियंस के साथ उनके कार्यालय में ठीक उस समय पहुँचे, जब वह पोस्टमैन से मतपत्रों वाला लिफाफा ले रहे थे । उनसे उक्त लिफाफा छीना गया और जबरन उनसे मतपत्रों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए । उक्त आरोपपूर्ण शिकायत के साथ माँग की गई कि जबरन हस्ताक्षरित करवाए गए उनके मतपत्र को निरस्त किया जाए । इसके कुछ घंटों के भीतर ही अंकुर अग्रवाल ने उक्त ईमेल-पत्र को फर्जी बताते हुए रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय को ईमेल-पत्र लिखा । कुछेक लोगों को हालाँकि यह भी लगता है कि दोनों ईमेल-पत्र अंकुर अग्रवाल द्वारा ही लिखे भेजे गए हैं; पहले ईमेल-पत्र के बाद उन पर भारी दबाव पड़ा, जिसके चलते उन्हें कुछ ही घंटों के भीतर दूसरा ईमेल-पत्र लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा है । डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति के हथकंडों से परिचित वरिष्ठ रोटेरियंस का कहना है कि डिस्ट्रिक्ट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद को लेकर जिस तरह की राजनीति होती रही है, और इस वर्ष होने वाला चुनाव दोनों खेमों के लिए जिस तरह से महत्त्वपूर्ण हो उठा है - उसे देखते हुए किसी भी तरह की 'हरकत' से इंकार नहीं किया जा सकता है ।
ऐसे में, रोटरी इंटरनेशनल के साऊथ एशिया ऑफिस के पदाधिकारियों के सामने समस्या यह पैदा हो गई है कि वह अंकुर अग्रवाल के कौन से ईमेल-पत्र को सच मानें - पहले वाले को, या दूसरे वाले को । चूँकि अंकुर अग्रवाल का आरोप और फिर कुछ ही घंटों के भीतर उसे फर्जी बताना रिकॉर्ड पर है, इसलिए रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों के सामने यह तय करने की गंभीर चुनौती आ पड़ी है कि वह अंकुर अग्रवाल की किस बात पर यकीन करें । डिस्ट्रिक्ट का राजनीतिक माहौल चूँकि गहमागहमीभरा है, और उसमें तरह तरह के 'षड्यंत्र' हो रहे हैं - इसलिए हर किसी के लिए यह समझना खासा मुश्किल है कि कौन कब सच बोल रहा है, और कौन झूठ ? रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों के लिए मुसीबत की बात यह है कि वह यदि अंकुर अग्रवाल के दूसरे ईमेल-पत्र को सच मानते हुए पहले ईमेल पत्र को फर्जी मान लें, और फिर बाद में 'साबित' हो कि अंकुर अग्रवाल ने दूसरा ईमेल-पत्र दबाव में आकर लिखा था - तो फिर रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों की भी फजीहत होगी । जो भी हो, रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों को फैसला तो करना ही होगा । इस झमेले से लेकिन एक बात यह जरूर जाहिर हो गई है कि पवन अग्रवाल और सतीश जायसवाल के बीच होने वाले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव में काफी तमाशे देखने को मिलेंगे ।
अंकुर अग्रवाल की दोनों ईमेल-पत्र की तस्वीरें :

Thursday, January 3, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट सुरेश भसीन की अमेरिकी वीजा के लिए हो रही ज़द्दोजहद ने विनोद बंसल को यह स्पष्टीकरण देने के लिए मजबूर किया कि वह डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर बने हैं, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के ट्रेनर नहीं बने हैं

नई दिल्ली । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट सुरेश भसीन को अमेरिकी वीजा अभी तक न मिल पाने के लिए डिस्ट्रिक्ट के कुछेक लोग जिस तरह से पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद बंसल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, उसके कारण विनोद बंसल को लोगों को समझाना पड़ रहा है कि वह डिस्ट्रिक्ट के ट्रेनर बने हैं, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के ट्रेनर नहीं बने हैं । उल्लेखनीय है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेन डिएगो में 13 से 19 जनवरी के बीच रोटरी इंटरनेशनल असेम्बली का आयोजन होना है, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स इलेक्ट की ट्रेनिंग होनी है - जो रोटरी इंटरनेशनल का एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम है; लेकिन जिसमें सुरेश भसीन के शामिल हो पाने को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है । यह संशय इसलिए बना हुआ है क्योंकि वीजा के लिए होने वाले इंटरव्यू में सुरेश भसीन फेल हो चुके हैं और वीजा के लिए दिया गया उनका आवेदन रिजेक्ट हो चुका है । मजे की और बिडंवना की बात यह है कि अमेरिका जाने को लेकर सुरेश भसीन का बॉन वॉयज हो चुका है, जिसमें सुरेश भसीन अमेरिकी यात्रा को लेकर लोगों की शुभकामनाएँ ले चुके हैं - लेकिन उनका अमेरिका जा पाना अभी निश्चित नहीं है । इस बिडंवना के लिए कुछेक लोग विनोद बंसल के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर होने का वास्ता देते हुए विनोद बंसल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जिस पर विनोद बंसल का कहना है कि वह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के ट्रेनर नहीं बनाए गए हैं, डिस्ट्रिक्ट के ट्रेनर बनाए गए हैं - और अभी कुछ ही दिन पहले बनाए गए हैं ।
सुरेश भसीन और उनके नजदीकियों की तरफ से हालाँकि दावा किया जा रहा है कि सुरेश भसीन के मामले में वीजा की समस्या को अंततः हल कर लिया जायेगा और सुरेश भसीन इंटरनेशनल कन्वेंशन में शामिल हो सकेंगे । यह दावा करते हुए बताया जा रहा है कि रोटरी के बड़े पदाधिकारियों ने अमेरिकी दूतावास के पदाधिकारियों से संपर्क साधा हुआ है और वीजा क्लियर करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । बताया जा रहा है कि यह समस्या सिर्फ सुरेश भसीन के साथ ही नहीं हुई है, बल्कि और कुछेक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स इलेक्ट के वीजा आवेदनों को भी रिजेक्ट किया गया है - और उनके वीजा भी क्लियर करवाने के लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं । जानकारों के अनुसार, शुरू में कुल करीब 15 डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स इलेक्ट के वीजा आवेदन रिजेक्ट हुए थे; जिनमें से कई के मामले सुलटा लिए गए हैं - लेकिन छह-सात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स इलेक्ट के मामले अभी भी फँसे हुए हैं, जिनमें सुरेश भसीन भी एक हैं । सुरेश भसीन के मामले के फँसे होने पर सभी को हैरानी है । सुरेश भसीन खासे अनुभवी रोटेरियन हैं, कुछेक दिनों के लिए वह पहले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रह चुके हैं - इस नाते उम्मीद की जाती थी कि वह अपने कामकाज और अपनी जिम्मेदारियाँ अच्छे से निभायेंगे; लेकिन वीजा मामले में उनके साथ जो हुआ है - उससे उनकी और उनके डिस्ट्रिक्ट की भारी फजीहत हुई है । रोटरी में लोगों का कहना है कि दूर-दराज के छोटे शहरों के लोगों के साथ वीजा की समस्या हो जाये, यह तो समझ में आता है; लेकिन दिल्ली में रहने वाले और रोटरी का खासा अनुभव रखने वाले सुरेश भसीन का वीजा मामले में मुसीबत में पड़ना हैरान करता है - और सुरेश भसीन के गवर्नर-काल के प्रति सशंकित करता है ।
डिस्ट्रिक्ट में लोगों को लग रहा है कि जो सुरेश भसीन अपने लिए वीजा की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं, वह गवर्नर पद की जिम्मेदारी भला कैसे संभाल और निभा पायेंगे ? इसी तर्ज पर उनके डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर विनोद बंसल को निशाने पर लिया जा रहा है । यह मामला डिस्ट्रिक्ट के लिए भी इसलिए फजीहत भरा है क्योंकि यह इंटरनेशनल प्रेसीडेंट नॉमिनी सुशील गुप्ता का डिस्ट्रिक्ट है; डिस्ट्रिक्ट के तीन तीन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने की जुगाड़ में हैं; और रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस के मुखिया राजीव रंजन इसी डिस्ट्रिक्ट के सदस्य हैं - इतने सब के बावजूद इस डिस्ट्रिक्ट के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट का वीजा आवेदन रिजेक्ट हो गया और उसका इंटरनेशनल असेम्बली में होने वाली जरूरी ट्रेनिंग में जा पाना मुश्किल में पड़ गया है । गौरतलब बात यह भी है कि कई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स इलेक्ट के वीजा आवेदन रिजेक्ट हो जाने के बाद मामले से इंटरनेशनल डायरेक्टर भरत पांड्या को अवगत करवाया गया था, लेकिन उन्होंने मामले से निपटने की जिम्मेदारी दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस के मुखिया राजीव रंजन के मत्थे मढ़ दी । मजे की बात यह है कि वीजा संबंधी मुश्किलें प्रत्येक वर्ष आती हैं, लेकिन फिर भी रोटरी के बड़े पदाधिकारी और नेता इस मामले को गंभीरता से लेते नहीं नजर आते हैं । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने वाले लोग भी कमाल लोग होते हैं; सुरेश भसीन का ही उदाहरण लें - डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने के लिए तो उन्होंने जी-जान लगा दिया और कई कई वर्ष चुनावी दौड़ में बने रहे; लेकिन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद तक पहुँचने की पहली सीढ़ी - अधिकृत ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए अमेरिकी वीजा लेने - के काम के प्रति लापरवाह बने रहे । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी बनते ही वह यदि वीजा लेने का प्रयास करते, तो अब ऐन मौके पर, जबकि ट्रेनिंग शुरू होने में करीब दस दिन का समय बचा है, उन्हें वीजा के लिए ज़द्दोजहत में नहीं फँसना पड़ता ।

Wednesday, December 12, 2018

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 में वर्ष 2020-21 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के चुनाव की तारीख को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक जैन फिर से आरोपों में घिरे

मेरठ । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक जैन ने वर्ष 2020-21 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के चुनाव की प्रक्रिया पर ब्रेक लगा कर एक बार फिर रोटरी व डिस्ट्रिक्ट की विश्वसनीयता पर संकट खड़ा कर दिया है । इंटरनेशनल प्रेसीडेंट नॉमिनी सुशील गुप्ता और रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस के पदाधिकारी जितेंद्र सिंह के आगाह करने के बावजूद दीपक जैन ने जिस तरह से उक्त चुनाव की प्रक्रिया को मजाक बनाया हुआ है, उसके कारण रोटरी इंटरनेशनल के बड़े पदाधिकारियों को लग रहा है कि डिस्ट्रिक्ट 3100 को नॉन डिस्ट्रिक्ट स्टेटस से बाहर लाकर इंटरनेशनल प्रशासन ने जैसे बड़ी गलती कर दी है । उल्लेखनीय है कि प्रत्येक डिस्ट्रिक्ट में वर्ष 2020-21 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पिछले रोटरी वर्ष में ही तय हो चुके थे । नॉन डिस्ट्रिक्ट स्टेटस में होने के कारण डिस्ट्रिक्ट 3100 में यह नहीं हो पाया था; लेकिन मौजूदा रोटरी वर्ष में डिस्ट्रिक्ट 3100 को डिस्ट्रिक्ट का स्टेटस मिला तो उम्मीद की गई थी कि सितंबर/अक्टूबर तक डिस्ट्रिक्ट 3100 को भी वर्ष 2020-21 का गवर्नर मिल जायेगा । दीपक जैन यदि सचमुच डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में व्यवहार करते तो यह हो भी जाता, लेकिन दीपक जैन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की बजाये कुछेक लोगों की 'कठपुतली' बन गए - इसलिए उक्त मामला लटक गया । इस मामले को लेकर होने वाली चौतरफा फजीहत को देख कर दीपक जैन ने अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की, तो लगा कि उन्होंने कठपुतली का चोगा उतार कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में व्यवहार करना शुरू किया है - लेकिन यह भ्रम साबित हुआ । 
दीपक जैन नामांकन करवा कर फिर 'सो' गए । रोटरी में आम रिवाज है कि नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद निरंतरता में ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाती है । हाल ही के दिनों में डिस्ट्रिक्ट 3011 और डिस्ट्रिक्ट 3012 में इसी रिवाज का पालन करते हुए चुनाव या तो हो चुके हैं और या हो रहे हैं - लेकिन डिस्ट्रिक्ट 3100 में नामांकन हो जाने के बाद किसी को भी पता नहीं है कि चुनाव आखिर कब होंगे ? मजे की बात यह है कि दीपक जैन ने यह कहते हुए ठीकरा रोटरी इंटरनेशनल के सिर फोड़ा हुआ है कि वह जब लिंक भेज देगा, तब चुनाव शुरू हो जायेंगे; व्यवस्था जबकि यह होती है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को चुनाव की तारीख सुनिश्चित करना होती है - रोटरी इंटरनेशनल उसी तारीख के हिसाब से लिंक भेजता है । चुनाव की तारीख का डिस्ट्रिक्ट में किसी को पता नहीं है । डिस्ट्रिक्ट के कुछेक प्रमुख लोगों के अनुसार यह मामला दीपक जैन की काबिलियत की कमी से जुड़ा है । उनका कहना है कि दीपक जैन तीन-तिकड़म और वोटों की खरीद-फरोख्त से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तो बन गए, लेकिन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद की जिम्मेदारी का निर्वाह कर पाने की काबिलियत उनमें नहीं है और इसीलिए जो चुनाव सितंबर/अक्टूबर तक हो जाना चाहिए था - उसका अभी दिसंबर में भी कोई अता-पता नहीं है । यह मामला इसलिए भी गंभीर है कि वर्ष 2021-22 के गवर्नर पद के लिए भी इसी वर्ष चुनाव होने हैं । लोगों का कहना/पूछना है कि दीपक जैन जब अभी पहला चुनाव ही नहीं करवा पा रहे हैं, तो दूसरा चुनाव कब और कैसे करवा सकेंगे ? इसी सवाल के जबाव में उनके 'कठपुतली' होने के आरोप को बल मिलता है । लोगों का कहना है कि एक कठपुतली की यही तो खूबी होती है - उसकी डोर खींची रखी जाये तो वह कुछ नहीं करती है और ढीली छोड़ दी जाये, तो वह आनन-फानन में जल्दी से काम निबटा देगी । वर्ष 2020-21 के गवर्नर पद के चुनाव में दीपक जैन भले ही छह महीने से ज्यादा का समय ले रहे हों; लेकिन आप देखियेगा - वर्ष 2021-22 के गवर्नर पद के चुनाव वह आनन-फानन में संपन्न कर/करवा देंगे ।  
दीपक जैन दो वर्षों के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के चुनावों को लेकर अपने साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट व रोटरी की जो फजीहत कर/करवा रहे हैं; उसमें डिस्ट्रिक्ट के कुछेक लोगों को कमाई करने का ऐंगल भी लग रहा है । लोगों का सीधा/साफ आरोप है कि दीपक जैन ने वर्ष 2020-21 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के चुनाव की प्रक्रिया को जिस तरह से बीच अधर में लटका दिया है, उससे लगता है कि वह उम्मीदवारों से पैसे ऐंठने के जुगाड़ में हैं और इसीलिए चुनावी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में दीपक जैन का रवैया प्रायः संदेहास्पद तथा आरोपों से परिपूर्ण रहा है, इसलिए उम्मीदवारों से पैसे ऐंठने के आरोप को लोगों के बीच स्वीकार्यता मिलती दिख रही है । डिस्ट्रिक्ट से लेकर रोटरी की बड़ी दुनिया तक में वर्ष 2020-21 के गवर्नर पद के चुनाव को न करवाने को लेकर दीपक जैन की भारी फजीहत हो रही है, लेकिन वह इसकी कोई परवाह करते हुए नहीं दिख रहे हैं - इससे भी लोगों को आभास हो रहा है कि उक्त चुनाव को लेकर दीपक जैन किसी बड़ी सौदेबाजी के चक्कर में हैं, और उसके चक्कर में किसी भी तरह की बदनामी उठा लेने के लिए तैयार हैं । दीपक जैन के रवैये से स्पष्ट है कि उन्होंने सुनील गुप्ता के हुए हश्र से कोई सबक नहीं सीखा है, और डिस्ट्रिक्ट 3100 को दो वर्षों तक नॉन डिस्ट्रिक्ट स्टेटस में डालने का कोई फायदा नहीं मिला है ।

