जयपुर । पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल अग्रवाल के लिए इंटरनेशनल प्रेसीडेंट इलेक्ट शेखर मेहता की तारीफ पाना फजीहत का कारण बन गया है । दरअसल ट्विटर पर शेखर मेहता ने ब्लड डोनेट करने को लेकर अनिल अग्रवाल की जो तारीफ की, उससे अनिल अग्रवाल का अपने गवर्नर वर्ष में ली गई ग्लोबल ग्रांट (नंबर 1420550) के करीब 20 लाख रुपये हड़पने का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया, जिसके लिए अनिल अग्रवाल रोटरी में ग्रांट्स, अवॉर्ड्स, असाइनमेंट्स व अपॉइंटमेंट्स से वंचित किए जाने की सजा पा चुके हैं । हालाँकि काफी जद्दोजहद के बाद, उक्त हड़पी गई रकम वापस करने के चलते अनिल अग्रवाल को मिली सजा की अवधि कम कर दी गई, लेकिन रोटरी इंटरनेशनल के रिकॉर्ड में वह रोटरी फाउंडेशन की रकम हड़पने के मामले में दोषी हैं और सजायाफ्ता हैं । रोटेरियंस को हैरानी है कि बूढ़ों, बीमारों, गरीबों और अनपढ़ों की मदद के नाम पर रोटरी फाउंडेशन से ग्रांट लेकर उसे हड़प जाने वाले अनिल अग्रवाल को शेखर मेहता 'सर्विस अबव सेल्फ' का प्रतिनिधि/उदाहरण कैसे कह/बता सकते हैं ? और ऐसा करके शेखर मेहता रोटेरियंस को आखिर क्या संदेश और प्रेरणा दे रहे हैं ? रोटेरियंस के बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि अनिल अग्रवाल आखिरकार शेखर मेहता के लिए किस रूप में उपयोगी हैं, जिसके लिए शेखर मेहता ने अपनी, रोटरी की, और इंटरनेशनल प्रेसीडेंट जैसे बड़े पद की गरिमा और मर्यादा को दाँव पर लगा दिया है ?
Monday, September 21, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3054 के पूर्व गवर्नर अनिल अग्रवाल को 'सर्विस अबव सेल्फ' का उदाहरण बताने वाले शेखर मेहता के ट्वीट को देख कर रोटेरियंस के बीच बूढ़ों, बीमारों, गरीबों व अनपढ़ों के नाम पर ली गई ग्रांट की रकम को हड़पने के मामले में अनिल अग्रवाल को दोषी ठहराए जाने तथा उनके सजायाफ्ता होने का मामला एक बार फिर चर्चा में आया
Saturday, September 19, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में जेके गौड़ पर लगे बेईमानी के आरोपों के चलते शुरू हुई तू तू मैं मैं में जेके गौड़ ने मुकेश अरनेजा को गवर्नर्स को बेफालतू की मुसीबतों में फँसाने का 'आदी' बताया, तो मुकेश अरनेजा ने जेके गौड़ के निजी जीवन के 'रसीले' किस्सों को सामने लाने की धमकी दी है
गाजियाबाद । पूर्व गवर्नर जेके गौड़ के कार्यकाल में रोटरी फाउंडेशन के लिए जमा हुई रकम में हेराफेरी के पूर्व गवर्नर मुकेश अरनेजा के आरोपों की जाँच के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक गुप्ता द्वारा गठित की गई स्टुअर्डशिप कमेटी को भंग करने की माँग करते हुए जेके गौड़ ने मुकेश अरनेजा के खिलाफ जो जहर उगला है, उसने पूर्व गवर्नर्स के बीच खासी हलचल मचा दी है । जबाव में मुकेश अरनेजा ने भी जेके गौड़ के चरित्र को लांछित करने के जो तेवर अपनाए हैं, उससे लगता है कि इन दोनों के बीच शुरू हुई यह तू तू मैं मैं अभी और घटिया दृश्य दिखायेगी । मुकेश अरनेजा के आरोपों से बौखला कर जेके गौड़ ने मुकेश अरनेजा पर आरोप लगाया है कि वह झूठे और ओछे आरोप लगा कर गवर्नर्स को परेशान करने के 'आदी' रहे हैं । जेके गौड़ के इस आरोप पर मुकेश अरनेजा ने उन्हें 'हद में रहने' की नसीहत देते हुए चेताया है कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके निजी जीवन के 'रसीले' किस्सों पर किताब लिखी जा सकती है । मुकेश अरनेजा की इस धमकी ने मामले को संगीन तो बना ही दिया है, साथ ही जेके गौड़ को वह महान सुझाव भी याद दिला दिया होगा जिसमें कहा गया है कि 'दोस्तों के साथ झगड़ा नहीं करना चाहिए । यदि हो भी जाये, तो उसे खत्म करने की कोशिश करना चाहिए, न कि उसे बढ़ाना चाहिए । यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि कमीनों को तुम्हारे सारे राज पता होते हैं ।'
