Showing posts with label DISTRICT GOVERNOR NOMINEE ELECTION. Show all posts
Showing posts with label DISTRICT GOVERNOR NOMINEE ELECTION. Show all posts

Sunday, September 13, 2020

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में गाजियाबाद में समर्थन जुटाने की अजय सिन्हा की कोशिशों को विफल होता देख दीपक गुप्ता को अपना 'गणित' बिगड़ता नजर आ रहा है; और इन दोनों की असफलता प्रियतोष गुप्ता के लिए वरदान बनती दिख रही है

गाजियाबाद । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने और 'दिखाने' के लिए अजय सिन्हा और दीपक गुप्ता द्वारा की जा रही पार्टियों को लगातार जो झटके पर झटके लग रहे हैं, उससे प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी को समर्थन की और मजबूती मिलती लग रही है । अजय सिन्हा ने पिछले दिनों अपने घर और अपने ऑफिस में छोटे-छोटे समूहों में गाजियाबाद के रोटेरियंस के लिए पार्टियाँ आयोजित कीं, लेकिन उनमें भी इक्का-दुक्का लोग ही पहुँचे । दीपक गुप्ता ने गाजियाबाद में आयोजित की गई पिछली पार्टी की असफलता से सबक लेकर, और ज्यादा तैयारी के साथ एक और पार्टी आयोजित की - लेकिन उसका हाल पिछली वाली पार्टी से भी बुरा हुआ । अजय सिन्हा की तरफ से आयोजित हुई पार्टियों का तो लोगों के बीच खासा मजाक भी बना । अजय सिन्हा ने अपने घर और ऑफिस में छोटे-छोटे समूहों में जो पार्टियाँ आयोजित कीं, उन्हें लेकर लोगों का कहना रहा कि उन्हें तो यही समझ में नहीं आया कि अजय सिन्हा अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने के लिए पार्टी कर रहे हैं, या अपनी उम्मीदवारी के श्राद्ध का भोज दे रहे हैं ।
अजय सिन्हा को इस बीच दोहरी मुसीबतों ने घेर लिया है । एक तरफ तो उनके द्वारा दी गई पार्टियों में आमंत्रित किए गए लोग पहुँचे नहीं तथा उनकी पार्टियों का मजाक बना, तो दूसरी तरफ उनके क्लब में अगले रोटरी वर्ष के लिए प्रेसीडेंट तय नहीं हो पा रहा है । अगले रोटरी वर्ष में गवर्नर बनने की तैयारियों में जुटे अशोक अग्रवाल बेचारे पेम वन के लिए अजय सिन्हा के क्लब के प्रेसीडेंट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अजय सिन्हा उन्हें अपने क्लब के प्रेसीडेंट का नाम ही नहीं दे पा रहे हैं । अजय सिन्हा का क्लब एक बड़ा क्लब है, और बहुत सक्रिय रहा है । पिछले दो वर्षों में राकेश छारिया और उनके बेटे क्लब के प्रेसीडेंट रहे, और उन्होंने अपनी अपनी सक्रियता से क्लब का नाम खूब रोशन किया तथा दोनों ने ही बड़े अवॉर्ड प्राप्त किए । लेकिन इस वर्ष अजय सिन्हा ने अप्रत्यक्ष रूप से क्लब की बागडोर सँभाली, और दो महीनों में ही क्लब के माहौल का ऐसा कबाड़ा कर दिया है कि कोई क्लब का अगला प्रेसीडेंट बनने को तैयार नहीं है । अजय सिन्हा अपने एक रिश्तेदार सहित दो/तीन लोगों को बारी बारी से प्रेसीडेंट बनने के लिए राजी करने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है । 

लोगों ने इसे अजय सिन्हा की लीडरशिप की असफलता के रूप में देखा/पहचाना है, और माना/कहा है कि अजय सिन्हा को पहले अपने क्लब में अपनी लीडरशिप बनानी चाहिए, और उसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने के बारे में सोचना चाहिए । गाजियाबाद में समर्थन जुटाने की अजय सिन्हा की कोशिशों को विफल होता देख दीपक गुप्ता को अपना 'गणित' बिगड़ता नजर आ रहा है । उन्हें लगता था कि अजय सिन्हा की उम्मीदवारी गाजियाबाद में प्रियतोष गुप्ता के समर्थन-आधार को कमजोर करने का काम करेगी, और इससे उन्हें प्रियतोष गुप्ता के साथ अपनी दूरी को कम करने का मौका मिलेगा । दीपक गुप्ता को लेकिन यह देख कर झटका लगा है कि गाजियाबाद में न उन्हें समर्थन मिल पा रहा है, और न अजय सिन्हा को । ऐसे में, इन दोनों के नजदीकियों को ही लगने लगा है कि प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी को उनकी खुद की सक्रियता से जितना जो फायदा हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा फायदा उन्हें अजय सिन्हा तथा दीपक गुप्ता की गतिविधियों को लगातार मिल रही असफलताओं से हो रहा है । दरअसल जब तक अजय सिन्हा और दीपक गुप्ता की सक्रियता नहीं थी, तब तक उनकी मुट्ठी बंद थी और कुछेक लोगों को लगता था कि उनकी मुट्ठी में बंद समर्थन प्रियतोष गुप्ता के लिए चुनौती सकता है - लेकिन अब जब अजय सिन्हा और दीपक गुप्ता की मुट्ठी खुलती जा रही है, तो पता चल रहा है कि जिसे 'लाख की समझा जा रहा था, वह तो खाक की है ।'  

Saturday, August 29, 2020

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की अपनी उम्मीदवारी के अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई दीपक गुप्ता की हापुड़ की पार्टी बदइंतजामी के आरोपों में फँसी, तो गाजियाबाद की पार्टी बहुत कम उपस्थिति के चलते खासी फजीहत का शिकार बनी

गाजियाबाद । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की अपनी उम्मीदवारी के लिए गाजियाबाद में समर्थन जुटाने/बनाने तथा 'दिखाने' के उद्देश्य से दीपक गुप्ता द्वारा आयोजित की गई पार्टी के बुरी तरह फ्लॉप होने से दीपक गुप्ता की उम्मीदवारी के अभियान को जोर का झटका लगा है । कल शाम आयोजित हुई पार्टी के लिए दीपक गुप्ता ने करीब सौ रोटेरियंस का जमाबड़ा करने और दिखाने की तैयारी की थी, लेकिन पार्टी में कुल दो प्रेसीडेंट्स सहित 15 से 20 रोटेरियंस ही जुटे - जिनमें से 4/5 रोटेरियंस तो सोनीपत से दीपक गुप्ता के साथ ही आए थे । 'कोढ़ में खाज' वाली बात यह हुई कि जो लोग पार्टी में समय से पहुँच गए थे, उन्हें बहुत देर इंतजार करने के बाद भी जब ड्रिंक्स खुलती हुई नहीं दिखीं - तो वह नाराजगी दिखाते हुए लौट गए । दीपक गुप्ता का कहना था कि कुछ और लोग आ जाएँ, तब पार्टी को आगे बढ़ाया जाए - लेकिन डेढ़/दो घंटे तक इंतजार करने के बाद तक भी जब दीपक गुप्ता को रोटेरियंस का इंतजार ही करते हुए देखा/पाया गया, तो पार्टी करने पहुँचे रोटेरियंस नाराज हो गए और अपना गुस्सा प्रकट करते हुए पार्टी से वापस लौटे । दीपक गुप्ता ने रोटेरियंस के पार्टी में न पहुँचने के लिए कोरोना के कारण बने डर के माहौल को बहानेबाजी की तरह इस्तेमाल करते हुए जिम्मेदार ठहराया है ।
मजे की बात लेकिन यह है कि दीपक गुप्ता के संभावित समर्थकों को ही उनका यह तर्क हजम नहीं हो रहा है । उनका कहना है कि दीपक गुप्ता ने जब इस पार्टी की योजना बनाई थी, तब कोरोना के कारण बने डर के माहौल को देखते हुए उन्हीं रोटेरियंस को पार्टी में बुलाने के लिए चिन्हित किया गया था, जो काफी सक्रिय रहते हैं तथा जिन्हें संभावित सहयोगी/समर्थक के रूप में पहचाना गया है । दीपक गुप्ता के लिए झटके वाली बात यह रही कि जिन रोटेरियंस ने पार्टी के निमंत्रण को खूब उत्साह के साथ स्वीकार किया था, वह भी पार्टी में नहीं पहुँचे । दीपक गुप्ता के नजदीकियों का ही मानना और कहना है कि इससे आभास मिलता है कि बात करने पर जो रोटेरियंस दीपक गुप्ता की उम्मीदवारी को लेकर उत्साह दिखाते हैं, वह जरूरत पड़ने पर उनके साथ खड़े होने/दिखने से बचते हैं - और इसलिए दीपक गुप्ता की उम्मीदवारी उनके उत्साह के भरोसे नहीं रह सकती है । कुछेक लोगों का यह भी मानना/कहना है कि दीपक गुप्ता की हापुड़ में की गई पार्टी की बदइंतजामी की सूचना के चलते भी रोटेरियंस ने गाजियाबाद की पार्टी से दूर रहने में ही अपनी भलाई देखी/पहचानी । 

कल शाम गाजियाबाद में आयोजित हुई पार्टी दीपक गुप्ता की उम्मीदवारी के अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खासी महत्त्वपूर्ण थी, और इसलिए दीपक गुप्ता ने उसके लिए अच्छे से तैयारी की थी । उन्होंने गाजियाबाद क्षेत्र के कुछेक ऐसे वरिष्ठ व प्रमुख रोटेरियंस की पार्टी में उपस्थिति सुनिश्चित करने की तैयारी की थी, जो चुनावी राजनीति को कुछ हद तक प्रभावित सकते थे । लेकिन सहमति देने के बाद भी उनके पार्टी में न पहुँचने से दीपक गुप्ता की सारी तैयारी पर पानी फिर गया है, जिसे कोरोना के कारण बने हालात की बहानेबाजी से छिपाने की दीपक गुप्ता की कोशिश भी छिपा नहीं पा रही है । हापुड़ की पार्टी बदइंतजामी के आरोपों में फँसी, तो गाजियाबाद की पार्टी रोटेरियंस के न पहुँचने तथा पहुँचे गिने-चुने रोटेरियंस के भी नाराज होकर वापस लौटने से खासी फजीहत शिकार बनी । इस तरह, पहले हापुड़ में और फिर गाजियाबाद में पार्टी का आयोजन करके दीपक गुप्ता ने अपनी उम्मीदवारी के अभियान को आगे बढ़ाने की जो तैयारी की थी, उसने उनके अभियान को वास्तव में पीछे धकेलने का ही काम किया है ।

Monday, August 24, 2020

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 में पिछले कुछ समय से अपने आप को अलीगढ़ के क्लब्स के नेता के रुप में प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट मुकेश सिंघल, नोमीनेटिंग कमेटी के लिए उम्मीदवार चुनने के मामले में लगे झटके के लिए शैलेन्द्र कुमार राजु को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं

अलीगढ़ । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट मुकेश सिंघल को अपने जोन में ही फजीहत भरी 'हार' का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते नोमीनेटिंग कमेटी के लिए उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहे उनके 'आदमी' को उम्मीदवारी से पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा । मुकेश सिंघल की तरफ से इस हार के लिए पूर्व गवर्नर शैलेन्द्र कुमार राजु को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है । मुकेश सिंघल के नजदीकियों का कहना है कि शैलेन्द्र कुमार राजु ने अलीगढ़ के रोटेरियंस को उकसा/भड़का कर उनके खिलाफ माहौल बनाया और ऐसे हालात बनाये कि उनके उम्मीदवार को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा । उल्लेखनीय है कि नोमीनेटिंग कमेटी लिए रोटरी क्लब अलीगढ़ से मधुप लहरी, रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल से हरवंश सहाय तथा रोटरी क्लब अलीगढ़ मानसी से शशि पवार की उम्मीदवारी की तैयारी थी - लेकिन मुकेश सिंघल अपनी चौधराहट दिखाने/जताने के लिए अंबरीश गर्ग को उम्मीदवार बनाने की बात करने लगे । मुकेश सिंघल का तर्क रहा कि अन्य जो उम्मीदवार हैं, उन पर चूँकि राजनीतिक रूप से भरोसा नहीं किया जा सकता है इसलिए अंबरीश गर्ग उम्मीदवार होंगे । अंबरीश गर्ग उनके ही क्लब, रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी के सदस्य हैं । अंबरीश गर्ग की उम्मीदवारी को जोन पर जबर्दस्ती थोपने की मुकेश सिंघल की कोशिश पर जोन के क्लब्स में बबाल हो गया, और अलीगढ़ के क्लब्स के पदाधिकारियों ने साफ कह दिया कि मुकेश सिंघल की इस तरह की मनमानी तथा दादागिरी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।
मुकेश सिंघल ने अपने कुछेक समर्थकों के जरिये इस बबाल के लिए पूर्व गवर्नर शैलेन्द्र कुमार राजु को जिम्मेदार बता/ठहरा कर बबाल को थामने तथा अपना काम बनाने की कोशिश की । उनकी तरफ से कहा गया कि अलीगढ़ क्षेत्र की राजनीति पर अपना कब्जा बनाए रखने के लिए शैलेन्द्र कुमार राजु तरह तरह से उन्हें कमजोर करने तथा 'दिखाने' का काम करते हैं, और इसीलिए वह अंबरीश गर्ग की उम्मीदवारी के खिलाफ अलीगढ़ के क्लब्स के पदाधिकारियों व नेताओं को उकसा/भड़का रहे हैं । मुकेश सिंघल को अपनी इस कोशिश का लेकिन कोई लाभ नहीं मिला - और अंततः उन्हें अंबरीश गर्ग की उम्मीदवारी वापस करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा । जोन के क्लब्स के नेताओं की आपसी सहमति से शशि पवार अकेली उम्मीदवार बनी हैं । मजे की बात यह है कि मुकेश सिंघल ने नोमीनेटिंग कमेटी के लिए शशि पवार का रास्ता साफ हो जाने को विरोधी खेमे की जीत के रूप में व्याख्यायित किया है, और किसी का नाम लिए बिना कहा है कि खेमे के ही नेताओं के रवैये से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव में 'हमें' नुकसान होता दिख रहा है । मुकेश सिंघल का कहना है कि शशि पवार का क्लब मुश्किल से आठ/दस सदस्यों का क्लब है, और इसलिए वह आसानी से सत्ता खेमे के साथ चला जायेगा । अन्य लोगों को भी लग रहा है कि अपने ही जोन में मुकेश सिंघल जब अपने 'आदमी' को नोमीनेटिंग कमेटी के लिए उम्मीदवार तक नहीं बना सके हैं, तो उनसे और कोई उम्मीद करना बेवकूफी ही होगी ।               
मुकेश सिंघल के लिए यह झटका दरअसल इसलिए और भी बड़ा है, क्योंकि पिछले कुछ समय से वह अपने आप को अलीगढ़ के क्लब्स के नेता के रुप में प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहे थे, और यह दिखाने/जताने की कोशिश कर रहे थे कि अलीगढ़ के रोटेरियंस तो उनके इशारे पर काम करेंगे तथा अलीगढ़ में तो फैसले उनकी मर्जी से होंगे । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने की लाइन में लगने के साथ ही, मुकेश सिंघल ने हालाँकि डिस्ट्रिक्ट का नेता बनने की कोशिश की थी - लेकिन जल्दी ही उनकी समझ में आ गया कि डिस्ट्रिक्ट के नेता की पदवी के लिए वह बहुत पीछे हैं, इसलिए उन्होंने अलीगढ़ के नेता 'होने' पर ध्यान लगाया । उन्हें उम्मीद रही कि इससे वह शैलेन्द्र कुमार राजु से बड़े नेता हो जायेंगे; शैलेन्द्र कुमार राजु अभी अलीगढ़ क्षेत्र के नेता होने के नाते डिस्ट्रिक्ट में एक बड़े नेता बने हुए हैं । अलीगढ़ में मुकेश सिंघल के राजनीतिक उद्देश्य को जो झटका लगा है, उसे लेकर लोगों के बीच यह मतभेद जरूर है कि इसके पीछे सचमुच शैलेन्द्र कुमार राजु की कोई भूमिका है, या मामले में मुकेश सिंघल से मिस-हैंडलिंग हो गई है । 