Thursday, June 21, 2018

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से बर्खास्त सतीश सिंघल के अवॉर्ड फंक्शन पर रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय के पदाधिकारियों की नजर होने की सूचना के चलते दीपक गुप्ता और आलोक गुप्ता ने तो अपने आपको फंक्शन से दूर कर लिया है, लेकिन मुकेश अरनेजा अभी असमंजस में हैं

गाजियाबाद । पैसों की बेईमानी करने के आरोप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद से बर्खास्त सतीश सिंघल द्वारा फर्जी तरीके से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में अवॉर्ड फंक्शन किए जाने का संज्ञान लेते हुए फंक्शन पर निगाह रखने की रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय की कार्रवाई ने पूर्व गवर्नर मुकेश अरनेजा तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी दीपक गुप्ता व अतुल गुप्ता के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है । सतीश सिंघल की तरफ से दावा किया गया है कि यह तीनों उनके अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होंगे । रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय की 'सख्ती' के चलते दीपक गुप्ता और आलोक गुप्ता ने तो कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अपने पाँव पीछे खींच लिए हैं, जबकि मुकेश अरनेजा कभी हाँ तो कभी न के झमेले में फँसे हैं । मुकेश अरनेजा कभी तो कहते हैं कि उस दिन वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण अवॉर्ड फंक्शन में नहीं आ सकेंगे, अन्यथा वह जरूर शामिल होते; तो कभी दावा करते हैं कि वह अवॉर्ड फंक्शन में अवश्य ही शामिल होंगे और इसके लिए रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय द्वारा दी जाने वाली किसी भी सजा को भुगतने के लिए तैयार हैं । मुकेश अरनेजा तेवर दिखाते हुए कहते/बताते हैं कि रोटरी इंटरनेशनल उनका क्या कर लेगा, ज्यादा से ज्यादा दो-तीन वर्षों के लिए इंटरनेशनल असाईनमेंट देने पर रोक लगा देगा; ऐसे भी इंटरनेशनल असाईनमेंट उन्हें कौन से मिल रहे हैं, बड़े पदाधिकारियों की खुशामद कर-करा कर कभी कहीं किसी डिस्ट्रिक्ट में रिप्रेजेंटेटिव बनने का जुगाड़ वह कर लेते हैं, वह नहीं कर पायेंगे तो क्या हो गया ? साथ ही साथ मुकेश अरनेजा लेकिन डर भी जाते हैं कि बर्खास्त सतीश सिंघल के अवॉर्ड फंक्शन में जाने के कारण कहीं दीपक गुप्ता के गवर्नर-काल के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर के उनके पद पर संकट न आ जाये, इसलिए वह पारिवारिक कार्यक्रम का वास्ता देकर अवॉर्ड फंक्शन से दूर रहने की बात भी करते हैं ।
रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस के पदाधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से बर्खास्त किए गए सतीश सिंघल द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में अवॉर्ड फंक्शन किए जाने की सूचना मिली तो उन्होंने यह देखने/जानने की 'व्यवस्था' की कि उनके फंक्शन को रोटरी इंटरनेशनल के कौन कौन पदाधिकारी समर्थन दे रहे हैं ? खास बात यह रही कि पदाधिकारियों ने फंक्शन के खिलाफ कार्रवाई करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि वह कोई पुलिस नहीं हैं कि रोटरी के नाम पर हो रही ठगी को रोकने के लिए अपने स्तर पर कार्रवाई करें; उनका कहना है कि रोटरी के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के लिए रोटेरियंस को खुद ही बचने के प्रयत्न करने होंगे; रोट्रेरियंस यदि ठगी का शिकार होने के लिए और मूर्ख बनने के लिए तैयार हैं, तो वह क्या कर सकते हैं ? लेकिन यह 'देखना' उन्होंने अपनी जिम्मेदारी माना कि रोटरी इंटरनेशनल का कोई पदाधिकारी तो रोटरी के नाम पर होने वाली ठगी में सहायक नहीं बन रहा है । रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय के पदाधिकारियों का कहना है कि सतीश सिंघल चूँकि अब रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारी नहीं रह गए हैं, इसलिए वह क्या करते हैं इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है; लेकिन दूसरे पदाधिकारी क्या कर रहे हैं, यह उन्हें जरूर देखना है । रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय के पदाधिकारी मुकेश अरनेजा, दीपक गुप्ता व आलोक गुप्ता को सतीश सिंघल के समर्थकों व सहयोगियों के रूप में देखते हैं; ऐसा वह सतीश सिंघल की बातों के आधार पर ही 'देखते' हैं, सतीश सिंघल खुद कई बार कह चुके हैं कि अपने हर काम में उन्हें इन तीनों का सहयोग मिलता रहा है और मिलता रहेगा । रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय के पदाधिकारियों की नजर इसीलिए इन तीनों पर है ।
रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय के पदाधिकारियों की नजर में होने की सूचना पा कर दीपक गुप्ता और आलोक गुप्ता ने तो अपने आपको सतीश सिंघल के अवॉर्ड फंक्शन से दूर कर लिया है । दीपक गुप्ता शहर से बाहर और दूर होने के कारण स्वतः बच गए और उन्हें कोई बहाने नहीं खोजने पड़े; आलोक गुप्ता ने लेकिन कुछ कुछ कारण बता कर 'व्यवस्था' कर ली है कि वह फंक्शन में और सतीश सिंघल के सहयोगी के रूप में न दिखें; मुकेश अरनेजा, जैसा कि पहले बताया जा चुका है, लेकिन अभी दोहरा रवैया अपनाए हुए हैं और ऐसा कोई उपाय देख रहे हैं जिससे लोगों को भी लगे कि उन्होंने सतीश सिंघल का साथ नहीं छोड़ा है, और रोटरी इंटरनेशनल की 'नजर' में आने से भी वह बच जाएँ । सतीश सिंघल और उनके साथियों को अवॉर्ड फंक्शन के प्रति रोटेरियंस के उपेक्षाभरे रवैये को भी झेलना पड़ रहा है । अवॉर्ड फंक्शन के निमंत्रण पत्र में जिन लोगों के नाम छपे हैं, उनमें ही कईयों का कहना है कि सतीश सिंघल ने मनमाने तरीके से उनके नाम छाप लिए हैं, और उनका इस अवॉर्ड फंक्शन से कोई लेनादेना नहीं है । दरअसल अवॉर्ड के आकांक्षी रोटेरियंस को भी लग रहा है कि रोटरी के नाम पर बेईमानी करने के आरोप में रोटरी इंटरनेशनल द्वारा बर्खास्त किये गए सतीश सिंघल के अवॉर्ड फंक्शन से जुड़ने में और या उनके हाथों से अवॉर्ड लेने में उपलब्धि और गर्व की बात भला क्या होगी, और इसीलिए अवॉर्ड को लेकर उनमें कोई उत्साह नहीं है । इसीलिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए निर्धारित की गई 20 जून की तारिख तक गिने-चुने लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसके कारण फंक्शन से जुड़े लोगों को 21 जून को लोगों को मैसेज भेजना पड़ा है कि जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, वह रजिस्ट्रेशन करवा लें । सतीश सिंघल के लिए मुसीबत और फजीहत की बात यह हो रही है कि उनके समर्थक व शुभचिंतक के रूप में देखे जाने वाले कई वरिष्ठ रोटेरियंस ने अपने आपको उनके अवॉर्ड फंक्शन से दूर रखा हुआ है, और वह यह मान/कह रहे हैं कि इस फंक्शन से सतीश सिंघल ने अपनी बदनामी और फजीहत को और बढ़ा लिया है ।

Saturday, February 24, 2018

रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के लिए भरत पांड्या और अशोक गुप्ता के बीच हो रहे चुनाव में अचानक से नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस वाले डिस्ट्रिक्ट 3100 को वोटिंग अधिकार दिलवाने के फैसले ने चुनाव को और भी विवादपूर्ण बना दिया है