Wednesday, July 8, 2020

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने को लेकर दौड़-भाग करते करते, अचानक से 'गायब' हो गए दीपक गुप्ता को कोरोना पीड़ित होने की चर्चा के कारण भारी चुनावी नुकसान पहुँचा; और उन्हें चुनावी मुकाबले से बाहर हुआ ही देखा/समझा जा रहा है

सोनीपत । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश में मुश्किलों से जूझ रहे दीपक गुप्ता को कोरोना पॉजिटिव हो जाने की चर्चा के कारण और तगड़ा झटका लगा है, जिस कारण इस वर्ष होने वाला डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद का चुनाव बिलकुल ही एकतरफा तथा विकल्पहीन होता हुआ नजर आ रहा है । दीपक गुप्ता के नजदीकियों ने तो कहना भी शुरू कर दिया है कि समर्थन न मिलने के कारण परेशान और निराश हो चले दीपक गुप्ता को कोरोना का शिकार हो जाने की चर्चा के कारण अपनी उम्मीदवारी से पीछे हटने का सम्मानजनक मौका मिल गया है । उनके नजदीकियों का ही कहना/बताना है कि कोरोना पीड़ित होने की चर्चा से पहले दीपक गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख रोटेरियंस से मुलाकातें की थीं और अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया था, लेकिन अपने प्रयासों का उन्हें कोई विश्वसनीय नतीजा मिलता हुआ नहीं लगा था - जिस कारण वह बुरी तरह निराश और परेशान हुए थे । दीपक गुप्ता के लिए मुसीबत की बात यह हुई कि अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से उन्होंने रोटेरियंस से जो मुलाकातें कीं - उसके नतीजे में उन्हें किसी से भी सहयोग व समर्थन के आश्वासन तो नहीं मिले, कोरोना पीड़ित होने की मशहूरी लेकिन मिल गई । 
विडंबना की बात यह है कि दीपक गुप्ता ने अपनी तरफ से कोरोना पीड़ित होने की चर्चा पर कोई बात नहीं की है, जिसे उनकी तरफ से कोरोना पीड़ित होने की बात को छिपाने के प्रयास के रूप में देखा/पहचाना जा रहा है । दरअसल, उनके कोरोना पीड़ित होने की चर्चा को तब बल किया, जब लोगों ने दीपक गुप्ता को अचानक से शांत और सीन से गायब पाया । लोगों को हैरानी हुई कि दीपक गुप्ता कहाँ तो इतने सक्रिय थे कि वॉट्सऐप और फोन के साथ-साथ, लॉकडाउन के कड़े दिशा-निर्देशों के बावजूद दिल्ली और गाजियाबाद व नोएडा तथा उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों/कस्बों के रोटेरियंस से मिलने/जुलने तक पहुँच रहे थे - लेकिन फिर अचानक से इस तरह से गायब हो गए कि वॉट्सऐप पर भी उनके संदेशों का अकाल पड़ गया । लोगों ने पता किया तो उन्हें दीपक गुप्ता के बीमार होने की खबर मिली और बीमारी को छिपाने तथा रहस्य बनाये रखने की उनकी कोशिशों के कारण उनके कोरोना पीड़ित होने की चर्चा फैली । इस चर्चा ने उन रोटेरियंस को बुरी तरह से परेशान किया, जिनसे दीपक गुप्ता पिछले दिनों मिले/जुले थे । कई रोटेरियंस ने कहा/बताया भी कि अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से दीपक गुप्ता लॉकडाउन के दौरान उनसे मिलने आये थे, तो उन्होंने उन्हें सलाह दी थी कि अभी उन्हें मिलने/जुलने पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए और सावधानी रखनी/बरतनी चाहिए - लेकिन दीपक गुप्ता ने उनकी सलाह को गंभीरता से नहीं लिया, और खुद ही शिकार हो बैठे ।
दीपक गुप्ता के कोरोना पीड़ित होने की चर्चा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी मुकाबले में आने और बने रहने के उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया है । उम्मीदवार के रूप में उन्हें हालाँकि कहीं से भी कोई समर्थन मिलता हुआ तो नहीं दिख रहा था, लेकिन उनकी उम्मीदवारी चुनावी परिदृश्य में रोमांच तो बनाये हुए थी ही - और इस रोमांच के भरोसे दीपक गुप्ता वास्तव में अगले रोटरी वर्ष के लिए अपनी उम्मीदवारी की पुनर्प्रस्तुति की उम्मीद लगाये हुए थे । दीपक गुप्ता के नजदीकियों के अनुसार, दीपक गुप्ता को यह आभास तो हो गया था कि इस वर्ष होने वाले चुनाव में उनकी दाल गलने वाली नहीं है, लेकिन वह फिर भी अपनी उम्मीदवारी बनाये हुए थे - तो इस उम्मीद में, कि नेता लोग अगले वर्ष में उनकी उम्मीदवारी को समर्थन का भरोसा देकर उन्हें अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए मनाने का प्रयास करेंगे; और इस तरह अगले वर्ष में उनकी उम्मीदवारी का रास्ता साफ हो जायेगा । दीपक गुप्ता के कोरोना पीड़ित होने की चर्चा ने लेकिन उनसे वह उम्मीद भी छीन ली लगती है । दीपक गुप्ता के कोरोना पीड़ित होने की चर्चा ने दीपक गुप्ता को चुनावी नुकसान पहुँचाने के साथ-साथ, उनकी चुनावी सक्रियता के बहाने तरह तरह की अफवाहें फैलाने तथा शेखचिल्ली टाइप कयास लगाने के मौके बनाने वाले चुनावबाज और हमेशा चुनावी-मोड में रहने वाले रोटेरियंस को भी झटका दिया है । उक्त चर्चा के चलते एक तरफ यदि दीपक गुप्ता के चुनावी मुकाबले से बाहर होने की स्थिति बनी है, तो दूसरी तरफ चुनावबाज रोटेरियंस के सामने भी 'बेरोजगार' होने का खतरा पैदा हो गया है ।  

Tuesday, June 9, 2020

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी मुकाबले में प्रियतोष गुप्ता से बड़े अंतर से पिछड़ते दिख रहे दीपक गुप्ता की चुनावी मुकाबले में अपने आप को बनाये रखने के लिए सोनीपत में दो नए क्लब बनाने की कार्रवाई को मजाक के रूप में देखा/पहचाना जा रहा है

सोनीपत । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की अपनी उम्मीदवारी को मजबूती देने के लिए दीपक गुप्ता ने सोनीपत में दो नए क्लब बना/बनवा कर अपनी स्थिति का मजाक और उड़वा लिया है । सोनीपत में ही लोगों का कहना है कि फर्जी तरीकों से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद का चुनाव जीतने की दीपक गुप्ता की तिकड़मी कोशिशों से वास्तव में उनकी निराशा और बौखलाहट ही जाहिर हो रही है । दीपक गुप्ता के प्रति हमदर्दी और समर्थन का भाव रखने वाले रोटेरियंस का भी कहना/बताना है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के उम्मीदवार के रूप में दीपक गुप्ता को अपनी सक्रियता में जो निरंतरता रखना चाहिए, उस पर तो उनका कोई ध्यान है नहीं - नए क्लब बना कर वोट गढ़ने/बनाने के जरिये चुनाव जीतने की उनकी कोशिश वास्तव में उनकी कमजोरी को ही दिखा रही है । दीपक गुप्ता के नजदीकियों का हालाँकि कहना है कि यह नहीं भूलना चाहिए कि चुनावी लड़ाई में दो/चार वोटों का भी बड़ा महत्त्व होता है; उनका दावा है कि लॉकडाउन पीरियड में डिस्ट्रिक्ट में जो पाँच/छह नए क्लब बने हैं, उन्हें भी दीपक गुप्ता के क्लब्स के रूप में देखा/पहचाना जाना चाहिए और सिर्फ सोनीपत के दो क्लब्स को ही नहीं देखना चाहिए । वास्तव में, इस तरह की बातों ने दीपक गुप्ता की स्थिति को मजाक विषय बनाया हुआ है । लोगों का कहना है कि चुनावी लड़ाई में महत्त्व तो एक वोट का भी होता है, लेकिन यह तब होता है - जब लड़ाई बराबर की हो; दीपक गुप्ता की उम्मीदवारी की हालत अभी भी जितनी पतली नजर आ रही है, उसमें यदि डिस्ट्रिक्ट में इस वर्ष बने सभी ग्यारह क्लब्स के वोट भी उनके खाते में पड़ जाएँ, तब भी दीपक गुप्ता का कोई भला नहीं होने वाला है ।
दीपक गुप्ता दरअसल खासतौर से गाजियाबाद और आमतौर से उत्तर प्रदेश व पूर्वी दिल्ली में समर्थन जुटाने की कोशिशों में जिस तरह से विफल हुए हैं, उसके चलते उनकी उम्मीदवारी के प्रति डिस्ट्रिक्ट में कोई भरोसा नहीं बन पा रहा है । दूसरों की तो छोड़िये, उनके अपने नजदीकियों और समर्थकों को यह भरोसा नहीं है कि उनकी उम्मीदवारी चुनाव तक बनी भी रह पायेगी या नहीं । दीपक गुप्ता ने पिछले महीनों में, लॉकडाउन से पहले गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों/कस्बों के रोटेरियंस के बीच संपर्क अभियान चलाया था और अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन खोजने/बनाने के प्रयास किए थे - लेकिन उनके प्रयासों को जिस बुरी तरह से असफलता मिली, उससे उनके समर्थकों व शुभचिंतकों को खासा तगड़ा झटका लगा है । दीपक गुप्ता के लिए झटके वाली बात दरअसल यह रही कि अलग अलग कारणों से उन्हें जिन जिन लोगों के समर्थन की उम्मीद थी, उन्होंने भी उनकी उम्मीदवारी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई । दीपक गुप्ता की उम्मीदवारी से जुड़ने का 'कारण' रखने वाले लोगों को भी लग रहा है कि प्रियतोष गुप्ता के मुकाबले दीपक गुप्ता की स्थिति बहुत ही कमजोर है, और इसीलिए वह दीपक गुप्ता की उम्मीदवारी के साथ जुड़ने से बचते दिख रहे हैं । मजे की बात है कि इससे प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी की स्थिति और मजबूत हुई है । खासतौर से गाजियाबाद और आमतौर से उत्तर प्रदेश व पूर्वी दिल्ली के क्लब्स में प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी के प्रति जिस तरह का समर्थन-भाव दिख रहा है, उसी के चलते दीपक गुप्ता के लिए अपनी उम्मीदवारी के प्रति समर्थन के उद्देश्य से यहाँ सेंध लगा पाना मुश्किल हुआ है ।
इस स्थिति के लिए दीपक गुप्ता के व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है । दीपक गुप्ता को जानने वाले लोगों का ही कहना/बताना है कि दीपक गुप्ता की किसी से भी ज्यादा दिनों तक बनती नहीं है । यही कारण है कि दीपक गुप्ता कभी जिन लोगों के बड़े खास और नजदीक हुआ करते थे, अब वही लोग उनकी उम्मीदवारी के विरोधी बने हुए हैं । दूसरी तरफ, प्रियतोष गुप्ता के साथ मामला बिलकुल उल्टा है - वह जिस किसी के नजदीक और खास हुए, उसके नजदीकी और खास बन कर टिक गए । कई उदाहरण हैं, जहाँ किन्हीं दो नेताओं का एक-दूसरे के साथ तगड़ा विरोध है, लेकिन प्रियतोष गुप्ता के दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं - और यही बात प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी को मजबूत बना रही है; और इसी के चलते दीपक गुप्ता के लिए समर्थन जुटाना मुश्किल हो रहा है । दीपक गुप्ता के लिए मुसीबत और चुनौती की बात यह बनी है कि उनके लिए न तो प्रियतोष गुप्ता के समर्थकों के रूप में देखे/पहचाने जा रहे खासतौर से गाजियाबाद और आमतौर से उत्तर प्रदेश व पूर्वी दिल्ली के क्लब्स में समर्थन जुटा पाना संभव हो रहा है, और न उन्हें सोनीपत में ही अपने समर्थन-आधार को सुदृढ़ बनाये रख पाने में सफलता मिल रही है । प्रियतोष गुप्ता ने अपनी निरंतर सक्रियता से सोनीपत के क्लब्स में अपने लिए समर्थन जुटाने में जो कामयाबी पाई है, उसने उन्हें दीपक गुप्ता के मुकाबले अच्छी बढ़त दिलाने का काम किया है । इसीलिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी मुकाबले में अपने आप को बनाये रखने के लिए सोनीपत में दो नए क्लब बनाने की दीपक गुप्ता की कार्रवाई को मजाक के रूप में देखा/पहचाना जा रहा है ।

Tuesday, February 4, 2020

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 तथा रोटरी में इतिहास बनाती/रचती निवर्त्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष जैन द्वारा आयोजित की गई शानदार व बड़ी पार्टी में प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी पर उनके समर्थन की लगती मुहर ने डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति के परिदृश्य को लगभग स्पष्ट कर दिया है

गाजियाबाद । निवर्त्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष जैन की अपने गवर्नर-वर्ष की टीम के सदस्यों के साथ की गई जिस पिकनिक पार्टी को प्रियतोष गुप्ता की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की उम्मीदवारी के लिए खतरे के संकेत के रूप में देखा/पहचाना जा रहा था, वह अंततः उनके लिए वरदान की तरह साबित हुई है । कुछेक लोगों को तो लग रहा है जैसे सुभाष जैन ने उक्त पार्टी प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी के प्रति अपना समर्थन 'दिखाने' के लिए ही आयोजित की । हालाँकि पार्टी से पहले चर्चा थी कि उक्त पार्टी में सुभाष जैन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए किसी उम्मीदवार को लॉन्च कर सकते हैं; दरअसल लोगों को उक्त पार्टी का कोई मकसद समझ नहीं आ रहा था - इसलिए अनुमान लगाया जा रहा था कि सुभाष जैन डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में कोई बड़ा धमाका करने के लिए पार्टी कर रहे हैं । पार्टी से कुछ ही दिन पहले सुभाष जैन चूँकि रूस की यात्रा करके लौटे थे, जहाँ वह अपने कुछेक नजदीकी रोटेरियंस साथियों के साथ गए थे - इसलिए माना/समझा जा रहा था कि अपने साथियों के साथ सुभाष जैन ने रूस में जरूर कोई 'खिचड़ी' पकाई होगी, जिसके 'स्वाद' से वह पार्टी में लोगों को परिचित करवायेंगे ।
इसीलिए पार्टी से पहले, पार्टी को प्रियतोष गुप्ता के लिए खतरे के संकेत के रूप में देखा/पहचाना जा रहा था । माना जा रहा था कि सुभाष जैन किसी को भी उम्मीदवार घोषित करेंगे, तो वह प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी के लिए ही मुसीबत बनेगा । पार्टी में लेकिन जब ऐसी किसी कोशिश की सुगबुगाहट भी नहीं देखी गई, तो प्रियतोष गुप्ता के नजदीकियों व शुभचिंतकों ने राहत की साँस ली । सुभाष जैन पार्टी में बल्कि कई मौकों पर प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी के प्रति समर्थन की बातें करते सुने/देखे गए, तो मामला बल्कि उल्टा हो गया । सुभाष जैन को प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी के प्रति समर्थन का भाव दिखाते देख प्रियतोष गुप्ता के नजदीकी और समर्थक प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी की सफलता के प्रति आश्वस्त और हो उठे । इस तरह अपने गवर्नर-वर्ष की टीम के सदस्यों के साथ की गई सुभाष जैन की जिस पार्टी में प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी के लिए खतरा पैदा होने का डर बना था, वह वास्तव में प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी को लाभ पहुँचाने का माध्यम बन गई । 
उक्त पार्टी ने दरअसल एक बार फिर दिखाया और साबित किया कि सुभाष जैन डिस्ट्रिक्ट के ही नहीं, बल्कि रोटरी के भी 'शो मैन' हैं । 'शो मैन' बनने के चक्कर में सुभाष जैन को कुछेक बार चिढ़नतु किस्म के रोटरी नेताओं की आलोचना भी सुननी/झेलनी पड़ी है, लेकिन उन्होंने अपना स्टाइल नहीं छोड़ा । डिस्ट्रिक्ट और या रोटरी के इतिहास में इससे पहले शायद ही कभी कहीं यह हुआ हो कि कोई निवर्त्तमान और या पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अपने गवर्नर-वर्ष की टीम के सदस्यों को जोड़े रखे और उनके साथ पार्टी का आयोजन करे । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तक के लिए तो अपने अधिकृत कार्यक्रम ढंग से कर पाना मुश्किल होता है, उसके लिए वह बेचारा स्पॉन्सर्स खोजते खोजते परेशान हो जाता है - ऐसे में, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की कुर्सी से उतरने के बाद उसके लिए कुछ करने की न हिम्मत बची रह पाती है और न उत्साह । सुभाष जैन ने लेकिन इस 'प्रथा' को तोड़ने का काम किया और एक अलग व नया उदाहरण स्थापित किया । सुभाष जैन ने पार्टी का सिर्फ आयोजन ही नहीं किया, बल्कि उसे भव्य तरीके से अंजाम भी दिया । उक्त पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने रेखांकित किया कि इतनी भीड़ और इतना बढ़िया इंतजाम तो डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में भी नहीं हुआ था । इतिहास बनाती/रचती एक शानदार व बड़ी पार्टी में प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी पर सुभाष जैन के समर्थन की लगती मुहर ने डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति के परिदृश्य को भी लगभग स्पष्ट कर दिया है । 

Thursday, January 16, 2020

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में आलोक गुप्ता की होशियारी तथा उपयुक्त उम्मीदवार के अभाव के चलते प्रियतोष गुप्ता नेताओं की चौधराहटी-लड़ाई के शिकार बनने से बचते और चुनावी मुकाबले में वॉकओवर पाते हुए दिख रहे हैं

गाजियाबाद । अगले रोटरी वर्ष में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव के लिए प्रियतोष गुप्ता के अलावा अन्य किसी उम्मीदवार को सक्रिय न होता देख प्रियतोष गुप्ता को चुनावी मुकाबले में वॉकओवर मिलता लग रहा है । हालाँकि संभावित उम्मीदवारों के रूप में कुछेक नाम लोगों के बीच चर्चा में तो हैं, लेकिन वह नाम चूँकि चर्चा से आगे ही नहीं बढ़ पा रहे हैं - इसलिए डिस्ट्रिक्ट में लोगों को लगने लगा है कि उनके लिए सचमुच उम्मीदवार 'बन पाना' मुश्किल ही होगा । लोगों को ऐसा डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति के खिलाड़ी नेताओं के रवैये को देख/भाँप कर भी लगने लगा है । दरअसल कोई भी खिलाड़ी नेता संभावित उम्मीदवारों में से किसी का भी झंडा उठाता हुआ नहीं दिख रहा है । बल्कि दिख यह रहा है कि जो खिलाड़ी नेता किसी उम्मीदवार के 'इंतजार' में थे, और या 'खोजबीन' में लगे थे और या संभावित उम्मीदवारों को 'परख' रहे थे, वह भी प्रियतोष गुप्ता के समर्थन के संकेत देने लगे हैं । इससे डिस्ट्रिक्ट में लोगों को आभास मिला है कि चुनावी राजनीति के खिलाड़ियों को प्रियतोष गुप्ता को टक्कर देने लायक कोई उम्मीदवार नहीं मिला है, और इसीलिए अगले रोटरी वर्ष में होने वाले चुनाव के लिए प्रियतोष गुप्ता अकेले उम्मीदवार के रूप में नजर आ रहे हैं ।
कुछेक लोगों को हालाँकि अभी भी भरोसा है कि प्रियतोष गुप्ता के अकेले उम्मीदवार रहने की स्थिति चुनावी नेताओं को हजम नहीं होगी, और इसलिए वह जरूर ही किसी न किसी को उम्मीदवार के रूप में लायेंगे तथा चुनावी मुकाबले को रोमांचपूर्ण बनायेंगे । कुछेक लोगों का यह भरोसा लेकिन अधिकतर लोगों को ख्यालीपुलाव ही लग रहा है । उनका तर्क है कि यदि कोई और दमदार उम्मीदवार आना होता, तो अभी तक आ चुका होता । उनका कहना है कि यह ठीक है कि अगले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव में अभी काफी समय है, लेकिन अगले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को लेकर जिस तरह बिसात बिछ चुकी है, और उम्मीदवार के रूप में प्रियतोष गुप्ता उस पर जितना आगे बढ़ चुके हैं - उसे देखते हुए अब कोई उम्मीदवार बनने की हिम्मत नहीं करेगा, और प्रियतोष गुप्ता को चुनावी मैदान खाली ही मिलेगा । लोगों के बीच यह समझ दरअसल डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति के खिलाड़ियों को हथियार डालते देख बन रही है । उल्लेखनीय है कि जो नेता कुछ दिन पहले तक प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी के समर्थन में नहीं थे, और तरह तरह से उम्मीदवार के रूप में प्रियतोष गुप्ता की कमजोरियों को बता/गिना रहे थे, वह भी अब प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी का झंडा उठाते हुए दिख रहे हैं । प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी से हालाँकि किसी नेता को कोई बड़ी शिकायत नहीं थी । वह तो डिस्ट्रिक्ट के नेताओं तथा अन्य कुछेक लोगों के निशाने पर सिर्फ इसलिए आ गए थे, क्योंकि उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक गुप्ता के उम्मीदवार के रूप में देखा/पहचाना जा रहा था ।
उल्लेखनीय है कि प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी की चर्चा शुरू होने के साथ ही आलोक गुप्ता ने उन्हें डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर बैठा दिया, जिसके चलते इस चर्चा को हवा मिली कि आलोक गुप्ता ने प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी का झंडा उठा लिया है । रोटरी की चुनावी राजनीति में इस तरह के दृश्य आमतौर पर देखने को मिलते हैं, जहाँ नेता लोग अपनी अपनी चौधराहट की लड़ाई में उम्मीदवारों का समर्थन या विरोध करते हैं । प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी भी उसी 'चौधराहटी-लड़ाई' में फँसती दिखी, लेकिन कुछ आलोक गुप्ता की होशियारी तथा कुछ उपयुक्त उम्मीदवार के अभाव के चलते प्रियतोष गुप्ता उक्त चौधराहटी-लड़ाई के शिकार बनने से बचते हुए दिख रहे हैं । आलोक गुप्ता की तरफ से सावधानी यह रखी गई कि प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी के साथ वह 'दिखे' न, और किसी को आरोप लगाने के लिए कोई तथ्य न मिलें । इसी सावधानी के चलते, आरोपपूर्ण चर्चाओं को हवा देने की कोशिशें सिरे नहीं चढ़ सकीं । प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी से दूरी 'दिखा' कर आलोक गुप्ता न सिर्फ आरोपों से बच सकने में सफल रहे, बल्कि प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी को दूसरे नेताओं का समर्थन दिलवाने का मौका भी दे सके । यही कारण है कि दूसरे नेताओं को जब कोई 'दमदार' उम्मीदवार नहीं दिखा, तो वह प्रियतोष गुप्ता की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए दिखने लगे हैं । इस स्थिति ने दूसरे उम्मीदवारों के लिए संभावनाएँ और कमजोर कर दी हैं, तथा प्रियतोष गुप्ता को चुनावी मुकाबले में वॉकओवर मिलता दिख रहा है । 

Monday, December 16, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में प्रियतोष गुप्ता की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिशें आलोचना व विरोध का कारण बन रही हैं

गाजियाबाद । डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में प्रियतोष गुप्ता की भूमिका को लेकर आलोचना व विरोध की आवाजें उठने तथा तेज होने लगी हैं, और इन आवाजों की आँच ने प्रियतोष गुप्ता को उक्त बड़े पदाधिकारी के रूप में अपनी टीम में रखने का फैसला करने वाले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट आलोक गुप्ता को भी अपनी ज़द में लेना शुरू कर दिया है । रोटरी के बड़े नेताओं व पदाधिकारियों तक डिस्ट्रिक्ट के आधिकारिक आयोजनों में प्रियतोष गुप्ता की अति-सक्रियता को लेकर शिकायतें पहुँचने लगी हैं । किसी को कोई शक नहीं है कि यह प्रियतोष गुप्ता के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के उम्मीदवार होने की वजह से ही हो रहा है । आरोप सुने/सुनाये जा रहे हैं कि प्रियतोष गुप्ता डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पद का फायदा उठा कर अपनी उम्मीदवारी का प्रचार कर रहे हैं । 'पहले अंडा या पहले मुर्गी' की तर्ज पर डिस्ट्रिक्ट के लोगों के बीच यह मजेदार बहस है कि प्रियतोष गुप्ता पहले  डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन बने या उम्मीदवार बने - दरअसल प्रियतोष गुप्ता के नजदीकियों व शुभचिंतकों का कहना है कि प्रियतोष गुप्ता तो डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे हैं, और ऐसा करते हुए वह यदि लोगों के सामने/बीच 'दिख' रहे हैं और इससे उन्हें उम्मीदवार के रूप में फायदा मिल रहा है तो इसमें आरोप वाली बात भला क्या है ?
डिस्ट्रिक्ट के अधिकतर लोगों का कहना लेकिन यह है कि प्रियतोष गुप्ता डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन बने/बनाये ही इसलिए हैं, ताकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के उम्मीदवार के रूप में उन्हें फायदा मिले । वह यदि उम्मीदवार नहीं 'होते', तो कदापि डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन नहीं बनते/बनाये जाते । इसलिए वह पहले उम्मीदवार बने और उम्मीदवार के रूप में फायदा उठा सकें, इसलिए डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन बने/बनाये गए । लोगों का कहना है कि जैसा कि नाम से जाहिर होता है, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में उनका काम डिस्ट्रिक्ट में व्यवस्था बनाये रखने के काम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की मदद करने का है; लेकिन वह तरह तरह के बहाने से मंच पर आने/दिखने का तथा लोगों से मिलने/जुलने का मौका बना लेते हैं । लोगों को लगता है कि इससे प्रियतोष गुप्ता को दो फायदे एक साथ मिलते हैं - एक तो उन्हें डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारी के रूप में लोगों के बीच दिखने तथा उनसे मिलने-जुलने के अवसर मिलते हैं, और दूसरा फायदा यह कि लोगों के बीच उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के उम्मीदवार के रूप में पहचान मिलने लगती है ।
प्रियतोष गुप्ता को मिलने वाले यह फायदे डिस्ट्रिक्ट के कई खास और आम लोगों को अलग अलग कारणों से खटक रहे हैं । डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति के खिलाड़ी नेता प्रियतोष गुप्ता को मिलने वाले इन फायदों में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट आलोक गुप्ता को 'घेरने' का मौका देख/पा रहे हैं । दरअसल इस नाते भी प्रियतोष गुप्ता को मिला डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन का पद तथा इस पद की आड़ में अपनी उम्मीदवारी के पक्ष में उनके द्वारा चलाया जा रहा अभियान आलोचना व शिकायत का कारण बन रहा है । 

Saturday, September 28, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता को सबक सिखाने की प्रेसीडेंट्स की तैयारी में सुनील मल्होत्रा के समर्थकों व शुभचिंतकों को सुनील मल्होत्रा की एक बड़ी चुनावी जीत नजर आ रही है 

नई दिल्ली । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता के प्रति प्रेसीडेंट्स की नाराजगी ने सुनील मल्होत्रा व ललित खन्ना के बीच होने वाले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को खासा 'ट्रिकी' बना दिया है, और इस स्थिति ने सुनील मल्होत्रा तथा उनकी उम्मीदवारी के समर्थकों व शुभचिंतकों को एक बड़ी जीत के प्रति आश्वस्त किया है । सुनील मल्होत्रा के समर्थकों का दावा है कि अभी दस दिन पहले तक वह चुनावी मुकाबले को काँटें का मान/समझ रहे थे, लेकिन पिछले आठ/दस दिन में वह हालात को तेजी से बदलता हुआ देख/पा रहे हैं और अब उन्हें लगने लगा है कि सुनील मल्होत्रा चुनावी दौड़ में काफी आगे आ पहुँचे हैं । उनका कहना/बताना है कि जल्दी चुनाव करवाने के पीछे दीपक गुप्ता की बेईमानीपूर्ण व पक्षपातपूर्ण कार्रवाई को लेकर डिस्ट्रिक्ट के लोगों के बीच नाराजगी के संकेत तो हालाँकि मिल रहे थे, लेकिन नाराजगी खासी गहरी होगी और प्रेसीडेंट्स जल्दी चुनाव करवाने की कार्रवाई को अपने साथ हुए हुए धोखे के रूप में लेंगे - इसका अंदाजा खुद उन्हें भी नहीं था ।
डिस्ट्रिक्ट में लोगों को, खासतौर से प्रेसीडेंट्स को लग रहा है कि पैसे ऐंठने के चक्कर में दीपक गुप्ता ने जिस तरह से रोटरी, रोटरी के कार्यक्रमों और रोटरी के आदर्शों का मजाक बना दिया है - उसके लिए उन्हें सबक सिखाना ही चाहिए । दीपक गुप्ता को सबक सिखाने की लोगों की, खासतौर से प्रेसीडेंट्स की मंशा में सुनील मल्होत्रा तथा उनकी उम्मीदवारी के समर्थकों व शुभचिंतकों को अपना फायदा होता नजर आ रहा है । समर्थकों व शुभचिंतकों को प्रेसीडेंट्स की नाराजगी का फायदा सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को मिलने की स्थिति इसलिए भी बनती नजर आ रही है, क्योंकि सुनील मल्होत्रा ने एक उम्मीदवार के रूप में विभिन्न क्लब्स के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ रोटेरियंस के बीच प्रभावी तरीके से संपर्क अभियान चलाये रखा है । सुनील मल्होत्रा ने व्यक्तिगत संपर्कों के जरिये तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से जब भी यह देखने/परखने का प्रयास किया कि उनकी उम्मीदवारी को डिस्ट्रिक्ट के रोटेरियंस किस तरह ले रहे हैं, तो उन्हें हमेशा ही डिस्ट्रिक्ट रोटेरियंस की तरफ से उत्साहित करने वाला ही जबाव मिला है । 
सुनील मल्होत्रा तथा उनकी उम्मीदवारी के समर्थकों व शुभचिंतकों को विश्वास है कि डिस्ट्रिक्ट के रोटेरियंस के बीच बना यह उत्साह ही सुनील मल्होत्रा को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव में बड़ी जीत दिलवायेगा । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने में अब जब कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं, तब सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी के समर्थकों व शुभचिंतकों के बीच बने इस विश्वास ने सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को और बल दिया है । 