नई दिल्ली । रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के लिए जोन 4 में वोट डालने की समय-सीमा के अंतिम सप्ताह में डिस्ट्रिक्ट 3100 को अचानक से वोटिंग अधिकार मिलने की खबर से जो हड़कंप मचा है, उसने रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों की कार्य-पद्धति पर तो सवालिया निशान लगाया ही है - चुनावी व्यवस्था को भी शक व आरोपों के घेरे में ला दिया है । उल्लेखनीय है कि डिस्ट्रिक्ट 3100 सजा के तौर पर नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस में है, और इसलिए एक डिस्ट्रिक्ट के रूप में उसकी पहचान और उसके अधिकार निलंबित हैं । डिस्ट्रिक्ट में कोई गवर्नर नहीं है और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को इंटरनेशनल असाइनमेंट्स से अलग-थलग किया हुआ है । डिस्ट्रिक्ट की व्यवस्था देखने और उसे 'रास्ते पर लाने' की जिम्मेदारी डिस्ट्रिक्ट 3011 के पूर्व गवर्नर संजय खन्ना को सौंपी हुई है । खास और अंतर्विरोधी बात लेकिन यह है कि संजय खन्ना की देखरेख में डिस्ट्रिक्ट में डिस्ट्रिक्ट स्टेटस वाले काम हो भी रहे हैं - जैसे क्लब्स की सक्रियता बनी हुई है, संजय खन्ना के प्रयत्नों से रोटरी फाउंडेशन से संबद्ध कार्रवाइयाँ शुरू हुई हैं और अगले रोटरी वर्ष के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का चुनाव भी संपन्न हुआ है । लेकिन फिर भी, नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस के कारण डिस्ट्रिक्ट 3100 को इंटरनेशनल डायरेक्टर का चयन करने वाली नोमीनेटिंग कमेटी में प्रतिनिधित्व नहीं मिला, और इस पर किसी को कोई आश्चर्य भी नहीं हुआ । न इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने, और न डिस्ट्रिक्ट 3100 के वोटरों ने इसकी कोई उम्मीद या माँग ही की । सभी ने मान लिया कि नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस में होने के कारण डिस्ट्रिक्ट 3100 को भरत पांड्या व अशोक गुप्ता के बीच हो रहे इंटरनेशनल डायरेक्टर के चुनाव की प्रक्रिया से बाहर ही रहना है ।
लेकिन अभी जब इंटरनेशनल डायरेक्टर के चुनाव पूरे होने की समय-सीमा को समाप्त होने में करीब सप्ताह भर का ही समय बचा रह गया है, तब अचानक से सूचना मिली कि डिस्ट्रिक्ट 3100 के क्लब्स के प्रेसीडेंट्स को लिंक व पासवर्ड भेजे जा रहे हैं, ताकि इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के चुनाव में वह अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें । अचानक मिली इस सूचना से हड़कंप मचना स्वाभाविक ही था, और वह मचा भी । हैरत की बात किंतु यह हुई कि इस बारे में पक्की सूचना और या व्यवस्था के बारे में संबद्ध पदाधिकारियों को भी कुछ पता नहीं था । प्रेसीडेंट्स को लिंक व पासवर्ड भेजे जाने की सूचना तो मिली है, लेकिन सचमुच में लिंक व पासवर्ड नहीं मिले । इस बारे में जब रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस के पदाधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कोई जानकारी न होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया । डिस्ट्रिक्ट के लोगों को लगा कि साऊथ एशिया ऑफिस के पदाधिकारी कामचोरी कर रहे हैं और या किसी उम्मीदवार को फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से बदमाशी दिखा रहे हैं । हद की बात तो यह हुई कि रोटरी इंटरनेशनल के प्रतिनिधि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 3100 की जिम्मेदारी देख/संभाल रहे संजय खन्ना तक को अधिकृत रूप से नहीं पता कि वास्तव में हो क्या रहा है; इसीलिए पहले तो उन्होंने इसे अफवाह बताया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि कुछेक क्लब्स के प्रेसीडेंट्स को लिंक व पासवर्ड मिले हैं - तब वह यह पता करने के लिए सक्रिय हुए कि इस मामले में हो क्या रहा है, और वास्तव में होना क्या है ? यह स्थिति तब की है, जब वोटिंग लाइन बंद होने में कुल चार दिन बचे हैं । रोटरी इंटरनेशनल पदाधिकारियों के काम करने के बेवकूफीभरे तरीके का यह एक नया और दिलचस्प उदाहरण है ।
इस नए उदाहरण से एक बार फिर यह सवाल उठा कि रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों की अक्ल का ताला धीरे धीरे खुलता है क्या ? नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस में होने के कारण जिस डिस्ट्रिक्ट 3100 को नोमीनेटिंग कमेटी में प्रतिनिधित्व देने से तो इंकार कर दिया गया, लेकिन अब जब चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने में कुल चार दिन बचे हैं, तब उसी डिस्ट्रिक्ट को चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार दे दिया गया है । तर्क सुना जा रहा है कि डिस्ट्रिक्ट भले ही नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस में हो, लेकिन क्लब्स तो काम कर रहे हैं - इसलिए उनके प्रेसीडेंट्स को चुनावी प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है । इस तर्क से सवाल लेकिन यह उठता है कि नोमीनेटिंग कमेटी के लिए प्रतिनिधि चुनने का काम भी तो प्रेसीडेंट्स को ही करना था - तब प्रेसीडेंट्स को उनके अधिकार देने का ख्याल क्यों नहीं आया ? मजे की और मजाक की बात यह भी है कि नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस के बावजूद डिस्ट्रिक्ट 3100 के प्रेसीडेंट्स के लिए रोटरी फाउंडेशन के अधिकार तो खुले हुए हैं; उन्होंने अगले रोटरी वर्ष के लिए गवर्नर का चुनाव भी कर लिया है - जिसे रोटरी इंटरनेशनल ने ट्रेनिंग भी दे दी है; लेकिन उन्हें इंटरनेशनल डायरेक्टर का चुनाव/चयन करने वाली नोमीनेटिंग कमेटी में प्रतिनिधि चुनने/भेजने का अधिकार नहीं दिया गया । पर अब जब रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों की अक्ल का ताला खुला, तो उन्होंने नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस में होने के बावजूद डिस्ट्रिक्ट 3100 को इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए समाप्ति की ओर बढ़ रही चुनावी प्रक्रिया में शामिल करने का फैसला कर लिया है ।
अचानक हुए इस फैसले को लेकिन शक की निगाह से भी देखा/पहचाना जा रहा है । कई एक लोगों को शक है कि डिस्ट्रिक्ट 3100 को अचानक से अंतिम दिनों में इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के चुनाव में शामिल करने के पीछे भरत पांड्या की उम्मीदवारी को फायदा पहुँचाने का उद्देश्य छिपा हो सकता है । जोन की चुनावी राजनीति के खिलाड़ियों का मानना और कहना है कि जोन के विभिन्न डिस्ट्रिक्ट्स में पड़े वोटों का जो विवरण मिल रहा है, उसमें भरत पांड्या के मुकाबले अशोक गुप्ता का पलड़ा भारी पहचाना जा रहा है, जिसके कारण भरत पांड्या के समर्थक बड़े नेताओं के बीच चिंता और घबराहट है । हालाँकि भरत पांड्या की उम्मीदवारी के समर्थक बड़े नेताओं ने अपनी तरफ से भरत पांड्या की उम्मीदवारी को बढ़त दिलवाने के लिए प्रयास तो खूब किए, लेकिन अपने प्रयासों का कोई लाभ मिलता हुआ उन्हें नहीं दिख रहा है । लोगों के बीच चर्चा सुनी जा रही है कि अशोक गुप्ता की बढ़त को रोकने के लिए ही भरत पांड्या के समर्थक नेताओं ने आनन-फानन में डिस्ट्रिक्ट 3100 को चुनावी प्रक्रिया में शामिल करवाने का फैसला करवा लिया है । उन्हें उम्मीद है कि यहाँ वह भरत पांड्या को इतने वोट जरूर दिलवा लेंगे, जिससे कि अशोक गुप्ता की बढ़त को वह रोक सकेंगे । उल्लेखनीय है कि भरत पांड्या को ज्यादा से ज्यादा वोट दिलवाने के लिए उनके समर्थक नेताओं ने कुछेक डिस्ट्रिक्ट्स में वोटिंग लाइन भी शिड्यूल से पहले ही खुलवा ली थीं, जिस पर खासा विवाद हुआ था । चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के शिड्यूल से सप्ताह भर पहले अचानक से डिस्ट्रिक्ट 3100 को चुनावी प्रक्रिया में शामिल करने के फैसले ने जोन 4 में हो रहे इंटरनेशनल डायरेक्टर पद के चुनाव को और भी विवादपूर्ण बना दिया है ।

Tuesday, October 10, 2017

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सतीश सिंघल की बेईमानीपूर्ण हरकतों का रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान लिए जाने की खबर से आलोक गुप्ता की चुनावी जीत के रंग में भंग पड़ा और उनकी जीत विवाद के घेरे में आ गई

गाजियाबाद । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद का चुनाव जल्दी कराए जाने के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सतीश सिंघल के फैसले के पीछे बेईमानी और बदनीयती के आरोपों का रोटरी इंटरनेशनल द्वारा संज्ञान लिए जाने की खबर ने आलोक गुप्ता की जीत के जोश को ठंडा करने तथा 'आगे' के लिए उनकी मुश्किलों का बढ़ाने का काम किया है । उल्लेखनीय है कि आज सुबह आलोक गुप्ता की चुनावी जीत की खबर मिलने के साथ ही सतीश सिंघल को दिल्ली स्थित रोटरी इंटरनेशनल के साऊथ एशिया ऑफिस से यह खबर भी मिली कि रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने जल्दी चुनाव करवाए जाने के पीछे उनकी पक्षपातपूर्ण बेईमानी और बदनीयती को पहचाना है और अपने स्तर पर इसकी जाँच करवाने का निश्चय किया है । सतीश सिंघल ने अपनी तरफ से तो खबर को छिपाने की कोशिश की, लेकिन साऊथ एशिया ऑफिस से ही डिस्ट्रिक्ट 3011 के कुछेक पूर्व गवर्नर्स को भी यह खबर मिली, तब फिर सतीश सिंघल के लिए इसे छिपाए रखना मुश्किल हो गया । सतीश सिंघल ने हालाँकि यह कहते हुए बेफिक्री दिखाने/जताने का प्रयास जरूर किया कि रोटरी इंटरनेशनल के नियमों के अनुसार ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को यह अधिकार प्राप्त है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद का चुनाव वह कब करवाए, इसलिए इस संबंध में की गई शिकायत और या होने वाली जाँच का कोई अर्थ नहीं है - लेकिन मामले में रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों के दिलचस्पी लेने की खबर के कारण आलोक गुप्ता की चुनावी जीत के रंग में भंग जरूर पड़ गया है और उनकी जीत विवाद के घेरे में आ गई है ।
मजे की बात यह है कि जल्दी चुनाव करवाए जाने को लेकर रोटरी इंटरनेशनल में कोई ऑफिशियल शिकायत नहीं की गई है । साऊथ एशिया ऑफिस से भी जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार भी जल्दी चुनाव करवाने के पीछे बेईमानी और बदनीयती का संज्ञान रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने खुद से ही लिया है । दरअसल, सतीश सिंघल का यह फैसला रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों के संज्ञान में खुद-ब-खुद रोटरी में सतीश सिंघल की कुख्याति के कारण आया जान पड़ता है । रोटरी नोएडा ब्लड बैंक में हिसाब-किताब की गड़बड़ियों के कारण सतीश सिंघल को रोटरी में रोटरी के नाम पर धंधा करने वाले व्यक्ति के रूप में देखा/पहचाना जाता है । इस 'पहचान' के कारण - 'बद अच्छा बदनाम बुरा' वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए उनके हर कदम को संदेह की निगाह से देखा जाता है । संभवतः यही वजह रही कि जल्दी चुनाव करवाने की सतीश सिंघल की घोषणा को संदेह की निगाह से देखा गया, और रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर सतीश सिंघल के असली इरादे को भाँपने/समझने की कोशिश की । पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित हुए रोटरी के बड़े कार्यक्रमों में रोटरी इंटरनेशनल के बड़े पदाधिकारी और नेता शामिल हुए तो उन्हें सतीश सिंघल की हरकतों और बेईमानियों के तरह तरह के किस्से सुनने को मिले । इन्हीं किस्सों में आलोक गुप्ता की उम्मीदवारी को प्रमोट करने तथा क्लब्स के प्रेसीडेंट्स पर आलोक गुप्ता को तवज्जो देने के लिए दबाव बनाने के उनके प्रयासों का भी जिक्र हुआ । समझा जाता है कि इसके बाद से ही रोटरी इंटरनेशनल के बड़े पदाधिकारियों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में सतीश सिंघल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव से जुड़ी कारगुजारियों पर निगाह रखना शुरू किया ।
डिस्ट्रिक्ट 3012 में चुनावी विवादों का हाल का रिकॉर्ड कुछ अच्छा नहीं है । पीछे संपन्न हुए सीओएल तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर के चुनाव के लिए बनने वाली नोमीनेटिंग कमेटी के चुनाव विवाद और आरोपों में पड़े और मामला रोटरी इंटरनेशनल तक पहुँचा । डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर मुकेश अरनेजा की बदनामी का आलम यह है कि पिछली रोटरी इंस्टीट्यूट की कमेटी में तत्कालीन इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोज देसाई ने उन्हें जगह तक नहीं दी । सतीश सिंघल के साथ उन्हीं मुकेश अरनेजा ने भी आलोक गुप्ता की उम्मीदवारी की कमान सँभाली हुई थी और आरोप सुने जा रहे थे कि डीआरएफसी के रूप में मुकेश अरनेजा ने आलोक गुप्ता के लिए वोट जुटाने के  उद्देश्य से डीडीएफ की सौदेबाजी की । मुकेश अरनेजा और सतीश सिंघल की भरपूर बदनामी के कारण, आलोक गुप्ता की उम्मीदवारी को सफल बनाने के लिए उनके द्वारा अपनाए जा रहे हथकंडों ने उनकी बदनामी की आग को घी डाल कर भड़काने का काम किया । यही कारण रहा कि रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने कोई ऑफिशियल शिकायत हुए बिना, खुद से संज्ञान लेकर जल्दी चुनाव करवाने के पीछे छिपी बेईमानी और बदनीयती की जाँच करने का फैसला लिया है । उल्लेखनीय है कि पड़ोसी डिस्ट्रिक्ट - डिस्ट्रिक्ट 3011 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट विनय भाटिया के चुनाव के मामले में भी रोटरी इंटरनेशनल ने बिना ऑफिशियल शिकायत हुए, खुद से संज्ञान लेकर चुनावी बेईमानी की जाँच की थी और जाँच में आरोपों को सच पाए जाने पर इंटरनेशनल बोर्ड ने तीन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के खिलाफ सख्त टिप्पणियाँ की थीं ।
मजे की बात है कि सतीश सिंघल डिस्ट्रिक्ट 3011 के उक्त मामले को अपनी और आलोक गुप्ता की ढाल के रूप में देख रहे हैं और आश्वस्त हैं कि चुनावी बेईमानी के दोषी पाए जाने के बावजूद जैसे वहाँ 'वास्तव' में किसी का कुछ नहीं बिगड़ा, वैसे ही यहाँ भी नहीं बिगड़ेगा - बदनामी से डरना क्या ? बदनाम हैं तो क्या, नाम तो है । दरअसल मुकेश अरनेजा और सतीश सिंघल ने तो अपने आप को बदनामी के कीचड़ में 'एडजस्ट' कर लिया है; आलोक गुप्ता के लिए लेकिन 'सिर मुंडाते ओले पड़ने' वाली बात हो गयी है । एक अच्छी जीत की खबर के साथ-साथ, उनकी चुनावी जीत को 'मैनेज' करने के मामले को इंटरनेशनल पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेने की खबर भी आने से उनकी जीत का उत्साह तो ठंडा पड़ा है - रोटरी इंटरनेशनल पदाधिकारियों और नेताओं के बीच उनका नाम मुकेश अरनेजा व सतीश सिंघल जैसे पहले से बदनाम लोगों के साथ सीधे-सीधे और जुड़ गया है ।

Sunday, September 24, 2017

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि चौधरी ने प्रेसीडेंट्स के बाद, ठीक से काम न करने के लिए असिस्टेंट गवर्नर्स को हड़काया - जिसे जान/सुन कर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को डर हुआ है कि कहीं अगला नंबर उनका तो नहीं है