Wednesday, September 25, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में जल्दी चुनाव करवाने की कार्रवाई के चलते प्रेसीडेंट्स के बीच डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता के प्रति पैदा हुई नाराजगी में सुनील मल्होत्रा और उनके समर्थक अपना चुनावी फायदा देख रहे हैं

गाजियाबाद । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए वोटिंग शिड्यूल जल्दी शुरू करने को लेकर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट के लोगों, खासकर प्रेसीडेंट्स से लताड़ सुनने को मिल रही है । प्रेसीडेंट्स तथा दूसरे वरिष्ठ रोटेरियंस का रोना/कहना है कि चुनावी घोषणा के कारण उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने पितृ पक्ष में अपने पितरों को याद करने की उनकी तैयारियों में बाधा पहुँचाई हुई है और उनके लिए धार्मिक कर्मकांड करना मुश्किल बना दिया है । उल्लेखनीय है कि इन दिनों चल रहे पितृ पक्ष में लोग अपने पितरों को याद करते हुए धार्मिक कर्मकांडों में व्यस्त हैं; लेकिन उनका कहना है कि उम्मीदवार और उनके समर्थक फोन कर कर के उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके लिए धार्मिक कर्मकांड कांड कर पाना मुश्किल हो जाता है । समस्या यह है कि किसी उम्मीदवार या उसके समर्थक का फोन न उठा पाओ, तो वह समझता है कि 'यह' दूसरे उम्मीदवार के पक्ष में चला गया है - और तब वह और और लोगों से फोन करवाता है, जिससे मामला और बिगड़ जाता है । 
प्रेसीडेंट्स तथा दूसरे रोटेरियंस इस स्थिति के लिए दीपक गुप्ता को कोस रहे हैं । उनका कहना है कि दीपक गुप्ता यदि अभी चुनाव घोषित न करते तो यह स्थिति पैदा न होती । दीपक गुप्ता द्वारा चुनाव की घोषणा किए जाने से बेचारे उम्मीदवार और उनके समर्थक भी मजबूर हैं । प्रेसीडेंट्स व अन्य रोटेरियंस इस बात पर भी खफा हैं कि पितृ पक्ष के बाद नवरात्र शुरू हो जायेंगे और जब तक नवरात्र पूरे होंगे, तब तक चुनाव 'संपन्न' हो चुके होंगे - और इस तरह चुनाव से जुड़ी प्रेसीडेंट्स व रोटेरियंस की उम्मीदें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं । उल्लेखनीय है कि डिस्ट्रिक्ट में अभी तक क्लब्स के अधिष्ठापन समारोह ही होते रहे हैं; मौजूदा रोटरी वर्ष में डिस्ट्रिक्ट का कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ है जिसमें सभी क्लब्स के पदाधिकारी व सदस्य एकजुट हो सकें और आपस में एक दूसरे को तथा अपने डिस्ट्रिक्ट को जान/पहचान सकें । ऐसे कार्यक्रम के रूप में लोगों को दीवाली मेले का इंतजार रहता है । दीवाली मेले में वास्तव में उस वर्ष के क्लब-पदाधिकारियों को अपने 'डिस्ट्रिक्ट' को जानने/पहचानने का मौका मिलता है और इसीलिए दीवाली मेले को लेकर प्रेसीडेंट्स व अन्य रोटेरियंस की कुछ खास उम्मीदें होती हैं, लेकिन दीपक गुप्ता ने जल्दी चुनाव करवा कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है ।
जल्दी चुनाव करवाने को लेकर दीपक गुप्ता के प्रति पैदा हुई प्रेसीडेंट्स व अन्य रोटेरियंस की नाराजगी को सुनील मल्होत्रा व उनकी उम्मीदवारी के समर्थक अपने फायदे के रूप में देख रहे हैं । उन्हें लग रहा है कि दीपक गुप्ता के प्रति पैदा होने वाली यह नाराजगी उन्हें चुनावी लाभ पहुँचाएगी । जल्दी चुनाव करवाने की दीपक गुप्ता की कार्रवाई को वैसे भी उनके चुनावी हथकंडे के रूप में देखा/पहचाना जा रहा है । सुनील मल्होत्रा व उनके समर्थकों को लग रहा है कि दीपक गुप्ता के इस चुनावी हथकंडे ने लेकिन उल्टा ही असर किया है और इस तरह यह सुनील मल्होत्रा के लिए फायदे का कारण बनता नजर आ रहा है । दीपक गुप्ता को लेकर लोगों के बीच इस हद तक नाराजगी है, कि कई लोग दीपक गुप्ता की तरफ से आने वाले फोन को टेप तक करने लगे हैं, ताकि दीपक गुप्ता चुनाव को प्रभावित करने वाली कोई बात करें तो उन्हें दीपक गुप्ता की रोटरी इंटरनेशनल में शिकायत करने का मौका मिले और वह दीपक गुप्ता को सबक सिखा सकें । इस तरह जल्दी चुनाव करवाने की घोषणा करके दीपक गुप्ता फजीहत का शिकार तो बन ही रहे हैं, और उनकी इस स्थिति ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी परिदृश्य को खासा रोमांचक भी बना दिया है ।

Tuesday, August 13, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद को लेकर व्यापक प्रतिनिधित्व के साथ करवाए गए आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजे ललित खन्ना के नजदीकियों व समर्थकों को एक बड़ी जीत के प्रति उत्साहित व आश्वस्त कर रहे हैं

नई दिल्ली । ललित खन्ना के नजदीकी व समर्थक/शुभचिंतक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को लेकर डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख लोगों, खासकर क्लब्स के प्रेसीडेंट्स के मूड को भाँपने के उद्देश्य से करवाए गए आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजों से खासे बम बम हैं, और उनका दावा है कि सर्वेक्षण के नतीजों से आभास मिल रहा है कि ललित खन्ना डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की चुनावी दौड़ में खासे आगे हैं । सर्वेक्षण के अनुसार, कुल करीब 180 वोटों में से 115 से 120 के बीच वोट ललित खन्ना को मिलते नजर आ रहे हैं । ललित खन्ना को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का सोशल मीडिया में जो ताँता लगा दिखा, उसे भी प्रतीकात्मक रूप से उनकी उम्मीदवारी के प्रति बढ़े हुए समर्थन के रूप में देखा/पहचाना गया है । ललित खन्ना के नजदीकियों और समर्थकों का ही कहना/बताना है कि यूँ तो चुनावी दौड़ में शामिल प्रत्येक उम्मीदवार अपने आप को जीता हुआ ही मानता/समझता है; दरअसल वोटर तथा उस पर प्रभाव रखने वाले लोग किसी भी उम्मीदवार व उसके समर्थकों को नाराज नहीं करना चाहते हैं और हर किसी को अहसास करवाते हैं कि वह उनके ही साथ हैं - इससे उम्मीदवार बेचारा 'धोखा' खा जाता है और अपने आपको जीता हुआ समझने लगता है; वास्तविक नतीजे में बहुत ही कम वोट पाकर बुरी तरह पिछड़ा रहा उम्मीदवार भी नतीजा आने से पहले तक अपने आप को जीता हुआ ही मानता/समझता है - इसलिए हम भी ललित खन्ना को जीता हुआ ही मानते रहे हैं; लेकिन अपने 'मानने' को विश्वसनीय व ठोस आधार देने के लिए एक आंतरिक सर्वेक्षण करने/करवाने का निश्चय किया गया । आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजे ने ललित खन्ना की उम्मीदवारी के समर्थकों को आश्वस्त व उत्साहित किया है ।
आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजे तथा अपने नजदीकियों व समर्थकों के उत्साह के बावजूद ललित खन्ना लेकिन अपने चुनाव-अभियान में कोई कमी या लापरवाही नहीं आने देना चाहते हैं; और उन्होंने अपने नजदीकियों व समर्थकों को भी आगाह किया है कि आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजे को चुनावी नतीजा मानने/समझने की भूल मत करना और अपने समर्थन-आधार को बनाए रखने तथा और बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहना है । आंतरिक सर्वेक्षण को करने में भूमिका निभाने वाले ललित खन्ना के नजदीकियों व समर्थकों का कहना लेकिन यह भी है कि आंतरिक सर्वेक्षण जिस गहराई व 'ईमानदारी' के साथ किया गया है, उसके चलते सर्वेक्षण के नतीजे सच्चाई के आसपास ही हैं और इसमें मुश्किल से पाँच से दस प्रतिशत के बीच ही ऊँच/नीच हो सकती है । ललित खन्ना के नजदीकियों के अनुसार, इस आंतरिक सर्वेक्षण को करने/करवाने के लिए सबसे पहली बात तो यह तय की गई कि ललित खन्ना को इस प्रक्रिया से दूर रखा गया; क्योंकि माना/समझा गया कि ललित खन्ना के सामने हर कोई मुँह देखी बात ही करेगा और तब सर्वेक्षण का कोई विश्वसनीय अर्थ नहीं रह जायेगा । आंतरिक सर्वेक्षण के लिए ललित खन्ना के दस/बारह नजदीकियों व समर्थकों ने मोर्चा संभाला और उन्होंने अलग अलग क्षेत्रों/शहरों/कस्बों के वरिष्ठ व सक्रिय रोटेरियंस के साथ-साथ प्रेसीडेंट्स के मूड को भाँपने/समझने के लिए काम किया । कई एक लोगों की राय को गोपनीयता बरतते हुए लिखित में लिया गया, ताकि उनकी निष्पक्ष राय मिल सके और कई एक से तीसरे व्यक्ति के जरिये संपर्क किया गया - जिससे कि कोई मुँहदेखा जबाव न मिल सके और सही राय सामने आए । 
आंतरिक सर्वेक्षण को व्यापक रूप से प्रतिनिधिक बनाने के लिए प्रयास किए गए कि छोटे कस्बों के क्लब्स से लेकर बड़े क्लब्स के पदाधिकारियों तथा प्रमुख लोगों की राय मिल सके । अक्सर होता यह है कि कुछेक बड़े क्लब्स के लोगों तथा डिस्ट्रिक्ट में सक्रिय लोगों की राय को ही डिस्ट्रिक्ट के सभी लोगों की राय मान लिया जाता है, और फिर नतीजा आने पर झटका खाया जाता है । ललित खन्ना के नजदीकियों व समर्थकों ने आंतरिक सर्वेक्षण करवाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा कि उनके सर्वेक्षण में हर क्षेत्र तथा हर 'तरह' के क्लब्स का प्रतिनिधित्व हो । मजे की बात यह रही कि कुछेक क्लब्स को लेकर मिले अनुकूल नतीजों को संदेहास्पद माना गया और उनकी राय दोबारा जानने व 'समझने' के लिए उन पर दोबारा काम किया गया - इस चक्कर में उनमें से कुछेक क्लब को प्रतिकूल राय रखने वाले क्लब्स में शामिल किया गया । आंतरिक सर्वेक्षण में भूमिका निभाने वाले लोगों का कहना/बताना है कि यह सर्वेक्षण जुलाई के आखिरी तथा अगस्त के शुरुआती सप्ताह के आठ से दस दिन के भीतर किया गया । इस सर्वेक्षण को करने में इस बात का ध्यान रखा गया कि इसे इस तरह से किया जाए कि डिस्ट्रिक्ट में किसी को इसका आभास न हो पाए । डर दरअसल यह था कि सर्वेक्षण होने का अहसास होने पर लोग फिर मुँहदेखी बात करते और सर्वेक्षण 'ईमानदार' नहीं रह पाता । सर्वेक्षण के नतीजे को लेकर ललित खन्ना के नजदीकियों व समर्थकों के बीच ही मजे की बात यह देखने को मिल रही है कि उनके कुछेक नजदीकी व समर्थक जहाँ ललित खन्ना की उम्मीदवारी की कामयाबी को लेकर निश्चिन्त हो जाना चाहते हैं, वहीं कई नजदीकी और समर्थक मानते हैं कि सर्वेक्षण के नतीजे से उन्हें उत्साहित तो होना चाहिए, किंतु अति-उत्साहित होने से बचना चाहिए - और स्थितियों पर तथा डिस्ट्रिक्ट के चुनावी माहौल पर लगातार निगाह रखना चाहिए, क्योंकि चुनावी माहौल किसी भी छोटी/बड़ी घटना से उलट-पलट भी जाता है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव में इस बार क्या नतीजा आयेगा, यह तो नतीजा आने पर ही पता चलेगा, लेकिन आंतरिक सर्वेक्षण नतीजे से ललित खन्ना के नजदीकियों व समर्थकों को उत्साहित करने वाली आश्वस्ति तो मिलती दिख रही है ।

Wednesday, August 7, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के सबसे बड़े क्लब - रोटरी क्लब दिल्ली विकास के 16 अगस्त के कार्यक्रम के पीछे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए प्रस्तुत सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी के प्रति डिस्ट्रिक्ट के लोगों के बीच बने समर्थन को 'दिखाने' का उद्देश्य काम कर रहा है क्या ?