नई दिल्ली । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि चौधरी ने अपने गुस्से की ऊँगली के निशाने पर प्रेसीडेंट्स के बाद अब असिस्टेंट गवर्नर्स को लिया है - उनकी इस हरकत को देख/जान कर लोगों ने मजाक में कहना शुरू कर दिया है कि इसके बाद अब पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की बारी है । असिस्टेंट गवर्नर्स से रवि चौधरी के खफ़ा होने का कारण यह है कि असिस्टेंट गवर्नर्स ने मेंबरशिप सेमीनार में कोई दिलचस्पी ही नहीं ली, और 14 में से कुल दो असिस्टेंट गवर्नर्स ही उक्त सेमीनार में पहुँचे । ऐसे में रवि चौधरी को उनकी क्लास लेना जरूरी लगा और इसलिए रवि चौधरी ने उनके साथ मीटिंग की और उन्हें उनकी ड्यूटीज और जिम्मेदारियाँ समझाईं । रवि चौधरी के नजदीकियों का ही कहना/बताना है कि असिस्टेंट गवर्नर्स के साथ उनका व्यवहार हालाँकि उतना 'कड़क' नहीं था, जितना कि छोटे क्लब्स के प्रेसीडेंट्स के साथ था - लेकिन रवि चौधरी ने असिस्टेंट गवर्नर्स को यह अहसास करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी कि वह लोग अपना काम गंभीरता से और ठीक से नहीं कर रहे हैं । कुछेक असिस्टेंट गवर्नर्स ने शिकायत की कि क्लब्स के प्रेसीडेंट्स उनके साथ उचित सहयोग नहीं करते हैं, जिस पर रवि चौधरी ने उनसे तुरंत कहा कि ऐसे प्रेसीडेंट्स के नाम बताओ - मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करता हूँ ।
रवि चौधरी ने असिस्टेंट गवर्नर्स के साथ मीटिंग में जो तेवर दिखाए, उसकी जानकारी मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट में लोगों ने मजाक में कहना शुरू कर दिया है कि रवि चौधरी अब जल्दी ही काम न करने वाले पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की खबर लेंगे; पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के प्रति शिकायतें करते हुए तो उन्हें सुना ही जाता रहा है - इसी बिना पर लोगों ने कहना शुरू किया है कि रवि चौधरी काम न करने वाले क्लब्स बंद करवाने और उनके प्रेसीडेंट्स को चलता करवाने के साथ साथ काम न करने वाले पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को भी संट करेंगे । क्लब्स के खिलाफ कार्रवाई करने/करवाने को लेकर रवि चौधरी ने अपना अच्छा मजाक बनवा लिया है, जिसकी चर्चा रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस तक में सुनने को मिली है । साऊथ एशिया ऑफिस जाने वाले डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर्स को क्लब एण्ड डिस्ट्रिक्ट सपोर्ट हेड जतिंदर सिंह से सुनने को मिला कि आपका गवर्नर कैसा है - यहाँ पूछ रहा था कि क्लब्स बंद करवाने का क्या प्रोसीजर है; गवर्नर्स तो क्लब्स खुलवाने में दिलचस्पी लेते हैं, यह अनोखा ही गवर्नर देखा जो क्लब्स बंद करवाने में दिलचस्पी ले रहा है । इस पर जतिंदर सिंह को सुनने को मिला कि हमारा रवि चौधरी ही 'असली' वाला गवर्नर है, उससे बच कर रहना - कहीं वह तुम्हें भी यहाँ हेड के पद से न हटवा दे । इस तरह की बातचीतों में रवि चौधरी का जमकर मजाक बन रहा है ।
डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर्स का कहना है कि रवि चौधरी के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनका सारा ध्यान दूसरों में कमियाँ निकालने पर ही है - और अपना कोई काम ठीक से करने पर उनका जरा भी ध्यान नहीं है । इस संबंध में बड़ा सटीक उदाहरण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी के चुनाव से जुड़े डिस्ट्रिक्ट बाई-लॉज के उल्लंघन का है । रवि चौधरी ने अपने गवर्नर-काल की डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी में पृष्ठ 168 पर डिस्ट्रिक्ट बाई-लॉज का नियम प्रकाशित किया है, जिसके अनुसार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को 31 जुलाई तक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए उम्मीदवारों के नाम आमंत्रित कर लेने चाहिए होते हैं - और 30 सितंबर तक उक्त नाम मँगा लेने होते हैं । रवि चौधरी ने लेकिन अभी तक इस बारे में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है । उन्हें इत्ती सी बात भी लगता है कि समझ में नहीं आई है कि डिस्ट्रिक्ट बाई-लॉज सिर्फ डायरेक्टरी में प्रकाशित करने के लिए ही नहीं बने हैं - बल्कि अमल करने के लिए बने हैं । तारीखों की इस समयबद्धता से हालाँकि बच सकने का उनके पास मौका होता - यदि वह 31 जुलाई से पहले काउंसिल ऑफ गवर्नर्स में यह फैसला करवा लेते कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अपनी सुविधा-अनुसार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेगा; रवि चौधरी ने लेकिन यह काम भी नहीं किया - और सीधे सीधे डिस्ट्रिक्ट बाई-लॉज का मज़ाक बना दिया है । पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स का कहना है कि डिस्ट्रिक्ट की गतिविधियों को नियमानुसार चलाने के लिए सुझाव और सहयोग लेने खातिर रवि चौधरी को शुरू में ही काउंसिल ऑफ गवर्नर्स की मीटिंग कर लेना चाहिए थी - लेकिन उन्होंने तो तीन महीने पूरे होने जा रहे समय में भी काउंसिल ऑफ गवर्नर्स की मीटिंग बुलाने/करने की जरूरत नहीं समझी है, और मनमाने तरीके से ही काम किए जा रहे हैं - जिससे हर मौके पर और हर जगह पर उनका मजाक ही बनता जा रहा है । लगातार बन रहे अपने मजाक से बेफिक्र दिख रहे रवि चौधरी लेकिन अपने काम पर ध्यान देने की बजाए दूसरों पर ऊँगली उठाने का - 'दूसरों को नसीहत, और खुद मियाँ फजीहत' की तर्ज पर जो काम किए जा रहे हैं - उसमें यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रेसीडेंट्स और असिस्टेंट गवर्नर्स के बाद उनकी ऊँगली के निशाने पर कौन आता है ?

Sunday, October 9, 2016

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 में राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के दबाव में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमन अनेजा रोटरी इंटरनेशनल के फैसले का मजाक बनायेंगे क्या ?

पानीपत । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमन अनेजा के लिए यह तय करना एक बड़ी भारी मुसीबत बन गया है कि वह रोटरी इंटरनेशनल की बात मानें या राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की ? हालाँकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में वह प्रतिनिधि/पदाधिकारी तो रोटरी इंटरनेशनल के हैं, गवर्नरी करने के लिए उन्हें पैसे भी रोटरी इंटरनेशनल से मिलते हैं या मिलेंगे - इसलिए बात तो उन्हें रोटरी इंटरनेशनल की ही माननी चाहिए; लेकिन डिस्ट्रिक्ट में राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स का जैसा 'आतंक' हैं और बात न मानने वालों के खिलाफ वह नीचता की जिस हद तक जाने में गुरेज नहीं करते हैं - उसे देखते/जानते हुए रमन अनेजा के लिए उनकी बात मानने से इंकार करना भी आसान नहीं है । रमन अनेजा के सामने अपने पूर्ववर्ती दो डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स - डेविड हिल्टन और दिलीप पटनायक का उदाहरण भी है; जिन्होंने राजा साबू और उनके गिरोह के चक्कर में अपनी जो फजीहत और बदनामी कराई - रमन अनेजा उससे भी डरे हुए हैं । राजा साबू और उनके गिरोह के रवैये ने रमन अनेजा के सामने सचमुच  विकल्प नहीं छोड़ा है । दिलीप पटनायक और डेविड हिल्टन की तरह वह राजा साबू और उनके गिरोह की कठपुतली बनते हैं, तो फजीहत व बदनामी का शिकार बनते हैं; रोटरी इंटरनेशनल के फैसले को यदि वह नहीं मानते हैं, तो रोटरी इंटरनेशनल पता नहीं उनके साथ क्या करेगा; राजा साबू और उनके गिरोह की यदि नहीं मानते हैं, तो वह उनका और भी बुरा हाल करेंगे । ऐसे में, रमन अनेजा के लिए यह समझना वास्तव में मुश्किल बना हुआ है कि वह आखिर करें तो क्या करें ?
मामला वर्ष 2017-18 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का है । रोटरी इंटरनेशनल ने हाल ही में अपने एक फैसले में वर्ष 2017-18 के लिए टीके रूबी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर घोषित किया है । रोटरी इंटरनेशनल के इस फैसले के चलते टीके रूबी अब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट हुए । राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स ने लेकिन घोषणा की है कि वह रोटरी इंटरनेशनल के इस फैसले को नहीं मानेंगे और टीके रूबी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट के रूप में मान्यता नहीं देंगे । उन्होंने रमन अनेजा से भी साफ बता दिया है कि वह टीके रूबी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट के रूप में कतई तवज्जो न दें । यह राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के नीचता की हद की नई ऊँचाई पर पहुँचने का उदाहरण है, जहाँ से वह रोटरी इंटरनेशनल के फैसले को भी मानने से इंकार कर रहे हैं । इस बारे में दिया जा रहा उनका तर्क भी मजेदार है : उनका कहना है कि फैसला करने वाली कमेटी के जो सदस्य हैं, वह बहुत ही इम्मैच्योर किस्म के लोग हैं और रोटरी के बारे में सही समझ नहीं रखते हैं, इसलिए उनके द्धारा लिए गए फैसले को स्वीकार व लागू नहीं किया जा सकता है । अब यदि इस तर्क को और आगे बढ़ाएँ, तो यह भी कहा जा सकता है कि रोटरी की सही समझ न रखने वाले इम्मैच्योर किस्म के लोगों को कमेटी का सदस्य नियुक्त करने वाले वरिष्ठ रोटरी पदाधिकारी तो और भी ज्यादा इम्मैच्योर तथा रोटरी की सही समझ न रखने वाले हुए । ऐसे वरिष्ठ पदाधिकारियों को कमेटी सदस्य नियुक्त करने की जिम्मेदारी देने वाले रोटरी इंटरनेशनल के और बड़े अधिकारी तो और भी ज्यादा इम्मैच्योर तथा रोटरी की सही समझ न रखने वाले हुए । यानि रोटरी इंटरनेशनल में ऊपर से नीचे तक हर कोई इम्मैच्योर तथा रोटरी की सही समझ न रखने वाला है । यानि रोटरी में मैच्योर तथा रोटरी की सही समझ रखने वाले सिर्फ राजा साबू और उनकी हाँ में हाँ मिलाने वाले उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स ही हैं बस !
बात दरअसल मैच्योर/इम्मैच्योर या रोटरी की सही समझ रखने या न रखने की नहीं है; बात सिर्फ इतनी है कि कमेटी ने ऐसा फैसला दिया है, जो राजा साबू और उनके गुर्गे पूर्व गवर्नर्स को पसंद नहीं है - और इसलिए उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है । इनका दोगलापन इससे भी जाहिर है कि फैसले के एक हिस्से को स्वीकार करने से तो यह इंकार कर रहे हैं, लेकिन फैसले के दूसरे हिस्से को यह शब्दशः स्वीकार कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस में क्लब व डिस्ट्रिक्ट सपोर्ट टीम के को-ऑर्डीनेटर दमन बावेजा ने रमन अनेजा को भेजे ईमेल संदेश में रोटरी इंटरनेशनल के तीन सदस्यीय पैनल द्धारा लिए गए फैसले के बारे में जो जानकारी दी है, उसमें दो बातें मुख्य हैं : पहली के अनुसार, वर्ष 2017-18 के लिए टीके रूबी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर घोषित करना; और दूसरी के अनुसार, इस फैसले को 21 दिन के भीतर रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड में चेलैंज करने का अधिकार देना । राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स बता रहे हैं कि वह डीसी बंसल से इस फैसले को चेलैंज करवायेंगे । इनसे कोई पूछे कि आप जब कमेटी के फैसले को स्वीकार ही नहीं कर रहे हैं, तो फिर कमेटी ने फैसले को चेलैंज करने का जो अधिकार दिया है, उसे क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं ? इन्हें यदि सचमुच कमेटी का फैसला न मानने की अपनी बात और अपना तर्क सही लगता है, तो यह कहें कि फैसले को न स्वीकार करने के कारण यह डीसी बंसल को ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) मानेंगे और उनसे फैसले को चेलैंज नहीं करवायेंगे । राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि मनमानी करने के नाम पर निरंतर दोगलापन दिखाते रहना ही इनका असली चरित्र है ।
राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स दोगलापन चाहें जितना दिखाएँ, वह भी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि कमेटी का जो फैसला है उसकी पूरी पूरी अहमियत और मान्यता है - इसीलिए वह डीसी बंसल से फैसले को अवश्य ही चेलैंज करवायेंगे । डीसी बंसल को इसका पूरा अधिकार है । कमेटी का फैसला भी डीसी बंसल को यह अधिकार देता है । लेकिन कमेटी का फैसला यह भी कहता/बताता है कि इस समय टीके रूबी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट हैं । यह फैसला चेलैंज होगा, इस आधार पर टीके रूबी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट मानने से इंकार नहीं किया जा सकता है । टीके रूबी की तरफ से डीसी बंसल के चुने जाने को चेलैंज करने के बावजूद डीसी बंसल को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट माना जाता रहा था न; उसी तर्क और व्यवस्था से डीसी बंसल की तरफ से चेलैंज होने के बावजूद टीके रूबी ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट होने चाहिए । राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स लेकिन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमन अनेजा पर दबाव बनाए हुए हैं कि वह डीसी बंसल को ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट मानें/समझें और टीके रूबी को कोई तवज्जो न दें । उन्होंने रमन अनेजा को आश्वस्त किया है कि इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोज देसाई और या रोटरी इंटरनेशनल के किसी अन्य पदाधिकारी से डरने की कोई जरूरत नहीं है; और जैसा हम कह रहे हैं, वैसा ही करो । जो लोग रमन अनेजा को जानते हैं, उनका कहना है कि रमन अनेजा भी दिलीप पटनायक और डेविड हिल्टन के 'रास्ते'  पर ही चलेंगे और वही करेंगे जो राजा साबू और उनके गिरोह के गवर्नर उनसे करने के लिए कहेंगे ।
राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स ने रोटरी इंटरनेशनल के फैसले को न मानने के जो तेवर दिखाएँ हैं - और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में रमन अनेजा की तरफ से भी रोटरी इंटरनेशनल के फैसले की अवमानना करने के जो संकेत मिल/दिख रहे हैं, उस पर इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोज देसाई, रोटरी में नियम-कानून के पालन होने की चिंता करने वाले निवर्त्तमान इंटरनेशनल प्रेसीडेंट केआर रवींद्रन और रोटरी इंटरनेशनल के अन्य पदाधिकारी क्या प्रतिक्रिया देते हैं - यह देखना दिलचस्प होगा ।

Tuesday, October 4, 2016

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080, यानि राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को रोटरी इंटरनेशनल से एक बार फिर मार पड़ी

चंडीगढ़ । दमन बावेजा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमन अनेजा को आज शाम साढ़े चार बजे जो ईमेल भेजा है, वह रोटरी क्लब हिमालयन रेंजेस मनसा देवी द्धारा की गई चुनावी शिकायत पर लिए गए फैसले की जानकारी भर नहीं है - बल्कि राजेंद्र उर्फ़ राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के लिए चुल्लू भर पानी भी है । दमन बावेजा रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस में क्लब व डिस्ट्रिक्ट सपोर्ट टीम के को-ऑर्डीनेटर हैं । राजा साबू और उनके गिरोह के लोगों ने जिस तरह की बेईमानियाँ करके टीके रूबी को चुनाव हरवाया था, दमन बावेजा ने अपने ईमेल संदेश में बताया है कि रोटरी इंटरनेशनल के तीन सदस्यीय पैनल ने उस चुनावी नतीजे को पलट दिया है - और वर्ष 2017-18 के लिए टीके रूबी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर घोषित किया है । पैनल ने उक्त चुनाव की निगरानी करने वाले तत्कालीन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डेविड हिल्टन की जिन शब्दों में भर्त्सना की है, वह किसी भी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए बेहद शर्म की बात होनी चाहिए । डेविड हिल्टन के बारे में पैनल द्धारा की गई टिप्पणी वास्तव में इस बात का सुबूत है कि डेविड हिल्टन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद की जिम्मेदारियाँ निभाने की बजाए राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स के हाथों की कठपुतली बने हुए थे - और उनका हुक्म बजा रहे थे । उनसे पहले, इसी मामले में दिलीप पटनायक ने खासी फजीहत झेली । इस मामले ने अब जो टर्न लिया है, उसमें तीसरे गवर्नर के रूप में रमन अनेजा के लिए भी फजीहत के संकेत नज़र आ रहे हैं । तीन तीन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के लिए जिल्लत और बदनामी का सबब बने इस सारे तमाशे में बेचारे डीसी बंसल की और फजीहत हो रही है - जिन्हें राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स की हरकतों के चलते 'गवर्नर' की कुर्सी से बेइज्जत होकर दूसरी बार उतरना पड़ा है ।
राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के लिए टीके रूबी के मामले में मुसीबत की बात यह हुई है कि उन्हें डिस्ट्रिक्ट के लोगों की तरफ से भी और रोटरी इंटरनेशनल की तरफ से भी - लगातार मार पड़ रही है । डिस्ट्रिक्ट के लोगों की तरफ से पड़ने वाली मार से बचने और उसे छिपाने के लिए वह बेईमानी करते हैं, तो रोटरी इंटरनेशनल उनकी बजा देता है । उनकी बेशर्मी की लेकिन तारीफ करनी पड़ेगी कि इतनी थुक्का -फजीहत के बाद भी वह बाज नहीं आ रहे हैं । यही कारण है कि वर्ष 2017-18 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का जो फैसला फरवरी 2015 में हो जाना चाहिए था, वह राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में बीस महीने के बाद भी अभी अनिश्चय में पड़ा है । रोटरी इंटरनेशनल के 34 जोन्स में फैले करीब 530 डिस्ट्रिक्ट्स में इस समय, अगले रोटरी वर्ष में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का पदभार सँभालने वाले अपने अपने उद्देश्य/लक्ष्य तय कर रहे हैं और अपनी अपनी टीम के लिए लोगों को चयन कर रहे हैं; किंतु राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में अभी तक भी यही तय नहीं हो सका है कि अगले रोटरी वर्ष में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर होगा कौन ? वर्ष 2017-18 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद को लेकर जिन कुछेक डिस्ट्रिक्ट्स में विवाद या झगड़े थे भी, वह सुलट गए हैं - लेकिन राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में इस बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा सुलटने की बजाए उलझता और जा रहा है । इसे लेकर रोटरी समुदाय में राजा साबू तथा उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की भारी बदनामी हो रही है, और लोग उनके नाम ले ले कर चुस्कियाँ ले रहे हैं - लेकिन वह निर्लज्ज किस्म की बेशर्मी के साथ अपनी हरकतों को जारी रखे हुए हैं । राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स ने अपनी हरकतों से सिर्फ अपना ही नहीं - डिस्ट्रिक्ट का और रोटरी का भी मजाक बना/बनवा दिया है ।
राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स जब कहीं रोटेरियंस के बीच भाषण देते हैं - तो उच्च आचरण, सदाचार, नियमों के पालन, नैतिकता आदि की ऐसी ऊँची ऊँची बातें कहते/करते हैं, जिन्हें सुन कर लगता है जैसे कि यह लोग ऋषियों/मुनियों के सगे वाले नाना/फूफा/मामा हैं; लेकिन इनकी कारस्तानियाँ देख/जान का साबित होता है कि 'शैतान' को भी इनसे ट्रेनिंग लेने की जरूरत पड़ जाए । वर्ष 2017-18 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के चुनाव को लेकर पिछले करीब बीस महीनों में जो जो हुआ है, उससे इनका असली रूप लोगों के सामने आ गया है । कई लोग हैं जो इस बात को पूरी स्पष्टता के साथ और दो टूक तरीके से कहते हैं कि राजा साबू के प्रति उनके मन में बड़ा सम्मान था, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि उनसे घटिया आदमी तो कोई हो ही नहीं सकता है । उल्लेखनीय है कि राजा साबू ने अपने डिस्ट्रिक्ट में यह प्रथा स्थापित की थी कि नोमीनेटिंग कमेटी द्धारा चुने गए अधिकृत उम्मीदवार को चेलैंज नहीं किया जायेगा और उसे ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी बनने दिया जायेगा । राजा साबू ने पिछले तमाम वर्षों में बहुत सुनियोजित तरीके से यह दिखाने का प्रयास किया कि वह डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में किसी का पक्ष नहीं लेते हैं, और जो फैसला होता है उसका सम्मान करते हैं । वर्ष 2017-18 के लिए लेकिन नोमीनेटिंग कमेटी ने उनके पसंदीदा व्यक्ति की बजाए जब टीके रूबी को अधिकृत उम्मीदवार चुन लिया, तो राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में न सिर्फ अधिकृत उम्मीदवार के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी बनने की प्रथा टूट गई और अधिकृत उम्मीदवार चेलैंज हुआ - बल्कि लोगों ने यह भी देखा कि राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स चेलैंज करने वाले उम्मीदवार की हर तरीके से मदद करने के लिए खुलकर सामने आ गए ।
टीके रूबी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की कुर्सी तक पहुँचने से रोकने के लिए राजा साबू और उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स ने जो कुछ किया, उससे उनकी कलई तो उतरी ही है - साथ ही निवर्तमान इंटरनेशनल प्रेसीडेंट केआर रवींद्रन की भी पोल खुली है । उल्लेखनीय है कि रोटरी में राजनीति को हतोत्साहित करने के लिए पिछले रोटरी वर्ष में इंटरनेशनल प्रेसीडेंट के रूप में केआर रवींद्रन ने बड़े कठोर मानक बनाए थे; और राजनीति करने वाले पदाधिकारियों पर तेजी से हंटर चलाए थे । डिस्ट्रिक्ट 3100 और डिस्ट्रिक्ट 3011 के कुछेक पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को उनके हंटर की चोट भी पड़ी, और डिस्ट्रिक्ट 3100 तो नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस में भी चला गया था । किंतु डिस्ट्रिक्ट 3080 के मामले में लोगों ने केआर रवींद्रन की सारी हंटरबाजी की फूँक सरकते हुए देखी । डिस्ट्रिक्ट 3011 के मामले में तो पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत भी नहीं थी, फिर भी उन्हें केआर रवींद्रन के कोप का शिकार होना पड़ा । राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में राजा साबू सहित अन्य कई पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की चुनावी धांधलियों की सुबूतों के साथ औपचारिक शिकायतें हैं; उन शिकायतों और सुबूतों के आधार पर ही रोटरी इंटरनेशनल की विभिन्न कमेटियों ने फैसले लिए हैं - लेकिन फिर भी केआर रवींद्रन की हिम्मत नहीं हो पाई कि वह राजा साबू और या उनके गिरोह के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स पर  कार्रवाई कर सकें । इस प्रकरण से लोगों ने मान/समझ लिया है कि केआर रवींद्रन सिर्फ उन लोगों पर ही हंटर चला सकते हैं, जिनके कोई 'माई-बाप' नहीं हैं; और राजा साबू तो दूर की बात, उनके गिरोह के पूर्व गवर्नर्स तक के खिलाफ कार्रवाई कर सकने की केआर रवींद्रन की 'औकात' नहीं है । राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में पिछले करीब बीस महीने से जो तमाशा हो रहा है, उससे परिचित लोगों का मानना और कहना है कि केआर रवींद्रन यदि शुरू में ही राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में भी अपने द्धारा तय किए गए मानकों का पालन करवाते, तो मामला यहाँ तक नहीं खिंचता ।
अभी भी कोई बहुत देर नहीं हुई है ! केआर रवींद्रन यदि अभी भी इस बात की जरूरत समझ लें कि उनके द्धारा तय मानकों का पालन राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में भी होगा - तो मामला और खराब होने से बच सकता है । अन्यथा राजा साबू के गिरोह के पूर्व गवर्नर्स की बयानबाजियाँ संकेत दे रही हैं कि लगातार पड़ती मार से भी उन्होंने कोई सबक नहीं सीखा है । यानि अभी और तमाशे देखने को मिलेंगे ।

Wednesday, April 20, 2016

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 में दीपक बाबु की मनमानी, स्वार्थपूर्ण व धंधेबाजी से प्रेरित कारस्तानियाँ उनके साथ साथ अंततः डिस्ट्रिक्ट को भी ले डूबीं