नई दिल्ली । रोटरी क्लब दिल्ली विकास की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को किए जा रहे कार्यक्रम की तैयारी के पीछे सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी के प्रति समर्थन दिखाने और जुटाने के उद्देश्य को देखे जाने से उक्त कार्यक्रम के प्रति डिस्ट्रिक्ट के लोगों की दिलचस्पी खासी बढ़ गई है । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ सदस्य, खासकर क्लब के पूर्व प्रेसीडेंट्स जिस तरह से सक्रिय हैं, उससे कार्यक्रम की महत्ता तो बढ़ ही गई है - साथ ही सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी के लिए क्लब के पदाधिकारियों व पूर्व प्रेसीडेंट्स सहित क्लब के वरिष्ठ सदस्यों की समर्थन जुटाने की कोशिशों का भी नजारा लोगों के सामने आया है । यह नजारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव के संदर्भ में दरअसल इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि सुनील मल्होत्रा का क्लब एक बड़ा और पुराना क्लब है, जिसके कई वरिष्ठ सदस्य डिस्ट्रिक्ट में अपनी खास पहचान रखते हैं । पिछले कई वर्षों से यह देखने को मिलता रहा है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के जो भी उम्मीदवार होते हैं, वह खुद और उनके समर्थक व शुभचिंतक पहले तो क्लब के कार्यक्रमों, विशेषकर क्लब के अधिष्ठापन समारोह का निमंत्रण प्राप्त करने के लिए और फिर वोट माँगने के लिए क्लब के वरिष्ठ सदस्यों से ही सिफारिश करते हैं । प्रत्येक वर्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के जो भी उम्मीदवार होते हैं, उनकी बड़ी हसरत होती है कि उन्हें रोटरी क्लब दिल्ली विकास के अधिष्ठापन समारोह में आमंत्रित कर लिया जाए । क्लब के जो वरिष्ठ सदस्य डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में दिलचस्पी लेते हैं, उनके पास जितने वोट होते हैं, उतने तो डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति के महारथी समझे जाने वाले नेताओं के पास नहीं होते हैं । और इस तरह चुनावी राजनीति के लिहाज से रोटरी क्लब दिल्ली विकास के नेता बिना डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बने पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वाली 'हैसियत' में होते हैं । ऐसे में, क्लब के वरिष्ठ नेताओं के दिशा-निर्देशन में क्लब के पदाधिकारी सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को प्रमोट करने के उद्देश्य से आयोजित होते देखे/समझे जा रहे 16 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिस तरह से जुटे हैं, उसने सुनील मल्होत्रा की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की उम्मीदवारी को डिस्ट्रिक्ट के लोगों की निगाह में महत्त्वपूर्ण बनाने का काम किया है ।
सुनील मल्होत्रा को डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न क्लब्स के अधिष्ठापन समारोहों में जो विशेष तवज्जो मिलती देखी गई है, उसके पीछे भी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों की सक्रियताभरी भूमिका को देखा/पहचाना जा रहा है । दरअसल अधिष्ठापन समारोहों में सुनील मल्होत्रा को सिर्फ एक उम्मीदवार के रूप में ही नहीं देखा/पहचाना गया, बल्कि डिस्ट्रिक्ट के सबसे बड़े क्लब के प्रतिनिधि के रूप में भी 'देखा' गया है; आयोजक क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य सुनील मल्होत्रा के क्लब के कई वरिष्ठ सदस्यों से निजी रूप से परिचित होने के कारण सुनील मल्होत्रा को उन वरिष्ठ सदस्यों के प्रतिनिधि के रूप में भी देखते हैं, और इस नाते उन्हें खास अहमियत देते हुए देखे गए हैं । इसके अलावा, अधिष्ठापन समारोहों में सुनील मल्होत्रा को निवर्त्तमान प्रेसीडेंट होने का भी फायदा मिलता नजर आया है; अधिष्ठापन समारोह में चूँकि निवर्त्तमान प्रेसीडेंट की मुख्य भूमिका होती है, इसलिए आयोजक क्लब का निवर्त्तमान प्रेसीडेंट सुनील मल्होत्रा को फेलो प्रेसीडेंट के रूप में देखते/पहचानते हुए उनका स्वागत करता है, तो उससे समारोह में मौजूद लोगों के बीच सुनील मल्होत्रा की एक अलग पहचान बनती है । इस तरह सुनील मल्होत्रा ने विभिन्न क्लब्स के अधिष्ठापन कार्यक्रमों में लोगों के बीच अपनी उम्मीदवारी को लेकर समर्थन का माहौल बनाया; और इसे अधिष्ठापन समारोहों के अलावा भी अपनी सक्रियता दिखा कर और मजबूत करने का काम किया है । माना/समझा जा रहा है कि 16 अगस्त के कार्यक्रम के जरिए वास्तव में सुनील मल्होत्रा की सक्रियता के चलते उनकी उम्मीदवारी को लेकर लोगों के बीच बने/पड़े समर्थन का आकलन किया जाएगा; और साथ ही इस कार्यक्रम के जरिए सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी के प्रति बने समर्थन को 'दिखाने' का काम भी हो जाएगा ।
इसीलिए रोटरी क्लब दिल्ली विकास के पदाधिकारी तथा पूर्व प्रेसीडेंट्स सहित वरिष्ठ सदस्य 16 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरशोर से लगे हैं । उन्हें विश्वास है कि अपने प्रयासों से वह उक्त कार्यक्रम को प्रभावी रूप देने में सफल होंगे । इस विश्वास का कारण भी है । दरअसल एक पुराना, बड़ा और अत्यंत सक्रिय क्लब होने के नाते डिस्ट्रिक्ट में जो कोई भी थोड़ा बहुत सक्रिय है, वह सुनील मल्होत्रा के क्लब - रोटरी क्लब दिल्ली विकास के किसी न किसी सदस्य के साथ गहरे से जुड़ा है; और जो नहीं भी जुड़ा है, वह क्लब के पुराने, बड़े और सक्रिय होने के तथ्य से प्रेरित होता है । बड़ा और संगठित व सक्रिय क्लब होने के कारण रोटरी क्लब दिल्ली विकास जिस जोन में होता है, उस जोन के बाकी क्लब्स भी उसके 'प्रभाव' में रहते हैं - और इस तरह उस जोन की डिस्ट्रिक्ट में एक अलग पहचान व भूमिका बन जाती है । ऐसे में, सुनील मल्होत्रा के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के उम्मीदवार के रूप में बड़ी अनुकूल स्थिति यह बनी है कि वह रोटरी क्लब दिल्ली विकास के ही नहीं, बल्कि अपने जोन के क्लब्स के उम्मीदवार के रूप में देखे/पहचाने जा रहे हैं । असल में इसीलिए डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति के खिलाड़ी नेताओं के साथ-साथ दूसरे लोगों के बीच भी यह चर्चा रही है कि एक बड़े क्लब का सदस्य होने तथा उस बड़े क्लब के प्रभाव के चलते सुनील मल्होत्रा को मिलने वाले वोटों की गिनती 25/30 से तो शुरू होती है - और यह तथ्य डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी मुकाबले में सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को महत्त्वपूर्ण बना देता है । समझा जा रहा है कि 16 अगस्त का कार्यक्रम में इसी महत्त्व को रेखांकित करने के साथ-साथ और पुख्ता व मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है ।

Friday, July 5, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के इंस्टॉलेशन समारोह में ललित खन्ना के मेजर डोनर लेवल थ्री बनने की घोषणा पर प्रेसीडेंट्स से मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले रोटेरियंस ललित खन्ना की उम्मीदवारी के लिए अच्छे संकेत के रूप में देख/पहचान रहे हैं

नई दिल्ली । ललित खन्ना ने डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह में मेजर डोनर लेवल थ्री बनने के लिए जो चेक दिया, और उनके चेक को डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर मुकेश अरनेजा ने जिस उत्साहपूर्ण तरीके से समारोह में उपस्थित लोगों को 'दिखाया' - उसके चलते क्लब्स के प्रेसीडेंट के बीच ललित खन्ना की पहचान का रंग और गाढ़ा हुआ दिख रहा है । इंस्टॉलेशन समारोह में मंच से ललित खन्ना की जो वाह-वाही हुई, उसे देख कर क्लब्स के प्रेसीडेंट इतने प्रभावित हुए कि उनमें से अधिकतर ने वहीं ललित खन्ना को अपने अपने क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में आने का निमंत्रण दे डाला । प्रेसीडेंट्स ने उनसे आग्रह किया कि उन्हें उनके क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में अवश्य ही आना है । अपने क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में ललित खन्ना की उपस्थिति को सुनिश्चित करवाने का प्रेसीडेंट्स का यह नजारा डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह में तो देखने को मिला ही, उसके बाद भी कई एक प्रेसीडेंट्स अपने क्लब के इंस्टॉलेशन में ललित खन्ना की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के प्रयासों में लगे हैं । दरअसल यह बात दर्शाती है कि डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन में मेजर डोनर लेवल थ्री बनने के लिए ललित खन्ना ने रोटरी फाउंडेशन के नाम जो चेक दिया, उसकी प्रेसीडेंट्स पर कुछ अलग ही छाप पड़ी है । ललित खन्ना चूँकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के उम्मीदवार हैं, इसलिए क्लब्स के प्रेसीडेंट पर पड़ी इस छाप का एक राजनीतिक अर्थ भी निकलता है, जो डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए ललित खन्ना की उम्मीदवारी को मजबूती प्रदान करता है । 
डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह में मंच से हुई ललित खन्ना की वाह-वाही ने प्रेसीडेंट्स को दरअसल इसलिए भी अलग तरीके से प्रभावित किया, क्योंकि डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह में पहुँचने से पहले ही, प्रेसीडेंट-वर्ष की शुरुआत होने के मौके पर उन्हें ललित खन्ना की तरफ से खास तौर से डिजाईन किया गया शुभकामना-संदेश देता हुआ कॉर्ड मिल चुका था; जिसे पा/देख कर उन्हें ललित खन्ना की व्यापक सोच व नजरिये का ठोस परिचय मिल चुका था । दरअसल इसी परिचय को डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह में उस समय और मजबूती मिली जब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता तथा कुछेक अन्य गवर्नर्स की मौजूदगी में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर मुकेश अरनेजा ने ललित खन्ना के द्वारा दिए गए चेक को जब लहरा कर दिखाया और उनके मेजर डोनर लेवल थ्री बनने की घोषणा की । इस घोषणा को सुन कर ललित खन्ना से प्रेसीडेंट्स के प्रभावित होने की 'जमीन' वास्तव में ललित खन्ना की तरफ से भेजे गए उस शुभकामना-कॉर्ड ने तैयार की हुई थी, जो प्रेसीडेंट्स को पहले ही मिल चुका था । ललित खन्ना ने उक्त कॉर्ड को खास तरीके से डिजाईन किया/करवाया था, जिसमें रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस का रोटेरियंस को लेकर कहा गया एक प्रेरणा-संदेश था, उसके साथ क्लब के प्रेसीडेंट की तस्वीर थी और उन्हें उनके नाम के साथ संबोधित करते हुए शुभकामना-संदेश था । ललित खन्ना ने सभी प्रेसीडेंट्स को इस कॉर्ड की सॉफ्ट व हॉर्ड कॉपी भेजी, जिससे सभी प्रेसीडेंट्स ने 'स्पेशल' फील किया । 
प्रेसीडेंट्स को 'स्पेशल' फील करवा कर ललित खन्ना ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की अपनी उम्मीदवारी को मजबूती देने की जो कोशिश की, उसे डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह में उनके मेजर डोनर लेवल थ्री बनने की घोषणा ने और बल प्रदान किया है । ललित खन्ना के नजदीकियों तथा उनके शुभचिंतकों को लगता है कि प्रेसीडेंट्स ने ललित खन्ना के साथ नजदीकी बनाने तथा दिखाने में जिस तरह से दिलचस्पी प्रदर्शित की है, उसके कारण निश्चित ही ललित खन्ना की उम्मीदवारी को फायदा होगा । डिस्ट्रिक्ट के क्लब्स के प्रेसीडेंट अपने अपने क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में ललित खन्ना की उपस्थिति को सुनिश्चित करने/करवाने के लिए जो रुचि दिखा रहे हैं, उसे ललित खन्ना के नजदीकियों व शुभचिंतकों के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले दूसरे रोटेरियंस भी ललित खन्ना की उम्मीदवारी के लिए अच्छे संकेत के रूप में देख/पहचान रहे हैं - और इस बात ने इस वर्ष के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी परिदृश्य में ललित खन्ना की उम्मीदवारी को खासा महत्त्वपूर्ण बना दिया है ।

Thursday, May 16, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 में राजीव सिंघल के व्यवहार और रवैये से नाराज डिस्ट्रिक्ट के और खास तौर से मेरठ के लोगों ने अंततः दीपा खन्ना को उम्मीदवारी के लिए राजी किया, जिसके चलते राजीव सिंघल के लिए मुसीबतें अचानक से न सिर्फ पैदा हो गई हैं, बल्कि खासी बढ़ भी गई हैं