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट 3100 के लिए कब्र खोदने का काम करने में सुनील गुप्ता को तो आठ महीने का समय लगा था, लेकिन दीपक बाबु ने डिस्ट्रिक्ट को कब्र में दफनाने का काम दो ढाई महीने में ही पूरा कर दिया है । सुनील गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से हटा कर जब दीपक बाबु को डिस्ट्रिक्ट का कार्यभार सौंपा था, तब दीपक बाबु और उनके संगी-साथियों ने इस बात पर जोरशोर से अहंकारभरी खुशी मनाई थी कि दीपक बाबु को तो दो वर्षों के लिए गवर्नरी करने का मौका मिल गया है - उस समय सचमुच कोई नहीं जानता था कि दो वर्षों के लिए मिले मौके को दीपक बाबु अपनी कारस्तानियों से दो महीने में ही खो देंगे । रोटरी के 111 वर्षों के इतिहास में दीपक बाबु संभवतः पहले और अकेले 'गवर्नर' हैं, जिन्हें गवर्नर का पदभार सँभालने से पहले ही गवर्नर पद के कामकाज करने से रोक दिया गया है । दीपक बाबु तो डिस्ट्रिक्ट असेम्बली करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसके पाँच दिन पहले दिल्ली स्थित रोटरी इंटरनेशनल के साउथ एशिया ऑफिस में बुला कर उन्हें बता दिया गया कि वह यह असेम्बली न करें । इसके साथ ही उन्हें यह भी बता दिया गया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट के रूप में वह और कोई काम भी न करें । दीपक बाबु ने अपने नजदीकियों को यह भी बताया है कि अनौपचारिक रूप से उन्हें यह भी बता दिया गया है कि रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड ने डिस्ट्रिक्ट 3100 को बंद करने का फैसला कर लिया है, जिसके बारे में औपचारिक घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी ।
दीपक बाबु और उनके नजदीकियों ने इस स्थिति के लिए डिस्ट्रिक्ट के उन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को जिम्मेदार बताया/ठहराया है, जो रोटरी इंटरनेशनल में लगातार शिकायतें करते रहे हैं । उनका कहना है कि लगातार की जाने वाली शिकायतों के कारण रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों के बीच डिस्ट्रिक्ट की पहचान और छवि खराब हुई, जिसकी परिणति यह हुई है कि डिस्ट्रिक्ट बंद होने के कगार पर आ पहुँचा है । बड़े परिप्रेक्ष्य में देखें तो यह बात किसी हद तक सच हो सकती है - किंतु पिछले दिनों के घटनाक्रम को देखें तो यह साफ समझ में आ जाता है कि यह दीपक बाबु हैं, जिनकी हरकतें डिस्ट्रिक्ट को इस कगार पर ले आईं हैं । यह बात ध्यान रखने की है कि करीब ढाई महीने पहले रोटरी इंटरनेशनल ने जब सुनील गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से हटा कर दीपक बाबु को गवर्नर पद का कार्यभार सौंपा था, तब तमाम शिकायतों तथा शिकायतों के कारण डिस्ट्रिक्ट की खराब हुई पहचान व छवि के बावजूद रोटरी इंटरनेशनल ने डिस्ट्रिक्ट को बंद करने का फैसला नहीं सुनाया था । शिकायतें और शिकायतों के कारण डिस्ट्रिक्ट की खराब हुई पहचान व छवि डिस्ट्रिक्ट के बंद होने का कारण होतीं - तो रोटरी इंटरनेशनल सुनील गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद से हटाने का फैसला करने के साथ ही डिस्ट्रिक्ट को बंद करने का भी फैसला कर लेता । रोटरी इंटरनेशनल ने उस समय यह फैसला नहीं किया था । उसने उम्मीद की थी कि सुनील गुप्ता जिस डिस्ट्रिक्ट को सँभाल नहीं पा रहे हैं, उस डिस्ट्रिक्ट को दीपक बाबु सँभाल लेंगे । लेकिन दीपक बाबु तो सुनील गुप्ता के भी 'गुरू' निकले । सुनील गुप्ता ने अपनी कारस्तानियों से सिर्फ अपने को डुबोया था, लेकिन दीपक बाबु की कारस्तानियाँ ऐसी रहीं कि वह खुद तो डूबे ही - साथ ही डिस्ट्रिक्ट को भी ले डूबे ।
दीपक बाबु दरअसल उस 'संदेश' को पढ़ने में पूरी तरह विफल रहे, जो रोटरी इंटरनेशनल ने सुनील गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद से हटा कर दिया था । यह एक बहुत ही कठोर फैसला था । रोटरी के इतिहास में शायद ही कभी इस तरह से किसी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को उसके पद से हटाया गया हो । जाहिर तौर पर इस फैसले का साफ संदेश था कि डिस्ट्रिक्ट 3100 की घटनाओं को रोटरी इंटरनेशनल गंभीरता से ले रहा है, तमाम घटनाओं के लिए वह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को जिम्मेदार मान रहा है और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की हरकतों को वह अनदेखा करने के लिए तैयार नहीं है । दीपक बाबु को इस 'संदेश' को पढ़ना/समझना चाहिए था और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए था - किंतु वह सुनील गुप्ता की ही तरह 'धंधेबाजी' पर उतर आए । बिडंवना की बात यह रही कि रोटरी इंटरनेशनल प्रेसीडेंट केआर रवींद्रन ने जब देखा/पाया कि दीपक बाबु रोटरी इंटरनेशनल के दिए 'संदेश' को नहीं समझ रहे हैं, और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव तथा डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस की आड़ में राजनीति करने तथा पैसे 'बनाने' की जुगाड़ में लगे हैं - तो उन्होंने दीपक बाबु के 'कान भी उमेठे' थे; किंतु दीपक बाबु ने उससे भी कोई सबक नहीं लिया । उल्लेखनीय है कि सुनील गुप्ता की जगह डिस्ट्रिक्ट का कार्यभार मिलते ही दीपक बाबु ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव तथा डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस की आड़ में जो खेल शुरू किया, उसे इंटरनेशनल प्रेसीडेंट केआर रवींद्रन ने यह हिदायत देते हुए रोक दिया कि वह डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे, और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद का चुनाव रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय करवायेगा । इन हिदायतों से दीपक बाबु को समझ लेना चाहिए था कि केआर रवींद्रन की निगाह उनकी हरकतों पर है, और वह उन्हें मनमानी नहीं करने देंगे । दीपक बाबु की समझ पर लेकिन लगता है कि पत्थर पड़ गए थे, और उन्होंने अपने आप को सुनील गुप्ता का 'गुरू' साबित करने की ठान ही ली थी ।
सुनील गुप्ता की तर्ज पर ही दीपक बाबु ने अपने डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर्स को, उनकी सलाह को और कॉलिज ऑफ गवर्नर्स के फैसले को ठेंगा दिखाने का रवैया अपनाया और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को अपमानित करने की हद तक जा पहुँचे । इसी का नतीजा था कि कॉलिज ऑफ गवर्नर्स की मीटिंग में डिस्ट्रिक्ट में घटने वाली घटनाओं के कारण डिस्ट्रिक्ट की होने वाली बदनामी का संज्ञान लेते हुए उनसे बचने के लिए जो कुछेक महत्वपूर्ण फैसले किए गए, दीपक बाबु ने उन्हें क्रियान्वित करने में कोई दिलचस्पी ही नहीं ली । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद का चुनाव कराने की जिम्मेदारी उनसे भले ही छीन ली गई थी, लेकिन उसके बावजूद उस चुनाव की आड़ में 'धंधा' करने का जुगाड़ बनाने का प्रयास दीपक बाबु ने फिर भी नहीं छोड़ा था । दीपक बाबु के इस रवैये पर डिस्ट्रिक्ट में जो तीखी प्रतिक्रिया हुई, उसके बाद सच्चाई की जाँच करने के लिए केआर रवींद्रन ने दो सदस्यीय टीम डिस्ट्रिक्ट भेजी । इस टीम के आने को दीपक बाबु एक खतरे के रूप में देखते/पहचानते तथा डिस्ट्रिक्ट के लोगों को विश्वास में लेकर इस टीम के सामने एक संगठित व सकारात्मक तस्वीर पेश करते तो आज नजारा कुछ और होता; किंतु दीपक बाबु ने इस मौके को अपनी टुच्ची व स्वार्थी राजनीति को सफल बनाने के मौके के रूप में इस्तेमाल किया - लेकिन उनकी चाल उन्हें ही उल्टी पड़ गई । उक्त टीम के सदस्यों ने दीपक बाबु सहित कुछेक पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स तथा कई अन्य रोटेरियंस से डिस्ट्रिक्ट का हाल-चाल लिया । इस जाँच में जो तथ्य सामने आए, उसने दीपक बाबु का असली चेहरा सामने ला दिया - जिसके बाद रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों के सामने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा ।
जाहिर है कि दीपक बाबु को बार बार चेतावनी 'मिली' - जिन्हें पहचान/समझ कर वह संभलने का प्रयास कर सकते थे; और अपने साथ साथ डिस्ट्रिक्ट को भी बचा सकते थे । किंतु अपने मनमाने व स्वार्थपूर्ण फैसलों तथा अहंकारभरे रवैये के चलते दीपक बाबु ने उन मौकों का कोई सदुपयोग नहीं किया - जो उन्हें बार बार मिलते रहे । दीपक बाबु की कारस्तानियाँ उन्हें तो ले ही डूबी हैं, साथ ही डिस्ट्रिक्ट को भी ले डूबी हैं ।

Tuesday, February 2, 2016

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील गुप्ता की बचती दिख रही कुर्सी ने इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोज देसाई की 'सक्रियता' पर सवाल खड़े किए; उनके अधिकार क्षेत्र व उनकी 'हैसियत' को चुनौती तो सुनील गुप्ता से ही मिल रही है

मेरठ । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील गुप्ता ने इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोज देसाई को रोटरी इंटरनेशनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देकर अपनी कुर्सी क्या सचमुच बचा ली है ? सुनील गुप्ता तो अपने नजदीकियों के बीच यही दावा कर रहे हैं । डिस्ट्रिक्ट में तमाम लोग जहाँ इस बात को लेकर प्रश्नाकुल व परेशान हैं कि सुनील गुप्ता के खिलाफ शिकायत पर रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड ने आखिर फैसला क्या किया है; वहाँ सुनील गुप्ता अपने नजदीकियों को बता रहे हैं कि रोटरी के बड़े नेताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद से हटाने की तैयारी तो पूरी कर ली थी, लेकिन मैंने जब रोटरी के बड़े नेताओं को दो-टूक शब्दों में बता दिया कि मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई हुई और मुझे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद से हटाया तो मैं रोटरी इंटरनेशनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूँगा - तब रोटरी के बड़े नेताओं ने मेरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल देने में ही अपनी भलाई समझी । सुनील गुप्ता अपने मामले में मौजूदा इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोज देसाई तथा पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर सुशील गुप्ता के रवैये से खासे नाराज हैं; और आरोप लगा रहे हैं कि इन दोनों ने अपनी अपनी राजनीति चमकाने के लिए उन्हें बलि का बकरा बनाने का षड्यंत्र किया - और धोखे से उनका 'शिकार' करने की कोशिश की । सुनील गुप्ता का अपने नजदीकियों के बीच कहना है कि ईश्वर की कृपा से वह मनोज देसाई तथा सुशील गुप्ता की बातों में नहीं आए - और इसलिए अभी भी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर न सिर्फ बने हुए हैं, बल्कि उनके विरोधियों को भी विश्वास हो चला है कि रोटरी इंटरनेशनल उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने नहीं जा रहा है । 
उल्लेखनीय है कि डिस्ट्रिक्ट 3100 में पिछले करीब दस दिन से चर्चा गर्म है कि सुनील गुप्ता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से अब गए कि तब गए; लोगों के बीच बहस इस बात पर रही कि सुनील गुप्ता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से सस्पेंड होंगे या टर्मिनेट होंगे । सुनील गुप्ता के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से सस्पेंड/टर्मिनेट होने की संभावना इतनी प्रबल रही कि कुछेक पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स ने तो उनकी जगह 'लेने' के लिए लॉबीइंग भी शुरू कर दी । सुनील गुप्ता के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से सस्पेंड/टर्मिनेट होने की संभावना के प्रबल होने का कारण मनोज देसाई ने उपलब्ध कराया । उल्लेखनीय है कि कुछेक लोगों को रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस से पता चला तो कुछेक लोगों को खुद सुनील गुप्ता ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल की बोर्ड मीटिंग शुरू होने से ठीक पहले मनोज देसाई ने सुनील गुप्ता को फोन करके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद से इस्तीफा देने का सुझाव दिया है । मनोज देसाई ने उन्हें स्पष्ट शब्दों में बताया कि उनके खिलाफ जो शिकायतें हैं, उन्हें इंटरनेशनल प्रेसीडेंट केआर रवींद्रन ने बहुत गंभीरता से लिया है और वह सख्त कार्रवाई करने के पक्ष में हैं; केआर रवींद्रन की बातों से लगता है कि वह तुम्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से तो टर्मिनेट कर ही देंगे, संभव है कि तुम्हारे डिस्ट्रिक्ट को भी खत्म कर दें । यह बताते हुए मनोज देसाई ने सुनील गुप्ता को सुझाव दिया कि टर्मिनेट होने की बदनामी से बचने के लिए तथा अपने डिस्ट्रिक्ट को खत्म होने से बचाने के लिए अच्छा होगा कि तुम पहले ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद से इस्तीफा दे दो । मनोज देसाई की तरफ से यह प्रयास भी होता हुआ सुना गया कि डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर्स सुनील गुप्ता को इस्तीफे के लिए राजी करें ।  
मनोज देसाई से अपने खिलाफ कार्रवाई होने की बात सुनकर सुनील गुप्ता को कोई आश्चर्य नहीं हुआ । दरअसल अपनी कारस्तानियों से सुनील गुप्ता ने रोटरी में इतनी बदनामी कमा ली है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जमीन तैयार होने लगी थी । इस तैयारी को भाँप कर सुनील गुप्ता ने पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर सुशील गुप्ता से मदद की गुहार भी लगाई थी, और सुशील गुप्ता ने उन्हें मदद का भरोसा भी दिया था । किंतु कुछ ही दिन पहले सुशील गुप्ता ने सुनील गुप्ता को बता दिया था कि तुम्हारा मामला इतना खराब है कि मेरे लिए कुछ कर पाना संभव नहीं होगा । सुशील गुप्ता के मदद करने के आश्वासन से पलटने के बाद सुनील गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद पर अपने दिन गिनना शुरू कर दिया था । इसीलिए इंटरनेशनल बोर्ड की मीटिंग से पहले जब मनोज देसाई ने उन्हें हालात का हवाला देते हुए इस्तीफा देने का सुझाव दिया, तो सुनील गुप्ता को कोई आश्चर्य नहीं हुआ । वह बल्कि इस स्थिति का सामना करने की तैयारी कर चुके थे । उन्होंने खुद ही लोगों को बताया कि मनोज देसाई ने जब उन्हें इस्तीफ़ा देने का सुझाव दिया, तो उन्होंने उनसे पूछा कि इस्तीफा देने के बाद उन्हें पीडीजी (पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) की पहचान और उसके अधिकार मिलेंगे क्या ? मनोज देसाई ने इससे इंकार किया, जिसे सुनकर - सुनील गुप्ता ने खुद लोगों को बताया कि उन्हें पता नहीं कहाँ से और कैसे हिम्मत मिली कि उन्होंने मनोज देसाई से साफ कह दिया कि रोटरी इंटरनेशनल को जो करना हो करे, वह इस्तीफा नहीं देंगे । सुनील गुप्ता ने साथ ही साथ मनोज देसाई को स्पष्ट शब्दों में यह बता भी बता दिया कि उन्हें यदि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से हटाया गया, तो वह रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे । 
सुनील गुप्ता के जरिए लोगों को जब मनोज देसाई के साथ उनकी हुई इस बातचीत के बारे में पता चला - तो हर किसी ने मान लिया कि इंटरनेशनल बोर्ड मीटिंग खत्म होते होते सुनील गुप्ता की गवर्नरी गई । हर किसी को अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार था । लोगों के बीच सवाल सिर्फ यह था कि सुनील गुप्ता अकेले जायेंगे, या अपने साथ डिस्ट्रिक्ट को भी ले जायेंगे । यहाँ तक कि खुद सुनील गुप्ता ने भी अपनी 'जाने की' तैयारी कर ली थी - उस समय जिस किसी से भी उनकी बात हो रही थी, उनसे वह यही कह रहे थे : गवर्नरी ही तो ले रहे हैं, जान थोड़े ही ले रहे हैं । जाहिर है कि सब तैयार थे : सुनील गुप्ता जाने के लिए तैयार थे, दूसरे लोग उन्हें जाता हुआ देखने के लिए तैयार थे; सभी को रोटरी इंटरनेशनल की तरफ से आधिकारिक सूचना मिलने का इंतजार था । लेकिन इंतज़ार है कि ख़त्म होने में ही नहीं आ रहा है । इंटरनेशनल बोर्ड मीटिंग को संपन्न हुए छह-सात दिन हो चुके हैं; दूसरे डिस्ट्रिक्ट के मामलों में उक्त मीटिंग में जो फैसले हुए हैं, वह सार्वजनिक हो चुके हैं - लेकिन डिस्ट्रिक्ट 3100 और उसके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील गुप्ता के मामले में जो फैसला होने की बात की जा रही थी, उस पर पूरी तरह से चुप्पीभरा सन्नाटा है । डिस्ट्रिक्ट में हर कोई अपने अपने सोर्सेज से - कोई रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साऊथ एशिया ऑफिस से तो कोई इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोज देसाई से तो कोई किसी और अथॉरिटी से पता करने का प्रयास कर रहा है कि आखिर फैसला हुआ क्या है - लेकिन किसी को कहीं से भी कोई जबाव नहीं मिल रहा है । मजे की बात यह है कि रोटरी इंटरनेशनल के किसी जिम्मेदार अधिकारी की तरफ से यह भी नहीं कहा/बताया जा रहा है कि डिस्ट्रिक्ट 3100 और उसके गवर्नर सुनील गुप्ता के खिलाफ कोई मामला था ही नहीं, तो आप किस फैसले की बात कर रहे हो ?
रोटरी इंटरनेशनल की तरफ से बरती जा रही इस चुप्पी ने सुनील गुप्ता में विश्वास भरने का काम किया है, और उन्हें अपनी हिलती/गिरती नजर आ रही कुर्सी अब मजबूती से जमी रहती दिखने लगी है - और इसी विश्वास के चलते उन्होंने सुशील गुप्ता व मनोज देसाई तथा रोटरी इंटरनेशनल के खिलाफ अपनी नाराजगी जताना/दिखाना शुरू कर दिया है । सुनील गुप्ता को लग रहा है कि इन दोनों ने इंटरनेशनल प्रेसीडेंट केआर रवींद्रन के नाम पर उन्हें डरा कर अपना कोई छिपा मकसद पूरा करने की चाल चली थी; किंतु अपनी होशियारी व अपनी हिम्मत से वह उनकी चाल में नहीं फँसे । मनोज देसाई के रवैये को लेकर तो सुनील गुप्ता बहुत ही खफा हैं । उनका आरोप है कि मनोज देसाई ने उन्हें जिस तरह डरा कर उनका इस्तीफा कराने का प्रयास किया, उससे उनका मानसिक उत्पीड़न हुआ है । जो हुआ, उससे सुनील गुप्ता ने एक निष्कर्ष यह और निकाला है कि मनोज देसाई आदि के बस की कुछ है नहीं - और यह झूठ बोल कर तथा डरा-धमका कर रोटेरियंस के बीच अपनी चौधराहट ज़माने की कोशिश करते हैं तथा अपने स्वार्थ पूरा करते हैं । सुनील गुप्ता का कहना है कि मनोज देसाई खुद फोन करके उनका इस्तीफा माँग रहे थे तथा डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर्स को उनके खिलाफ इकट्ठा कर रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने कानूनी कार्रवाई की बात कही - उसके बाद से मनोज देसाई की उनके खिलाफ या उनके डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ कोई बात कहने की हिम्मत नहीं हुई है । 
सुनील गुप्ता की धमकी से डर कर ही मनोज देसाई उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे हटे हैं, या सुनील गुप्ता को 'माफ़ करने' के पीछे कोई और बजह है - यह तो मनोज देसाई ही बता सकते हैं; लेकिन मनोज देसाई की सक्रियता के बावजूद सुनील गुप्ता की कुर्सी जिस तरह बचती हुई नजर आ रही है - उससे कुल मिलाकर फजीहत मनोज देसाई की ही हो रही है । मनोज देसाई के लिए मुसीबत की बात यह हुई है कि खुद सुनील गुप्ता उनके अधिकार क्षेत्र व उनकी हैसियत को चुनौती दे रहे हैं । 