मेरठ । दीपा खन्ना की उम्मीदवारी के प्रस्तुत होने से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (नॉमिनी डेजिग्नेट) बनने की राजीव सिंघल की कोशिशों को एक बार फिर ग्रहण लगता दिख रहा है । राजीव सिंघल की बदकिस्मती ही है कि पिछले चार वर्ष से उनके साथ यह तमाशा हो रहा है कि वह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए उम्मीदवारी प्रस्तुत करते हैं, सारी तैयारी और व्यवस्था करके हालात अनुकूल बनाते हैं, लेकिन जैसे ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी का पद उनके हाथ में आने को होता है कि कोई न कोई गड़बड़ हो जाती है और उनका किया-कराया सारा जुगाड़ फेल हो जाता है । यहाँ याद करना प्रासंगिक होगा कि चार वर्ष पहले सुनील गुप्ता के गवर्नर-वर्ष में राजीव सिंघल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी बनने के लिए 'पक्की' व्यवस्था कर ली थी, जिसके तहत उन्होंने मुख्य प्रतिद्वंद्वी मधु गुप्ता की उम्मीदवारी को षड्यंत्रपूर्वक रद्द करवा दिया था - 'स्टेज' तैयार था और राजीव सिंघल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की कुर्सी पर बैठने की 'तैयारी' पूरी हो चुकी थी कि अनहोनी घट गई; जिसके तहत सुनील गुप्ता की गवर्नरी ही चली गई । गवर्नर का कार्यभार दीपक बाबु को मिला । राजीव सिंघल ने फिर जोर मारा और दीपक बाबु को भी इस बात के लिए राजी कर लिया कि वह उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की कुर्सी पर बिठलायेंगे । दीपक बाबु ने राजीव सिंघल की हसरत को पूरा करने के लिए कदम अभी बढ़ाये ही थे कि रोटरी इंटरनेशनल ने उन्हें भी उनके पद से हटा दिया और डिस्ट्रिक्ट को नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस में डाल दिया । उन दिनों की घटनाओं को देखें और याद करें तो यही निष्कर्ष निकलता है कि सारी तैयारी और अनुकूल स्थितियों के बावजूद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (नॉमिनी) चुने जाने का 'मौका' राजीव सिंघल के हाथ से फिसल गया ।
इस वर्ष भी ऐसा ही होता दिख रहा है । उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों का टोटा नजर आ रहा था और एक अकेले राजीव सिंघल ही चुनावी मैदान में उतरते दिख रहे थे । इस लिहाज से राजीव सिंघल के लिए हालात पूरी तरह अनुकूल थे और सभी ने मान लिया था कि राजीव सिंघल निर्विरोध ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी डेजिग्नेट हो जायेंगे । डिस्ट्रिक्ट के कुछेक नेता लोग दीपा खन्ना को उम्मीदवारी प्रस्तुत करने के लिए राजी करने का प्रयास कर तो रहे थे, लेकिन दीपा खन्ना कुछ ही महीनों के भीतर दूसरी बार उम्मीदवारी प्रस्तुत करने के लिए तैयार होती हुई नहीं दिख रही थीं । दरअसल अभी करीब पाँच महीने पहले ही संपन्न हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव में दीपा खन्ना उम्मीदवार थीं, और खासी मेहनत से चुनाव लड़ने के बावजूद वह मामूली अंतर से चुनाव हार गईं थीं । उनका आकलन रहा कि कुछेक लोगों ने सहयोग/समर्थन का वायदा तथा 'दिखावा' करने के बाद भी वास्तव में उनका सहयोग/समर्थन नहीं किया, जिस कारण जीतते लग रहे चुनाव में उन्हें लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा । इस 'झटके' के कारण ही इस वर्ष  दोबारा चुनाव में उतरने का उनका मन नहीं था । हालाँकि चुनावी राजनीतिक समीकरणों को देखने/समझने वाले लोगों का मानना/कहना रहा कि पिछले चुनाव के समय के हालात अलग थे, और उस समय के अनुभव के आधार पर अब होने जा रहे चुनाव के हालात का आकलन नहीं किया जा सकता है और दीपा खन्ना को समझना चाहिए कि अब की बार हालात पिछली बार जैसे पेचीदा नहीं हैं । लेकिन किसी भी तर्क से दीपा खन्ना उम्मीदवारी प्रस्तुत करने के लिए तैयार होती नहीं दिख रही थीं । इस स्थिति ने राजीव सिंघल की संभावनाओं को एकतरफा तरीके से उछाल दे दिया था, और सभी ने मान लिया था कि चुनाव तो सिर्फ औपचारिकता है; हरि गुप्ता और मनीष शारदा के बाद राजीव सिंघल ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का पदभार सँभालेंगे । मजे की बात यह देखने में आई कि चुनाव की घोषणा होने से पहले ही खुद राजीव सिंघल ने भी अपने आप को विजेता के रूप में देखना और भावी गवर्नर मानना शुरू कर दिया था । 
लेकिन लगता है कि बदकिस्मती एक बार फिर राजीव सिंघल के दरवाजे आ खड़ी हुई है । जो दीपा खन्ना उम्मीदवारी प्रस्तुत करने से लगातार इंकार कर रही थीं, अप्रत्याशित तरीके से उन्होंने अपनी उम्मीदवारी घोषित कर दी । दरअसल उन्होंने क्या घोषित कर दी, डिस्ट्रिक्ट के कई प्रमुख लोगों ने अपनी उम्मीदवारी घोषित करने के लिए उन्हें मजबूर कर दिया । खास बात यह रही कि दीपा खन्ना के लगातार इंकार करते रहने के बाद भी, मुरादाबाद में पहले तो मुरादाबाद के सभी पूर्व गवर्नर्स ने और फिर मुरादाबाद के क्लब्स के प्रेसीडेंट्स व अन्य प्रमुख लोगों ने मीटिंग करके दीपा खन्ना की उम्मीदवारी को समर्थन देने की घोषणा करके उम्मीदवारी प्रस्तुत करने के लिए उन पर दबाव बनाया; और फिर डिस्ट्रिक्ट के दूसरे शहरों के नेताओं ने भी दीपा खन्ना की उम्मीदवारी को समर्थन देने का भरोसा दिया - जिसके चलते दीपा खन्ना के लिए उम्मीदवारी प्रस्तुत करने से इंकार करते रहना संभव नहीं रहा और उन्होंने उम्मीदवारी प्रस्तुत करने के लिए हामी भर दी । इस स्थिति के लिए राजीव सिंघल को ही जिम्मेदार माना/ठहराया जा रहा है । कई लोगों का मानना और कहना है कि राजीव सिंघल ने अपने व्यवहार और रवैये से आम तौर से डिस्ट्रिक्ट के और खास तौर से मेरठ के लोगों को इतना नाराज किया हुआ है कि अधिकतर लोग उनकी राह में रोड़े डालने में लग गए हैं । नॉन-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस के दौरान राजीव सिंघल हालाँकि चार को-ऑर्डीनेटर्स में से एक थे, लेकिन उनके तेवर ऐसे रहते थे, जैसे वह अकेले ही को-ऑर्डिनेटर हैं - इस बात से डिस्ट्रिक्ट के और मेरठ के कई लोग राजीव सिंघल से जले-भुने बैठे हैं और चुनाव में एक एक बात का बदला लेने के लिए तैयार हो रहे हैं । डिस्ट्रिक्ट के और खास तौर से मेरठ के नेताओं व सक्रिय लोगों के बीच राजीव सिंघल के प्रति जिस तरह का नकारात्मक भाव दिख रहा है, और जिसके चलते लगातार इंकार करते रहने के बावजूद दीपा खन्ना उम्मीदवारी के लिए तैयार हो गईं हैं - उससे राजीव सिंघल के लिए मुसीबतें अचानक से न सिर्फ पैदा हो गई हैं, बल्कि खासी बढ़ भी गई हैं ।

Thursday, April 25, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए अशोक कंतूर और अजीत जालान के बीच चलने वाली तू तू मैं मैं के पेट्स में मचे शोर ने इनकी उम्मीदवारी पर नकारात्मक असर डाला और महेश त्रिखा की उम्मीदवारी को स्वाभाविक रूप से बढ़त दी; और महेश त्रिखा ने भी इस बढ़त को सचमुच पाने तथा बनाये रखने के लिए सक्रियता दिखाई

नई दिल्ली । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की उम्मीदवारी को लेकर अशोक कंतूर तथा अजीत जालान के बीच एक दूसरे को रास्ते से हटाने के लिए छिड़ी लड़ाई ने महेश त्रिखा के लिए रास्ता आसान बनाने का काम किया है, जिसका उन्होंने नेपाल में आयोजित हुई पेट्स में खूब फायदा भी उठाया । पेट्स से लौटे रोटेरियंस, खासकर प्रेसीडेंट्स इलेक्ट से उनके जो अनुभव सुनने को मिले - उससे लगा कि एक उम्मीदवार के रूप में महेश त्रिखा ने लोगों के बीच अच्छी पैठ बनाई है । पेट्स में मौजूद लोगों के बीच अशोक कंतूर तथा अजीत जालान तो एक दूसरे को कमजोर व नीचा दिखाने के प्रयासों में ही लगे रहे, और एक-दूसरे की उम्मीदवारी को वापस करवाने के लिए लोगों से सिफारिश करने में ही व्यस्त रहे; जबकि महेश त्रिखा ने लोगों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने/बनाने पर ध्यान दिया तथा अपनी उम्मीदवारी के प्रति लोगों का विश्वास जीतने के तौर-तरीके अपनाए - जिसका उन्हें फायदा भी मिलता हुआ नजर आया । अशोक कंतूर और अजीत जालान के लिए मुसीबत की बात यह रही कि उनके सहयोगी व समर्थन में जिन लोगों को देखा/पहचाना जाता है, वह पेट्स में गए ही नहीं - कई को सुरेश भसीन की टीम में महत्त्व की जगह न पाने के कारण पेट्स का निमंत्रण ही नहीं मिला, तो कुछेक निजी कारणों से पेट्स में नहीं जा सके । कुछेक लोग जो वहाँ थे भी, वह अभी यही तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें अशोक कंतूर की उम्मीदवारी का झंडा उठाना है, या अजीत जालान की उम्मीदवारी का साथ देना है । दरअसल इस वर्ष अशोक कंतूर और अनूप मित्तल के बीच हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव में अजीत जालान ने अशोक कंतूर की उम्मीदवारी का झंडा उठाया हुआ था - जिसके चलते अजीत जालान को उन्हीं लोगों के बीच से अपने समर्थक छाँटने/पाने हैं जो अशोक कंतूर के समर्थक थे; जिस कारण उनके समर्थक ही असमंजस में हैं - और उनकी असमंजसता अशोक कंतूर व अजीत जालान को अकेला बनाने के साथ-साथ आपस में भिड़ाये हुए भी है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के उम्मीदवार के रूप में महेश त्रिखा को स्वाभाविक रूप से इसका फायदा मिल रहा है और अपनी सक्रियता दिखा/जता कर वह फायदा उठा भी रहे हैं ।
पेट्स में अशोक कंतूर ने पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद बंसल का नाम लेकर अजीत जालान पर 'हमला' बोला और दावा किया कि विनोद बंसल ने डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति से दूर रहने की घोषणा की है और उनकी इस घोषणा से अजीत जालान की उम्मीदवारी का एकमात्र समर्थन-आधार खिसक गया है, इसलिए अजीत जालान को अब अपनी उम्मीदवारी से पीछे हट जाना चाहिए । अजीत जालान ने लेकिन उनके इस दावे और तर्क को हवा में उड़ा दिया है । अजीत जालान का कहना है कि विनोद बंसल की घोषणा से अशोक कंतूर खुश तो ऐसे हो रहे हैं, जैसे विनोद बंसल ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने की घोषणा कर दी है । अजीत जालान का कहना/पूछना है कि विनोद बंसल के सहयोग/समर्थन के बावजूद अशोक कंतूर जब इस वर्ष चुनाव नहीं जीत सके, तो अगले वर्ष विनोद बंसल यदि सचमुच डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति से दूर रहे तो अशोक कंतूर का और बुरा हाल नहीं होगा क्या ? अजीत जालान का कहना है कि विनोद बंसल की घोषणा के हवाले से उन्हें अपनी उम्मीदवारी से पीछे हट जाने की सलाह देकर अशोक कंतूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह 'राजनीति' नहीं समझते हैं । अजीत जालान के ही अनुसार, विनोद बंसल ने तो इस वर्ष हुए चुनाव में भी चुनाव से दूर रहने की घोषणा की हुई थी, लेकिन वह अशोक कंतूर की उम्मीदवारी को सहयोग व समर्थन दे रहे थे न; लोगों को राजनीति 'समझाते' हुए अजीत जालान ने कहा/बताया कि विनोद बंसल को रोटरी में चूँकि बड़ी राजनीति करना है, इसलिए उनकी यह मजबूरी है कि वह किसी एक के साथ खुलकर न 'दिखे' और अपने पसंदीदा उम्मीदवार की मदद 'छिप' कर ही करें - जैसे उन्होंने इस वर्ष अशोक कंतूर की की थी । अजीत जालान का कहना है कि डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति से दूर रहने की विनोद बंसल ने जो घोषणा की है, उसे ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है - वह सिर्फ 'पॉस्चरिंग' है । डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति से दूर रहने की विनोद बंसल की घोषणा के बाद भी अपनी उम्मीदवारी को लेकर अजीत जालान का अपनी उम्मीदवारी को लेकर जोश जिस तरह से बना हुआ है, उसे देख कर लोगों को अजीत जालान की बातें और उनके तर्क सही ही लग रहे हैं ।
दरअसल इसी बात ने अशोक कंतूर को थोड़ा दबाव में ला दिया है, लेकिन फिर भी वह अभी 'हार' मानने के लिए तैयार नहीं हैं । अशोक कंतूर के लिए मुश्किल दरअसल यह है कि उनके सामने 'अभी नहीं तो कभी नहीं' वाली स्थिति है । अशोक कंतूर को लगता है कि अभी तो उन्हें हमदर्दी का लाभ भी मिल जायेगा; लोगों के बीच पिछले करीब एक/डेढ़ वर्ष से निरंतर सक्रियता रहने के कारण उनकी पहचान भी बिलकुल ताजा ताजा है; जिसके चलते अपने सहयोगियों व समर्थकों को अपने साथ जोड़े रखना उनके लिए आसान होगा - इसलिए उनके सामने अभी ही मौका है कि वह अपनी उम्मीदवारी की नाव को गंतव्य 'पर' पहुँचा दें । अजीत जालान की उम्मीदवारी लेकिन उनकी उम्मीदवारी की नाव को आगे बढ़ने से रोक रही है । यह बात अशोक कंतूर भी समझ रहे हैं कि अजीत जालान की उम्मीदवारी भी यदि रही तो यह दोनों के लिए घातक होगा । अजीत जालान की लेकिन अपनी समस्या है - उन्होंने अगले रोटरी वर्ष में अपनी उम्मीदवारी की पहले से घोषणा की हुई है और उन्हें अपने क्लब से अल्टीमेटम मिला हुआ है कि वह अपनी घोषणा पर अमल करें, ताकि क्लब के दूसरे सदस्य भी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने की तैयारी में जुट सकें । अजीत जालान के क्लब में दो-एक और सदस्य डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद की चुनावी दौड़ में शामिल होने के इच्छुक सुने/बताये जा रहे हैं, जिसके कारण अजीत जालान को डर है कि वह यदि इस बार घोषणा करने के बावजूद उम्मीदवार नहीं बने, तो आगे फिर उनकी उम्मीदवारी को उनके अपने क्लब में ही हरी झंडी मिलना मुश्किल होगा । अजीत जालान की तरफ से कहा जा रहा है कि अशोक कंतूर के लिए इस बार जैसी बेहतर स्थिति थी, वैसी बेहतर स्थिति उन्हें आगे नहीं मिलेगी; उनकी उम्मीदवारी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के साथ-साथ निवर्त्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी का खुल्ला व सक्रिय समर्थन प्राप्त था, जिनके दबाव में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट चुप बना हुआ था; पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद बंसल के संगी-साथी उनके साथ थे - लेकिन फिर भी अशोक कंतूर चुनाव नहीं जीत सके, तो इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि वह एक उम्मीदवार के रूप में बहुत ही कमजोर रहे; इस तथ्य को स्वीकार करते हुए अशोक कंतूर को चुनावी दौड़ से अलग हो जाना चाहिए । 
अशोक कंतूर और अजीत जालान के बीच चलने वाली इस तू तू मैं मैं का पेट्स में खासा शोर रहा, जिसके चलते इन दोनों की उम्मीदवारी पर नकारात्मक असर ही पड़ा, और लोगों ने मान लिया है कि यह दोनों जिस तरह से एक दूसरे को 'बैठाने' की कोशिशों में लगे हैं - उससे लग रहा है कि दोनों के उम्मीदवार बने रहने की स्थिति में दोनों ने अपने आप को अभी से हारा हुआ मान लिया है । डिस्ट्रिक्ट के लोगों के बीच बन रही इस धारणा ने महेश त्रिखा की उम्मीदवारी को स्वाभाविक रूप से बढ़त दी है; और खास बात यह भी देखने को मिल रही है कि महेश त्रिखा इस बढ़त को सचमुच पाने तथा बनाये रखने के लिए प्रयास भी कर रहे हैं । 

Monday, March 25, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के प्रेसीडेंट्स इलेक्ट ट्रेनिंग सेमीनार में ललित खन्ना ने प्रेसीडेंट्स इलेक्ट के साथ पर्सनल संबंध बनाने का ख्याल रखने के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट में बनी अपनी पहचान और महत्ता 'दिखाने' पर जोर देकर प्रेसीडेंट्स इलेक्ट तथा अन्य रोटेरियंस पर अच्छा प्रभाव बनाया

नई दिल्ली । 'धनक' शीर्षक से आयोजित हुए प्रेसीडेंट्स इलेक्ट ट्रेनिंग सेमीनार में ललित खन्ना ने सेकेंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी के अभियान की जो धमक पैदा की, वह अगले रोटरी वर्ष में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को एक तरफा बनाने/करने का काम करती दिख रही है । रोटरी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की चुनावी राजनीति में   प्रेसीडेंट्स इलेक्ट ट्रेनिंग सेमीनार को उम्मीदवारों के 'लॉन्चिंग पैड' के रूप में देखा/पहचाना जाता है । माना/समझा जाता है कि आने वाले रोटरी वर्ष में जो जो लोग डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करना चाहते हैं, उनके लिए प्रेसीडेंट्स इलेक्ट ट्रेनिंग सेमीनार अपनी उम्मीदवारी के प्रस्तुतिकरण के लिए एक शानदार और प्रभावी मौका होता है । दरअसल यह एक बड़ा और प्रभावशाली कार्यक्रम होता है, जिसमें कि प्रेसीडेंट्स इलेक्ट अगले रोटरी वर्ष में प्रेसीडेंट के रूप में अपना अपना कार्य-व्यवहार तय करते हैं । उनके लिए अपने कार्य-व्यवहार को तय करने का यह चूँकि पहला मौका होता है, इसलिए 'पहले प्यार' की तर्ज पर यह मौका एक अलग तरह की छाप छोड़ता है - जो संभावित उम्मीदवारों के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण, यहाँ तक कि निर्णायक भूमिका निभाता है । इसलिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के संभावित उम्मीदवार इस मौके को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं । जो उम्मीदवार इस मौके को गंभीरता से नहीं लेते हैं, और या इस मौके तक अपनी उम्मीदवारी को तय नहीं कर पाते हैं, उन्हें कन्फ्यूज उम्मीदवार के रूप में देखा/पहचाना जाता है - और उन्हें प्रेसीडेंट्स इलेक्ट गंभीरता से नहीं लेते हैं । 
दरअसल प्रेसीडेंट्स इलेक्ट ट्रेनिंग सेमीनार हो जाने के बाद जो कोई अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करता है, उसके बारे में मान लिया जाता है कि उम्मीदवारी को लेकर उसकी अपनी कोई तैयारी या सोच नहीं थी; वह तो बस 'इसके' या 'उसके' द्वारा सब्जबाग दिखाए जाने और या उकसाने पर उम्मीदवार बन गया है; और ऐसे में 'इसकी' या 'उसकी' कठपुतली बन कर ही रहेगा । ऐसे कठपुतली उम्मीदवारों को डिस्ट्रिक्ट के लोग, खासकर  प्रेसीडेंट्स इलेक्ट चूँकि गंभीरता से नहीं लेते हैं, इसलिए जो भी लोग अपनी खुद की सोच व अपने खुद के भरोसे उम्मीदवार बनना चाहते हैं, वह प्रेसीडेंट्स इलेक्ट ट्रेनिंग सेमीनार से पहले ही अपनी उम्मीदवारी के बारे में फैसला कर लेते हैं, और प्रेसीडेंट्स इलेक्ट के साथ तालमेल बनाने लगते हैं । इसी 'परंपरा' और प्रक्रिया के तहत ललित खन्ना और सुनील मल्होत्रा ने अपनी अपनी उम्मीदवारी के अभियान पर जोर देने के इरादे के साथ प्रेसीडेंट्स इलेक्ट के बीच अच्छे से प्रभावी संपर्क अभियान चलाया । कई एक प्रेसीडेंट्स इलेक्ट ने बताया है कि ट्रेनिंग सेमीनार से पहले ही ललित खन्ना और सुनील मल्होत्रा उनसे मिल चुके थे; और इसलिए ट्रेनिंग सेमीनार के दौरान उन्हें उन दोनों को पहचानने तथा उनके साथ जुड़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई ।
ट्रेनिंग सेमीनार से लौटे प्रेसीडेंट्स इलेक्ट लेकिन ललित खन्ना के प्रेजेंटेशन से काफी प्रभावित दिखे और सुनील मल्होत्रा का 'प्रदर्शन' उन्हें काफी फीका लगा । दरअसल ललित खन्ना ने ट्रेनिंग सेमीनार के विभिन्न अवसरों को प्रेसीडेंट्स इलेक्ट के साथ 'कनेक्ट' होने के लिए योजनाबद्ध व बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया, जिसे सुनील मल्होत्रा बिलकुल भी नहीं कर सके । ऐसा कर सकने के लिए सुनील मल्होत्रा को अपने क्लब के सदस्यों का भी सहयोग नहीं मिला, और वह दूसरे अनुभवी लोगों का सहयोग भी नहीं ले पाए । ट्रेनिंग सेमीनार में पहुँचे हुए सुनील मल्होत्रा के क्लब के कई एक सदस्य तो दूसरे दिन ही वापस लौट आये, जिस कारण वह अकेले और अलग-थलग पड़ गए । ललित खन्ना ने लेकिन अवसरों को पहले से पहचाना और उनका भरपूर इस्तेमाल किया । प्रेसीडेंट्स इलेक्ट को ललित खन्ना का वह तरीका खूब भाया और प्रभावित करने वाला लगा, जिसमें परफॉर्मेंस देने जाते समय और परफॉर्मेंस देकर लौटते समय प्रेसीडेंट्स इलेक्ट को ललित खन्ना शुभकामनाएँ और बधाई दे रहे थे । ललित खन्ना ने एक तरफ प्रेसीडेंट्स इलेक्ट के साथ पर्सनल संबंध बनाने का ख्याल रखा और दूसरी तरफ प्रेसीडेंट्स इलेक्ट को यह 'दिखाने'/जताने पर भी जोर दिया कि डिस्ट्रिक्ट में उनकी अपनी एक पहचान और महत्ता है, और इसके लिए उन्होंने हर उस अवसर का उपयोग किया जो संयोगवश उन्हें मिले । प्रेसीडेंट्स इलेक्ट ट्रेनिंग सेमीनार में ललित खन्ना ने अपनी उम्मीदवारी के संदर्भ में अपनी सक्रियता को जिस तरह से संयोजित किया, उसका प्रेसीडेंट्स इलेक्ट के साथ-साथ दूसरे रोटेरियंस पर भी अच्छा प्रभाव पड़ा दिखा है; जो उनकी उम्मीदवारी को खासी बढ़त दिलवाने वाला माना/समझा जा रहा है ।

Monday, March 11, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में आयोजित हुए डिस्ट्रिक्ट टीम ट्रेनिंग सेमीनार में ललित खन्ना ने अपने आपको एक जिम्मेदार, प्रभावी और सक्रिय रोटेरियन के रूप में 'दिखाने' पर ध्यान देकर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की अपनी उम्मीदवारी के पक्ष में माहौल बनाया

नई दिल्ली । ललित खन्ना ने डिस्ट्रिक्ट टीम ट्रेनिंग सेमीनार में उपस्थित लोगों के बीच डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की अपनी उम्मीदवारी का सक्रियताभरा प्रमोशन करके जो धाक बनाई, उससे उनकी उम्मीदवारी अचानक व तेजी से चर्चा का विषय बन गई है - और इसका नतीजा यह हुआ है कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर लोगों के बीच बना संशय समाप्त हुआ है । उल्लेखनीय है कि पिछले कुछेक दिनों से उनके नजदीकियों की तरफ से तो दावा किया जा रहा था कि ललित खन्ना उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ललित खन्ना खुद अपनी उम्मीदवारी को लेकर चुप्पी साधे हुए थे । उनके कुछेक नजदीकियों का कहना/बताना था कि ललित खन्ना खुद अपनी उम्मीदवारी घोषित करने से पहले डिस्ट्रिक्ट के राजनीतिक हालात और चुनावी समीकरणों को समझ लेना चाहते थे; और इसके बाद ही अपनी उम्मीदवारी को घोषित करना चाहते थे । मजे की बात यह थी कि ललित खन्ना ही नहीं, तीन-चार अन्य रोटेरियंस भी अपनी अपनी उम्मीदवारी की संभावनाओं को तलाश रहे थे और अपनी अपनी संभावित उम्मीदवारी के लिए समर्थन-आधार 'बनाने' का प्रयास कर रहे थे - जिसके चलते डिस्ट्रिक्ट के राजनीतिक माहौल में असमंजस बना हुआ था । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की उम्मीदवारी को लेकर जो नाम चल रहे थे, उनमें हालाँकि एक अकेले ललित खन्ना ही ऐसे थे, जिन्हें अपनी उम्मीदवारी को प्रस्तुत करने को लेकर कोई निजी या संगठनात्मक समस्या नहीं थी - बाकी अन्य संभावित उम्मीदवारों में किसी को अपने क्लब से हरी झंडी पाने के लिए जूझना पड़ रहा था, तो कोई बिना किसी समर्थन-आधार के उम्मीदवार बनने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था और इस चक्कर में 'इस' या 'उस' नेता को अपनी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए राजी करने के प्रयासों में लगा था । हालाँकि प्रयासों में लगे संभावित उम्मीदवारों में किसी उम्मीदवार के साथ पैसों की 'ताकत' देखी जा रही थी, तो किसी के पास लंबे रोटरी जीवन के अनुभवों की पूँजी थी, और किसी के पास सहानुभूति-कॉर्ड था । 
ऐसे माहौल में ललित खन्ना अपनी उम्मीदवारी का फैसला सोच-समझ कर ही लेना चाहते थे । उनके नजदीकी कहते/बताते थे कि उम्मीदवारी को लेकर ललित खन्ना को उस तरह की किसी समस्या से तो नहीं जूझना पड़ रहा था, जिस तरह की समस्याओं से दूसरे संभावित उम्मीदवार जूझ रहे थे - लेकिन फिर भी ललित खन्ना यह 'देख' लेना चाहते थे कि संभावित उम्मीदवारों में कौन सचमुच में चुनावी मैदान में बना/टिका रहता है और उसे किसका भरोसा/सहारा मिलता है ? संयोग से डिस्ट्रिक्ट टीम ट्रेनिंग सेमीनार के आयोजन से पहले ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद को लेकर डिस्ट्रिक्ट का चुनावी परिदृश्य स्पष्ट होने लगा और कई संभावित उम्मीदवारों की चुनावी दौड़ दम तोड़ती नजर आने लगी । एक अकेले सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी ने तो अपने क्लब में ही पैदा हुई मुसीबत से निपटने में सफलता प्राप्त की और अपनी उम्मीदवारी के लिए क्लब की हरी झंडी हासिल कर ली; लेकिन बाकी उम्मीदवार अपने लिए समर्थन-आधार नहीं खोज सके - और इसके चलते पीछे हटते हुए दिखे । ऐसे में, ललित खन्ना को डिस्ट्रिक्ट टीम ट्रेनिंग सेमीनार में अपनी उम्मीदवारी को लोगों के बीच प्रमोट करने का अच्छा मौका नजर आया, और उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया । यह इत्तफाक रहा और या यह सोची-समझी रणनीति थी - यह तो अभी कोई समझ नहीं पाया है - लेकिन सेमीनार में ललित खन्ना को मंच पर आने/दिखने और और लोगों को संबोधित करने का जो मौका मिला, ललित खन्ना ने उस मौके का भी बड़ी होशियारी से अपनी उम्मीदवारी के संदर्भ में सदुपयोग किया ।
सेमीनार में मौजूद लोगों के अनुसार, ललित खन्ना ने ट्रेनिंग सेशन में भी अपनी सक्रियता दिखा/जता कर लोगों का ध्यान खींचने का जो प्रयास किया, उसका भी उन्हें सुफल मिला ।लोगों का कहना रहा कि ललित खन्ना को लोगों के बीच अपने आपको 'दिखाना' आता है और डिस्ट्रिक्ट टीम ट्रेनिंग सेमीनार में औपचारिक व अनौपचारिक रूप से उन्होंने अपनी इस खूबी का जमकर इस्तेमाल किया । लोगों के साथ अलग अलग ग्रुप्स में की जाने वाली अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी की चर्चा की, और अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने/बनाने का माहौल बनाया; तो सेमीनार के औपचारिक सत्रों में ललित खन्ना ने अपने आपको एक जिम्मेदार, प्रभावी और सक्रिय रोटेरियन के रूप में 'दिखाने' पर ध्यान दिया । इस मिलीजुली रणनीति का ललित खन्ना को अच्छा फायदा मिलता भी नजर आया, और चुनावी राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले तथा भूमिका निभाने वाले डिस्ट्रिक्ट के नेताओं/लोगों ने ललित खन्ना की उपस्थिति का खास नोटिस लिया - जिसके कारण डिस्ट्रिक्ट टीम ट्रेनिंग सेमीनार में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए ललित खन्ना की उम्मीदवार के अभियान का जोरदार तरीके से श्रीगणेश हुआ । 

Wednesday, February 27, 2019

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को लेकर उनके अपने क्लब में मचा घमासान अंततः शांत हुआ और सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी घोषित हुई

नई दिल्ली । लंबी ऊहापोह के बाद, मुसीबत में घिरे/फँसे रोटरी क्लब दिल्ली विकास ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को हरी झंडी दे दी है । सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को लेकर क्लब में ही जो राड़ मची हुई थी, उसके कारण डिस्ट्रिक्ट के लोगों के बीच क्लब की भी काफी बदनामी हो रही थी । रोटरी क्लब दिल्ली विकास डिस्ट्रिक्ट का सिर्फ सबसे बड़ा क्लब ही नहीं है, बल्कि साख और प्रतिष्ठा के मामले में भी इसकी विशेष पहचान है । चूँकि बड़ा क्लब है, इसलिए विचारों और तौर-तरीकों के मामले में विभिन्नता व विविधता के कई कई रूप इसमें सहज ही देखने को मिलते हैं - जिनमें कई दफा टकराव होता भी नजर आता है; लेकिन क्लब की साख व प्रतिष्ठा इसीलिए बनी हुई है कि समय समय पर पैदा होने वाले टकरावों ने कभी भीषण रूप नहीं लिया, और जब कभी लगा कि मामला भीषण रूप लेने जा रहा है - तभी क्लब के संबद्ध सदस्यों ने क्लब की साख व प्रतिष्ठा के प्रति सम्मान दिखाते हुए मामले को यू टर्न दे दिया और हालात सामान्य बना दिए । इस बार भी ऐसा ही हुआ - डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को लेकर क्लब में भारी खींचतान थी, जिसे देख/सुन कर लग रहा था कि इस बार क्लब अपनी साख व प्रतिष्ठा की पहचान को खो देगा - लेकिन एक बार फिर ऐसा हुआ कि मामला बिगड़ते बिगड़ते सँभल गया; और सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को उनके अपने क्लब - रोटरी क्लब दिल्ली विकास की तरफ से सर्वसम्मति से हरी झंडी मिल गई ।
इस बार का फच्चर हालाँकि खासा गहरा फँसा था । दरअसल बड़ा क्लब होने के कारण, क्लब के कई सदस्य डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने/होने के आकाँक्षी हैं । समस्या लेकिन यह रही कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने के सभी आकाँक्षी सिर्फ आकाँक्षा पाले रहे और इसे व्यावहारिक रूप देने में वास्तव में विफल रहे । इसके चलते क्लब में माहौल यह बन गया था कि क्लब में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद का जो नया आकाँक्षी बनता, पुराने आकाँक्षी मिलकर उसकी टाँग खींचने लगते और उसे आगे बढ़ने से रोक देते । पिछले कुछेक वर्षों में रोटरी क्लब दिल्ली विकास के जिस किसी सदस्य ने भी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने की आकाँक्षा दिखाई, उसे क्लब में ही इतने विरोधों का सामना करना पड़ा कि उसकी आकाँक्षा को दम ही तोड़ना पड़ा । क्लब में हर वर्ष यह दिलचस्प नजारा देखने को मिलता कि शुरू में तो क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रेसीडेंट की तारीफ करने तथा उसे उत्साहित करने के लिए कहते कि वह तो गवर्नर मैटेरियल हैं, और उसे गवर्नर बनने की दिशा में बढ़ना चाहिए; इस तरह की बातें सुनकर प्रेसीडेंट बेचारा जब सचमुच गवर्नर बनने की दिशा में आगे बढ़ने लगता - तो उसे गवर्नर मैटेरियल बताने वाले लोग ही उसकी टाँग खींचने में जुट जाते । इसीलिए हर तरह से बड़ा, प्रमुख और समर्थ होने के बावजूद, रोटरी क्लब दिल्ली विकास अभी तक डिस्ट्रिक्ट को एक गवर्नर नहीं दे सका है । 
इस बार का नजारा भी पिछली बार के नजारों जैसा ही था - सुनील मल्होत्रा में पहले तो खूब हवा भरी गई, जिसके चलते सुनील मल्होत्रा ने क्लब के प्रेसीडेंट पद की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ एक भावी उम्मीदवार के रूप में भी अपनी सक्रियता को संयोजित किया; लेकिन जब उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की उम्मीदवारी की तरफ सचमुच अपने कदम बढ़ाये, तो उनकी कमियों और कमजोरियों की बातें करके उन्हें हतोत्साहित करने का खेल शुरू हुआ । इस बार के नजारे में लेकिन एक ट्विस्ट भी था, और वह यह कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के नए आकाँक्षी के रूप में सुनील मल्होत्रा ने आसानी से हार मानने का रवैया नहीं दिखाया और क्लब में पैदा हुई प्रतिकूल स्थितियों का सामना करने का निश्चय प्रकट किया । सुनील मल्होत्रा को अपने इसी रवैये का फायदा भी मिला - मजे की बात यह हुई कि क्लब में जो लोग उनकी उम्मीदवारी को लेकर संदेह प्रकट करते हुए विरोध कर रहे थे, अंततः वही उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावक व समर्थक बने । गौर करने की महत्त्वपूर्ण और दिलचस्प बात यह है कि सुनील मल्होत्रा को क्लब के प्रेसीडेंट का पद भी आसानी से नहीं मिला था; क्लब के प्रेसीडेंट का पद भी वह अपनी जिद भरी निरंतर सक्रियता, अपने उदार व्यवहार और किस्मत के भरोसे पा सके थे; डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए क्लब के सदस्यों की सर्वसम्मत सहमति भी उन्हें अपनी जिद भरी निरंतर सक्रियता, अपने उदार व्यवहार व किस्मत के भरोसे ही प्राप्त हुई है । इस तथ्य ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए उनकी उम्मीदवारी को एक खास 'वजन' दे दिया है । सुनील मल्होत्रा की उम्मीदवारी को मिले इस वजन ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी परिदृश्य को दिलचस्प बना दिया है ।