Wednesday, January 27, 2016

रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड ने अपने एक फैसले के जरिए पूर्व इंटरनेशनल प्रेसीडेंट राजा साबू तथा डिस्ट्रिक्ट 3080 के उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को वास्तव में चुल्लु भर पानी दिया है, जिसमें वह यदि चाहें तो अपनी बेशर्मी को डुबो सकते हैं

चंडीगढ़ । रोटरी इंटरनेशनल की इलेक्शन रिव्यु कमेटी ने राजेंद्र उर्फ राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की सारी मेहनत पर पानी फेरते हुए वर्ष 2017-18 के गवर्नर के लिए दोबारा चुनाव कराने का आदेश पारित किया है । वर्ष 2017-18 के गवर्नर पद को लेकर राजा साबू और उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की डिस्ट्रिक्ट के लोगों तथा रोटरी इंटरनेशनल के हाथों जो बार-बार 'पिटाई' हुई है, वह रोटरी तथा डिस्ट्रिक्ट 3080 के इतिहास की एक अभूतपूर्व घटना बन गई है । यहाँ पूरे घटनाक्रम को एक बार फिर याद कर लेना प्रासंगिक होगा - सबसे पहले तो नोमीनेटिंग कमेटी में टीके रूबी के अधिकृत उम्मीदवार चुने जाने के जरिए डिस्ट्रिक्ट के लोगों ने राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व गवर्नर्स को उनकी 'राजनीतिक औकात' दिखाई; जिससे बौखलाकर नोमीनेटिंग कमेटी के फैसले को ही राजा साबू की शह पर रद्द कर दिया गया । रद्द करने के इस मनमाने फैसले को रोटरी इंटरनेशनल में चेलैंज किया गया, तो रोटरी इंटरनेशनल ने रद्द करने के फैसले को रद्द करके राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को खासा तगड़ा वाला झटका दिया तथा चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने का आदेश दिया । इस आदेश का पालन करने पर मजबूर हुए राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स ने चुनावी पक्षपात का नंगा नाच किया और पूरी बेशर्मी के साथ खुल कर डीसी बंसल को चुनाव जितवाने का बीड़ा उठाया और एक बेईमान किस्म की सफलता प्राप्त की । उनकी कारस्तानियों को लेकर रोटरी इंटरनेशनल में फिर शिकायत हुई, और रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड ने शिकायतों को सही पाते/मानते हुए उस चुनाव को निरस्त कर दिया है तथा वर्ष 2017-18 के गवर्नर के लिए दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया है । रोटरी के कई एक बड़े नेताओं का ही कहना है कि इस फैसले के जरिए रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड ने राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को वास्तव में चुल्लु भर पानी दिया है, जिसमें वह यदि चाहें तो अपनी बेशर्मी को डुबो सकते हैं ।
राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट के लोगों को ही नहीं, राजा साबू को जानने वाले रोटरी के दूसरे बड़े नेताओं को भी हालाँकि लगता नहीं है कि राजा साबू लगातार हो रही अपनी इस फजीहत से कोई सबक लेंगे । लोगों का यह विश्वास इसलिए भी बना है कि रोटरी इंटरनेशनल के इस फैसले को राजा साबू के कुछेक नजदीकी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 'अपनी' जीत के रूप में व्याख्यायित कर रहे हैं । उनका कहना है कि 'उन्हें' डर था कि रोटरी इंटरनेशनल की इलेक्शन रिव्यु कमेटी कहीं टीके रूबी को वर्ष 2017-18 के गवर्नर के रूप में स्वीकार न कर ले; ऐसा न हो जाए - इसके लिए राजा साबू ने खुद कमर कसी और इसे सुनिश्चित किया । राजा साबू के संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स लोगों को बता रहे हैं कि राजा साबू ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड में टीके रूबी के पक्ष में फैसला नहीं होने दिया । तथ्य लेकिन ठीक इसके विपरीत है और वह यह यह है कि रोटरी इंटरनेशनल की इलेक्शन रिव्यु कमेटी के सामने शिकायत चुनाव में हुई बेईमानी को लेकर की गई थी, जिसमें टीके रूबी को पराजित किया गया था । यह सारा कुछ राजा साबू की देख-रेख में हुआ था । शिकायत टीके रूबी के क्लब की तरफ से की गई थी । ऐसे में, यदि राजा साबू के प्रभाव की बात सच है तो टीके रूबी के क्लब की तरफ से हुई शिकायत को निरस्त होना चाहिए था, तथा चुनाव के नतीजे को बहाल होना चाहिए था । इलेक्शन रिव्यु कमेटी वर्ष 2017-18 के गवर्नर पद के लिए हुए चुनाव में शुरू से आखिर तक के कदम पर सवाल उठा रही है और राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की खुली मिलीभगत से हुए चुनाव को निरस्त करने का फैसला कर रही है - तो यह सीधे-सीधे राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के 'मुँह पर करारा तमाचा' है । इस तमाचे को राजा साबू के नजदीकी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स यदि 'अपनी' जीत बता रहे हैं - तो यह बेशर्मी की पराकाष्ठा का एक अनुपम उदाहरण है ।
उल्लेखनीय है कि राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स ने अपनी पूरी ताकत लगा कर डीसी बंसल को तब विजयी 'बनाया' था, जब डीसी बंसल की उम्मीदवारी की पात्रता ही सवालों के घेरे में थी । लोगों के बीच से उठते सवालों पर बेशर्मीभरी चुप्पी साध लेने और/या सवाल करने वाले लोगों पर अपमानजनक टिपण्णियाँ करने वाले राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स ने लेकिन डीसी बंसल की उम्मीदवारी की पात्रता पर उठे सवालों की भी अनदेखी ही की - लेकिन रोटरी इंटरनेशनल की जोनल-लेबल इलेक्शन कम्प्लेंट पैनल ने डीसी बंसल की उम्मीदवारी की पात्रता को अमान्य घोषित करने का फैसला सुनाते हुए राजा साबू तथा उनके संगी-साथी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की पहले भी फजीहत ही की थी । रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड की इलेक्शन रिव्यु कमेटी ने अभी हाल ही की अपनी मीटिंग में डीसी बंसल की उम्मीदवारी की पात्रता को अमान्य घोषित करने के जोनल-लेबल इलेक्शन कम्प्लेंट पैनल के फैसले को तो हालाँकि पलट दिया, किंतु उसके बावजूद डीसी बंसल को विजयी 'बनाने' वाले चुनाव को मान्य करने में उसने कोई रियायत नहीं बरती । रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड की इलेक्शन रिव्यु कमेटी का यह फैसला सीधे-सीधे इस बात का सुबूत है कि राजा साबू की कारस्तानियाँ रोटरी इंटरनेशनल के शीर्ष पदाधिकारियों की निगाह में भी खटकने लगी हैं और इसलिए रोटरी इंटरनेशनल के शीर्ष पदाधिकारी भी रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसीडेंट रह चुके राजा साबू के प्रति किसी तरह की उदारता दिखाने को तैयार नहीं हैं । पूर्व इंटरनेशनल प्रेसीडेंट राजा साबू की बदनामियों की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनने तथा उनके पतन का यह एक खासा फजीहतभरा दृश्य है ।

Thursday, October 8, 2015

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 में रोटरी को 'बेचने' के आरोपों में घिरे सुनील गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में रोटरी इंटरनेशनल से मिलने वाला भुगतान रुक सकता है क्या ?