Tuesday, December 11, 2018

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष जैन की प्रबंधकीय कुशलता और अशोक अग्रवाल की उम्मीदवारी को मिलते दिख रहे जोरदार समर्थन ने चुनावी राजनीति के भरोसे ही रोटरी में 'गुजर बसर' करने वाले नेताओं को ठंडा किया और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद का चुनाव बिना हुड़दंग के संपन्न होता नजर आ रहा है

गाजियाबाद । इस तथ्य को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष जैन की रणनीतिक कुशलता और प्रशासनिक क्षमता के उदाहरण व सुबूत के रूप में ही देखा/पहचाना जा रहा है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए तीन तीन उम्मीदवार चुनावी दौड़ में हैं,  और उनके अपने अपने समर्थक नेता हैं - उसके बावजूद चुनावी माहौल 'ठंडा' पड़ा हुआ है और चुनावी प्रक्रिया विवादहीन व शांत रूप में पूरी होने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में सुभाष जैन ने ऐसी 'व्यवस्था' बना दी हुई है कि रोटरी में चुनावी राजनीति के भरोसे ही 'गुजर बसर' करने वाले नेता लोग तक ढीले पड़े हुए हैं, और सभी को हैरान करते हुए भले लोगों जैसी बातें कर रहे हैं । राजनीति से दूर रहने और किसी का भी पक्ष न लेने जैसी बातें खुर्राट नेताओं के मुँह से निकलती देख लोगों को सहसा विश्वास तो नहीं हो रहा है, लेकिन सच्चाई यही देखने में आ रही है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की चुनावी राजनीति में बढ़चढ़ कर भूमिका निभाते रहे नेता लोग इस वर्ष के चुनाव में 'बेचारे' बने बैठे हैं, और चुपचाप बैठ कर नजारा देखने के लिए मजबूर हुए हैं । प्रत्येक वर्ष चुनावी राजनीति के जोड़तोड़ भरे तमाशे को देखते रहे लोग इस स्थिति का श्रेय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष जैन को दे रहे हैं । उनका कहना है कि सुभाष जैन ने साबित कर दिया है कि कोई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यदि चाहे और प्रयास करे तो चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से और बिना हुड़दंगबाजी के संपन्न करा सकता है ।
खास बात यह है कि चुनावी राजनीति में भूमिका निभाने को ही रोटरी 'समझने' वाले कुछेक नेताओं ने समय समय पर इस या उस उम्मीदवार का झंडा उठा कर अपनी सक्रियता बनाने/दिखाने का प्रयास हालाँकि किया था, लेकिन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में सुभाष जैन ने जो जाल फैलाया हुआ था, उसमें फँस कर कोई भी नेता ज्यादा दूर तक चल नहीं पाया और फिर हर कोई सीधी/सच्ची बात करने के लिए मजबूर हो उठा । मजे की बात यह भी रही कि किन्हीं किन्हीं नेताओं ने चुनावी राजनीति के चक्कर में सुभाष जैन को ही फँसाने का प्रयास किया, लेकिन सुभाष जैन ने रणनीतिक कुशलता के साथ न सिर्फ अपने आपको बचा लिया, बल्कि षड्यंत्रकारियों को यह संदेश भी दे दिया कि उनके षड्यंत्र उलटे उन्हें ही मुश्किल में फँसा देंगे । यही कारण रहा कि चुनावी राजनीति के बदनाम खिलाड़ियों ने हालात को प्रतिकूल पा कर अपने कदम जल्दी ही पीछे खींच लिए - और डिस्ट्रिक्ट में बड़े ही सद्भाव व शांति के साथ चुनाव होने का माहौल बना । लोगों के बीच हालाँकि चर्चा तो हो जाती है कि फलाँ नेता फलाँ उम्मीदवार के समर्थन में है, लेकिन नेता बेचारा कुछ करता/कहता हुआ नहीं दिख रहा है । बदनाम नेता तक सज्जनता की ऐसी मूर्ति बने दिख रहे हैं, कि बेचारी सज्जनता भी लजा रही है । नौ सौ चूहे खा चुकी बिल्ली के हज पर जाने वाले मुहावरे को यदि कोई व्यावहारिक रूप में चरितार्थ होते देखना चाहता है, तो उसे डिस्ट्रिक्ट के चुनावबाज नेताओं को देखना चाहिए ।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी माहौल के ठंडा रहने का एक कारण हालाँकि अशोक अग्रवाल की उम्मीदवारी में भी देखा/पहचाना जा रहा है । दरअसल अशोक अग्रवाल की रोटरी में तमाम वर्षों की जो सक्रियता है, और प्रायः हर गवर्नर के साथ उनका सहयोग व समर्थन का जो संबंध रहा है. उसके कारण प्रत्येक पूर्व या भावी गवर्नर उनके खिलाफ सक्रिय होने और 'दिखने' से बचा है । राजनीतिक खेमेबाजी व राजनीतिक उठापटक की 'जरूरतों' के चलते जो पूर्व व भावी गवर्नर्स अशोक अग्रवाल की उम्मीदवारी के खिलाफ होना भी चाहते थे, वह एक उम्मीदवार के रूप में अशोक अग्रवाल की लोकप्रियता व स्वीकार्यता को देख/पहचान कर पीछे हट गए । वास्तव में दूसरे उम्मीदवार कभी भी यह समझ ही नहीं सके कि अशोक अग्रवाल से वह कैसे 'लड़ें' - अशोक अग्रवाल से मुकाबला करने के लिए उनके पास चूँकि कोई रणनीति ही नहीं थी, इसलिए वह डिस्ट्रिक्ट के चुनावबाज नेताओं को अपने साथ जोड़ ही नहीं सके । चुनावबाज नेताओं की तरफ से समय समय पर यह शिकायत भी सुनने को मिली कि अशोक अग्रवाल का मुकाबला करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को उनकी मदद तो चाहिए थी, लेकिन वह उन पर भरोसा नहीं कर रहे थे - जिस कारण उम्मीदवारों और उनके संभावित समर्थक नेताओं के बीच विश्वास का संबंध नहीं बन सका । इसमें डिस्ट्रिक्ट के चुनावबाज नेताओं की बदनामी ने भी निर्णायक भूमिका निभाई । डिस्ट्रिक्ट के चुनावबाज नेताओं की बदनामी को देखते/समझते हुए उनके समर्थन की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों ने उनके साथ दूरी बनाए रखते हुए ही उनके समर्थन की उम्मीद की, जिससे बात लेकिन बनी नहीं । डिस्ट्रिक्ट के नेताओं ने कहना भी शुरू कर दिया है कि चुनाव में उन्हें जब अशोक अग्रवाल की स्पष्ट जीत 'दिखाई' दे रही है, तो वह 'इस' या 'उस' उम्मीदवार के समर्थन में जा कर अपनी राजनीतिक फजीहत क्यों करवाएँ ?

Tuesday, November 13, 2018

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत होने के चलते डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में पैदा हुई हलचल को कुशलता के साथ इस्तेमाल करते हुए अशोक अग्रवाल ने चुनावी मुकाबले में अपनी बढ़त को और पुख्ता करने का काम किया है

गाजियाबाद । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत करके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष जैन ने डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में जो हलचल पैदा की, उसने उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को असमंजस में तो डाला और परेशान तो किया - लेकिन अशोक अग्रवाल ने इस असमंजसता व परेशानी से निकलने में जो तत्परता दिखाई, उसका फिर दूसरे उम्मीदवारों ने भी अनुसरण किया है और राजनीतिक माहौल धीरे धीरे सामान्य होता नजर आ रहा है । उल्लेखनीय है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यालय से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए नामांकन माँगे जाने से डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में हलचल एकदम से तेज हो गई थी । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यालय की इस कार्रवाई में हालाँकि अप्रत्याशित कुछ भी नहीं था - डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के उम्मीदवारों के नाम नवंबर तक आधिकारिक हो ही जाते रहे हैं; लेकिन पिछले रोटरी वर्ष में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव में आलोक गुप्ता को चुनाव जितवाने के उद्देश्य से जो झाँसेबाजी हुई थी, उससे धोखा खाए डिस्ट्रिक्ट के लोगों को आशंका हुई कि कहीं इस वर्ष भी कहीं वैसा ही कोई 'खेल' तो नहीं खेला जा रहा है । नामांकन माँगे जाने की कार्रवाई शुरू होते ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के बीच भारी हलचल मच गई और उनकी तरफ से 'अस्त्र-शस्त्र सँभालने' तथा 'युद्ध के निर्णायक क्षण' के लिए तैयार होने की कार्रवाई शुरू हो गई । हर किसी को लगा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए दिसंबर में चुनाव हो जायेगा । इस अनुमान के चलते लोगों को पिछले वर्ष जैसी कहानी दोहराती हुई लगी/दिखी, क्योंकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष जैन फरवरी/मार्च में चुनाव करवाने की बात कहते सुने जाते रहे हैं । नवंबर में नामांकन करवाने की कार्रवाई से मची हलचल में लेकिन लोगों को आशंका हुई कि चुनाव कहीं जल्दी तो नहीं होने जा रहे हैं ।
इस संबंध में लोगों ने जब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष जैन से पूछताछ की, तो उन्होंने इस बात को आधिकारिक रूप से पूछने/बताने का तर्क देते हुए इस बारे में बात करने से ही इंकार कर दिया । जिन लोगों ने सुभाष जैन से चुनाव को लेकर बात करने का प्रयास किया, उनके अनुसार सुभाष जैन का कहना रहा कि आपसी और/या टेलीफोनिक बातचीत में बात को कुछ का कुछ समझ लिया जाता है और फिर उसकी मनमाफिक व्याख्या की जाती है जिससे बात का बतंगड़ बन जाता है, इसलिए चुनाव को लेकर जिसे जो कोई भी सवाल पूछना है, वह अपना सवाल उन्हें ईमेल करे, वह ईमेल पर ही उसका जबाव देंगे । सुभाष जैन ने स्पष्ट किया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनाव को लेकर वह कोई विवाद नहीं चाहते हैं और ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते हैं, जिससे उनकी भूमिका पक्षपातपूर्ण लगे/दिखे और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हों और किसी भी तरह के आरोप लगें । मजे की बात यह रही कि चुनाव को लेकर कानाफूसी करने वाले लोगों की तरफ से चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक पूछताछ हुई ही नहीं । दरअसल इस बात को हतोत्साहित करने का काम अशोक अग्रवाल ने किया । शुरुआती हलचल के बीच अशोक अग्रवाल ने अपने आपको संयत दिखाते/जताते हुए कहना/बताना शुरू किया कि चुनाव कभी भी हों, उम्मीदवार के रूप में उन पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है; लोगों के बीच उन्होंने दावा किया कि डिस्ट्रिक्ट में उनकी उम्मीदवारी को जो व्यापक समर्थन है, उसके चलते वह चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं - चुनाव चाहें अभी दिसंबर में हो जाएँ, और या फरवरी/मार्च में हों, लोगों के बीच उनकी उम्मीदवारी के लिए जो समर्थन है, वह पक्का है और उनके लिए समस्या की कोई बात नहीं है ।
अशोक अग्रवाल के इस रवैये को उनकी 'पॉस्चरिंग' के रूप में देखा/पहचाना गया, और माना/समझा गया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर मची अफरातफरी को भी अशोक अग्रवाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं । अशोक अग्रवाल का 'खेल' समझ में आते ही दूसरे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने भी चुनाव को लेकर कयास लगाने बंद कर दिए और मानने/कहने लगे कि उनकी बला से चुनाव कभी भी हों । इससे चुनाव के समय को लेकर असमंजसता दूर हुई और अफरातफरी भी शांत पड़ गई । लेकिन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के लिए चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत होने के चलते डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में पैदा हुई हलचल अशोक अग्रवाल के लिए वरदान साबित हुई । अशोक अग्रवाल ने दरअसल पिछले दिनों डिस्ट्रिक्ट की कई एक छोटी-बड़ी घटनाओं और स्थितियों को अपने राजनीतिक फायदे के लिए कुशलता के साथ इस्तेमाल किया है और जिनकी मदद से चुनावी मुकाबले में वह अपनी बढ़त बनाने में सफल रहे हैं । चुनावी प्रक्रिया के पूरा होने के समय को लेकर डिस्ट्रिक्ट में मची अफरातफरी व असमंजसता के मौके को भी अशोक अग्रवाल ने अपनी उम्मीदवारी के पक्ष में कुशलता के साथ इस्तेमाल कर लिया । अशोक अग्रवाल ने चुनावी समय के पचड़े में सिर खपाने की बजाये अपने आपको निश्चिंत 'दिखाने' का जो काम किया, उसने अपनी उम्मीदवारी और अपनी जीत के प्रति उनके विश्वास को तो प्रकट किया ही - साथ ही लोगों के बीच भी उनकी उम्मीदवारी के प्रति हवा बनाने का काम किया ।