मेरठ । सुनील गुप्ता को उन सूचनाओं ने बुरी तरह परेशान कर दिया है, जिनमें रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में खर्चे-पानी के लिए मिलने वाली रकम की उनकी दूसरी किस्त को रोक लेने की बात की/कही जा रही है । दरअसल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में सुनील गुप्ता ने जिस तरह से जो कमाई की है, उसके तथ्य रोटरी के बड़े पदाधिकारियों व बड़े नेताओं तक जा पहुँचे हैं - और उन तथ्यों के आलोक में सुनील गुप्ता पर रोटरी को 'बेचने' का आरोप सुबूतों सहित पुख्ता हुआ है । मजे की बात यह हुई है कि सुनील गुप्ता से बार बार यह माँग हुई है कि इकट्ठा की गई रकम तथा विभिन्न मदों में हुए खर्चे का हिसाब वह सार्वजनिक करें, किंतु सुनील गुप्ता ने इस माँग पर कोई ध्यान नहीं दिया है । रोटरी को 'बेच' कर रकम इकट्ठा करने के जिस तरह के आरोप सुनील गुप्ता पर हैं, उन्हें देखते हुए उम्मीद की गई थी कि सुनील गुप्ता अपने कार्यकाल का सारा हिसाब-किताब सबके सामने रख देंगे - ताकि उनकी फजीहत न हो । सुनील गुप्ता ने लेकिन हिसाब-किताब को छिपा कर रखने की जो कोशिश की, उससे उनके खिलाफ लगने वाले आरोप सच 'दिखने' लगे - और इसके चलते रोटरी के बड़े नेताओं व पदाधिकारियों को कोई न कोई कार्रवाई करना जरूरी लगा है । रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साउथ एशिया ऑफिस के पदाधिकारियों का कहना है कि रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय कभी भी इस बात पर ध्यान नहीं देता है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स अपने कार्यकाल के खर्चों को पूरा करने के लिए कैसे और कितनी रकम इकट्ठा करते हैं; किंतु सुनील गुप्ता का मामला तो बहुत ही अलग है । तमाम घटनाओं के हवाले से लोगों को लगा है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में सुनील गुप्ता का सारा ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि वह कैसे और कहाँ कहाँ से पैसे इकट्ठा कर लें, और कहाँ खर्चा बचा लें - ताकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में वह अच्छी कमाई कर लें । 
सुनील गुप्ता द्वारा रोटरी को 'बेचने' की शिकायतें समय समय पर इंटरनेशनल प्रेसीडेंट केआर रवींद्रन, इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोज देसाई तथा पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर पीटी प्रभाकर को की गईं । मनोज देसाई ने आरोपों को देखा/परखा तथा अपने स्रोतों से मामले को समझने का प्रयास किया, तो प्रथम दृष्टया आरोपों को सच माना/पाया । मनोज देसाई ने मामले को और स्पष्टता से समझने तथा आवश्यक कार्रवाई का जिम्मा पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर सुशील गुप्ता को सौंप दिया । सुना/बताया गया कि सुशील गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट 3100 के दो वरिष्ठ पूर्व गवर्नर्स ओम प्रकाश सपरा व विष्णु सरन भार्गव से इस बारे में बात की । इन दोनों ने उन्हें क्या कहा/बताया, इसकी जानकारी तो नहीं मिली - किंतु सुशील गुप्ता से इनकी हुई बातचीत के बाद रोटरी को 'बेचने' के मामले में सुनील गुप्ता के फँसने और उनके खिलाफ कार्रवाई होने की चर्चा ने जोर जरूर पकड़ लिया । इससे समझा यही गया है कि ओम प्रकाश सपरा व विष्णु सरन भार्गव ने सुनील गुप्ता के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि ही की होगी । दरअसल सुनील गुप्ता ने रोटरी को 'बेचने' का जो उपक्रम किया है, वह इतना स्पष्ट है कि उसे छिपा पाना असंभव ही है । डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी में 70 से अधिक पृष्ठों में विज्ञापन प्रकाशित हुए हैं - उनकी कीमत को ही यदि जोड़ लिया जाए, तो वह अच्छी-खासी रकम बनती है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में सुनील गुप्ता ने अपनी टीम का सदस्य बनाने के लिए लोगों से मोटी मोटी जो रकम बसूली और इंटरसिटी जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन व स्पॉन्सरशिप के जरिए जो उगाही की, उसका हिसाब अलग है ।
सुनील गुप्ता का दुस्साहस यह रहा कि रोटरी को 'बेचने' के आरोप उन पर लगते रहे, लेकिन वह फिर भी बसूली करते रहे । दरअसल उन्होंने माना यह था कि डिस्ट्रिक्ट के लोग शोर मचाने तथा शिकायत करने के अलावा और करेंगे क्या, तथा रोटरी के बड़े नेता व पदाधिकारी इस मामले में चाहेंगे तो भी कार्रवाई कर नहीं पायेंगे । उल्लेखनीय है कि रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों के पास इस तरह के कोई अधिकार ही नहीं हैं, कि वह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पर इस तरह का कोई अंकुश लगा सके कि वह अपने गवर्नर-काल में कैसे और कितनी रकम इकट्ठा करे और क्या/कैसे/कहाँ खर्च करे ? इस बात का सुनील गुप्ता ने पूरा फायदा उठाया, और रोटरी को 'बेचने' के आरोपों की कोई परवाह नहीं की । शुरू शुरू में उन्हें बदनामी का डर जरूर हुआ था, किंतु फिर उन्होंने अपने आप को जैसे समझा लिया कि बदनामी होगी तो क्या हुआ, पैसे तो मिलेंगे ! इसके बाद तो फिर वह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में लिए जाने वाले हर फैसले को पैसे के तराजू पर ही तौलने लगे । अपनी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन को चुनने के मामले में उन्होंने खुद ही लोगों को बताया कि कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन पद के लिए वह किसी ऐसे पैसे वाले व्यक्ति को खोज रहे हैं, जो उनकी हर बात माने । लंबी सौदेबाजीभरी तलाश के बाद कॉन्फ्रेंस चेयरमैन पद के लिए उन्होंने जब रोटरी क्लब मेरठ के सत्य प्रकाश बंसल को चुनने की घोषणा की, तो लोगों को यह समझने में देर नहीं लगी कि सुनील गुप्ता जो करने की ठान लेते हैं, तो फिर उसे कर ही लेते हैं । 
डिस्ट्रिक्ट के लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच सुनील गुप्ता रोटरी को 'बेचते' हुए मोटी रकम बना लेने में भले कामयाब हो गए हों, लेकिन रोटरी इंटरनेशनल के बड़े नेताओं व पदाधिकारियों की नजर में आ जाने से वह मुश्किल में फँसते हुए दिख रहे हैं । रोटरी इंटरनेशनल के बड़े नेताओं व पदाधिकारियों का कहना है कि यह ठीक है कि रोटरी इंटरनेशनल के पास पैसों की हेराफेरी करने वाले रोटरी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के अधिकार नहीं हैं; किंतु ऐसा भी नहीं है कि पैसों की हेराफेरी को रोटरी इंटरनेशनल चुपचाप बैठा देखता रहेगा । उनका कहना है कि इस संबंध में जब जब गंभीर आरोप सामने आए हैं, रोटरी इंटरनेशनल ने उचित कार्रवाई की है - और तरह की कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के खिलाफ ही नहीं, इंटरनेशनल प्रेसीडेंट तक के खिलाफ हुई है । इस तरह की कार्रवाइयों में रोटरी इंटरनेशनल से होने वाले भुगतान को रोकना एक कारगर तरीका रहा है । इसी बिना पर चर्चा सुनी जा रही है कि रोटरी इंटरनेशनल से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को खर्चे-पानी के लिए जो भुगतान होता है, सुनील गुप्ता को उसकी दूसरी किस्त भेजने से रोटरी इंटरनेशनल इंकार कर सकता है । इस चर्चा से सुनील गुप्ता की नींद उड़ गई है । उन्हें डर हुआ है कि यदि ऐसा हुआ, तो डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में उन्होंने जितना पैसा 'कमाने' का लक्ष्य निर्धारित किया था - उसे पूरा कर पाना उनके लिए मुश्किल ही हो जायेगा ।

Thursday, April 16, 2015

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080, यानि राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में मनमाने और षड्यंत्रपूर्ण तरीके से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को अमान्य घोषित करने के फैसले में रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय को तथा इंटरनेशनल प्रेसीडेंट बनने जा रहे केआर रवींद्रन को भी लपेट लिए जाने से केआर रवींद्रन सचमुच नाराज हैं क्या ?

चंडीगढ़ । राजेंद्र उर्फ राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में रोटरी का जो मजाक बन रहा है, उस पर केआर रवींद्रन ने गहरी नाराजगी और चिंता जताई है । केआर रवींद्रन रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसीडेंट बनने की तैयारी कर रहे हैं, और इस तैयारी में उनकी कोशिश है कि वह रोटरी को एक व्यापक पहचान और प्रतिष्ठा दिलाएँ तथा साथ ही रोटरी को फालतू किस्म के विवादों से भी बचाएँ । केआर रवींद्रन के नजदीकियों के अनुसार, राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए हुए चुनाव को जिस मनमाने व षड्यंत्रपूर्ण तरीके से रद्द कर दिया गया है, उस पर केआर रवींद्रन ने गहरी नाराजगी जताई है । केआर रवींद्रन की नाराजगी इस बात को लेकर ज्यादा है कि राजा साबू और उनके समर्थक पूर्व गवर्नर्स अपनी इस मनमानी कार्रवाई को सही ठहराने लिए रोटरी इंटरनेशनल का और उनका नाम इस्तेमाल कर रहे हैं । दरअसल हुआ यह है कि राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को लेकर जो कारस्तानी हुई, वह वायरल हो गई है और देश के रोटरी नेताओं के बीच चर्चा का विषय बन गई है । देश के दूसरे डिस्ट्रिक्ट्स के रोटरी नेताओं में कुछेक मजे लेने के उद्देश्य से तो कुछेक तथ्यों को विस्तार से समझने के उद्देश्य से राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर्स को फोन कर रहे हैं । राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर्स सभी को एक बात जरूर बता रहे हैं कि उनके यहाँ जो हुआ है, वह रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करके ही हुआ है - और इसलिए जो हुआ है उस पर रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय की मुहर लगी हुई है ।
राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर्स द्धारा किए जा रहे इस दावे ने केआर रवींद्रन को खासा नाराज किया हुआ है । उन्होंने पता किया है और पाया है कि राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिलीप पटनायक ने या अन्य किसी ने रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय से उक्त मामले में  विचार-विमर्श नहीं किया है तथा कोई भी सलाह नहीं ली है । रोटरी इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित साउथ एशिया ऑफिस के पदाधिकारियों का भी कहना है कि राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में अभी जो कुछ हुआ है, उसके बारे में आधिकारिक रूप से उन्हें कोई जानकारी नहीं है । रोटरी में जो लोग केआर रवींद्रन के नजदीक हैं, उनका कहना है कि केआर रवींद्रन इस बात से बहुत ही खफा हैं कि राजा साबू के समर्थक पूर्व गवर्नर्स अपनी कारस्तानी को सही ठहराने के लिए रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं । केआर रवींद्रन को यह भी पता चला है कि राजा साबू के समर्थक गवर्नर्स इस तरह के दावे भी कर रहे हैं कि केआर रवींद्रन तो राजा साबू के ही 'आदमी' हैं और उन्हीं की 'कृपा' से प्रेसीडेंट बनने जा रहे हैं, इसलिए जिस 'काम' को राजा साबू का आशीर्वाद प्राप्त है, उसे पलटने का फैसला रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय कर ही नहीं सकता है । राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर्स नेता जिस तरह से केआर रवींद्रन का नाम लेकर अपनी कारस्तानी को सही ठहराने तथा 'पक्की' बताने/जताने की कोशिश कर रहे हैं, उसके कारण राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में मनमाने व षड्यंत्रपूर्ण तरीके से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को अमान्य घोषित करने का फैसला रोटरी की राजनीति में एक बड़ा बबाल बन गया है ।
यह सच है कि इंटरनेशनल प्रेसीडेंट बनने जा रहे केआर रवींद्रन को रोटरी में राजा साबू के 'आदमी' के रूप में देखा/पहचाना जाता है और उन्हें इंटरनेशनल प्रेसीडेंट 'चुनवाने' में राजा साबू का भी बड़ा सहयोग/समर्थन रहा है; लेकिन इसके साथ साथ सच यह भी है कि केआर रवींद्रन एक अलग तरह की शख्सियत रखते हैं और रोटरी में काम करने को लेकर उनके बहुत अलग तरह के ख्यालात हैं । सबसे बड़ी बात यह है कि वह रोटरी में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं और अपनी इस चाहत को पूरा करने के मामले में वह काफी हद तक कामयाब भी हैं । वह किसी के - राजा साबू के भी - 'आदमी' के तमगे में बंधे नहीं रहना चाहते हैं और इसीलिए न सिर्फ सभी को साथ लेकर चल रहे हैं, बल्कि अपने फैसलों और अपनी सक्रियता से अपने आप को अलग बनाने/दिखाने की कोशिश भी कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि उनकी यह कोशिश तब से ही नजर आ रही है जब वह इंटरनेशनल डायरेक्टर थे । इंटरनेशनल डायरेक्टर के रूप में केआर रवींद्रन ने भरसक प्रयास किये थे कि नेताओं की टुच्ची सोच व उनके छोटे-छोटे स्वार्थों के चलते पैदा होने वाले झगड़ों से बचा जाये, उन्हें समय रहते नियंत्रित कर लिया जाये और उन्हें बढ़ने न दिया जाये । इसके लिए केआर रवींद्रन को जहाँ कहीं सख्ती करने/दिखाने की जरूरत महसूस हुई थी, वहाँ उन्होंने खासी सख्ती भी की/दिखाई थी; और बड़े नेताओं की सिफारिशों को दरकिनार करने का साहस भी दिखाया था - और स्वाभाविक रूप से रोटरी को इसके अच्छे नतीजे भी मिले थे ।
केआर रवींद्रन की इस कोशिश को लेकिन राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट में मनमाने और षड्यंत्रपूर्ण तरीके से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को अमान्य घोषित करने के फैसले ने ग्रहण लगा दिया है । इस फैसले को 'करने/करवाने' वाले डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर्स ने राजा साबू का समर्थन जिस तरह से जुटा लिया है, उससे उनके हौंसले खासे बढ़े हुए हैं - और इस बढ़े हुए हौंसले के कारण ही उन्होंने अपने मनमाने व षड्यंत्रपूर्ण फैसले में रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय को तथा इंटरनेशनल प्रेसीडेंट बनने जा रहे केआर रवींद्रन को भी लपेट लिया है । राजा साबू के डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर्स की इस हरकत पर केआर रवींद्रन नाराज तो बताये जा रहे हैं, लेकिन इस नाराजगी के चलते वह कुछ करेंगे या अपने आप को राजा साबू का 'आदमी' ही साबित करेंगे - यह देखने की बात होगी ।