जेके गौड़ की बौखलाहट ने जेके गौड़ की स्थिति को संदेहास्पद बना दिया है, और उन्हें कठघरे में खड़ा कर दिया है । जिन लोगों को उनसे हमदर्दी है भी, उनका भी कहना है कि वह मुकेश अरनेजा के बारे में जो कहना चाहते हैं, वह सच है - लेकिन कहने के तरीके की उनकी फूहड़ता ने मुकेश अरनेजा को उन पर हमलावर होने का मौका दे दिया है । इस मामले में मजे की बात यह है कि गुलाम वाहनवती को ईमेल-पत्र लिखने से पहले मुकेश अरनेजा व अन्य कुछेक लोगों ने जेके गौड़ से रोटरी फाउंडेशन में दी गई रकम के बदले में प्वाइंट्स न मिलने की शिकायत की थी, और उनसे सच्चाई बताने का अनुरोध किया था । जेके गौड़ ने उनके अनुरोध पर लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया, और 'अपनी तड़ी' में उन्हें जबाव दिया कि अभी वह एमएलसी के चुनाव में व्यस्त हैं और इसलिए अभी उनके पास सच्चाई देखने/बताने का समय नहीं है । जेके गौड़ के इस जबाव पर कुछेक लोगों ने चुटकी भी ली कि एमएलसी के चुनाव के चक्कर में उनके पास यदि रोटरी तथा रोटेरियंस के काम के लिए समय नहीं है, तो उन्होंने डीआरएफसी (डिस्ट्रिक्ट रोटरी फाउंडेशन चेयरमैन) तथा अशोक अग्रवाल के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर जैसे जिम्मेदार पद अपने पास क्यों रखे हुए हैं, और वह इन पदों को छोड़ क्यों नहीं देते हैं ? दरअसल इसी तरह के प्रसंगों ने जेके गौड़ को पद-लोलुप तथा बेईमान होने के आरोपों के घेरे में ला दिया है । मुकेश अरनेजा ने उनके जीवन के 'रसीले' किस्सों की किताब लिखने/छापने की बात करके उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है ।
Tuesday, August 4, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में निवर्त्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता द्वारा अपने अकाउंट से दी गई डिस्ट्रिक्ट ग्रांट्स की रकम के फँसने के मामले में शरत जैन के कूद पड़ने से, इस चर्चा को हवा मिली है कि डिस्ट्रिक्ट ग्रांट्स कहीं शरत जैन को सीओएल का चुनाव जितवाने में तो इस्तेमाल नहीं हुई है ?
नई दिल्ली । बैंक में अटकी/फँसी पड़ी डिस्ट्रिक्ट ग्रांट की रकम को लेकर लंबी-चौड़ी सफाई देती ईमेल लिख/भेज कर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शरत जैन रोटेरियंस के बीच न सिर्फ मजाक का विषय बन गए हैं, बल्कि खासी फजीहत के शिकार हो बैठे हैं । एक तरफ लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि शरत जैन को दीपक गुप्ता के 'फटे में अपना पैर घुसाने' की जरूरत आखिर क्यों पड़ी, तो दूसरी तरफ उनके नजदीकियों का कहना/बताना है कि शरत जैन ने उक्त ईमेल इसलिए लिखी है ताकि दीपक गुप्ता अपनी जेब से खर्च की गई डिस्ट्रिक्ट ग्रांट की रकम उनसे लेने पर जोर न दें । शरत जैन के नजदीकियों का कहना है कि अपनी जेब से खर्च की गई रकम को डूबता देख कर दीपक गुप्ता ने शरत जैन से तकादा करना शुरू किया है कि डिस्ट्रिक्ट ग्रांट को चूँकि उन्हें सीओएल का चुनाव जितवाने के लिए 'खर्च' किया गया था, इसलिए वह रकम उन्हें चुकाना चाहिए । दीपक गुप्ता ने यहाँ तक ऑफर दिया है कि पूरी न सही, तो कम से कम आधी रकम तो शरत जैन को देना ही चाहिए । दीपक गुप्ता का तर्क है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद का चुनाव जीतने के लिए जिस तरह से ललित खन्ना ने मोटी रकम खर्च की है, वैसे ही शरत जैन को भी सीओएल प्रतिनिधि बनने की कुछ तो कीमत चुकाना ही चाहिए । दीपक गुप्ता ने भी कुछेक लोगों के बीच रोना रोया है कि शरत जैन के लिए वोट पक्के करने के लिए ही उन्हें डिस्ट्रिक्ट ग्रांट की रकम अपने अकाउंट से देने की जरूरत पड़ी थी, अन्यथा उन्हें क्या जरूरत थी कि वह डिस्ट्रिक्ट ग्रांट की रकम अपने अकाउंट से देते ?
शरत जैन ने लेकिन रकम देने से बचने के लिए दीपक गुप्ता के प्रति हमदर्दी दिखाती हुई ईमेल लिखने व तमाम लोगों को भेजने का 'रास्ता' पकड़ा है । शरत जैन की ईमेल ने दीपक गुप्ता की बेवकूफी के चलते गंभीर होते गए एक सामान्य से मामले को और भी ज्यादा गंभीर बना दिया है, जिसके लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक गुप्ता से भी उन्हें लताड़ सुनने को मिली है । मामले की क्रोनोलॉजी बड़ी सामान्य सी है, जो शरत जैन ने भी अपनी ईमेल में बताई है - पिछले रोटरी वर्ष में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में दीपक गुप्ता ने कुछेक क्लब्स के लिए डिस्ट्रिक्ट ग्रांट्स के प्रस्ताव स्वीकार किए, जिन्हें रोटरी फाउंडेशन ने भी मंजूर कर लिया और ग्रांट्स का पैसा डिस्ट्रिक्ट ग्रांट अकाउंट में आ गया; डिस्ट्रिक्ट ग्रांट अकाउंट से पैसे क्लब्स को दिए जाने थे, लेकिन दीपक गुप्ता ने चूँकि डिस्ट्रिक्ट ग्रांट अकाउंट में अपने हस्ताक्षर मान्य नहीं करवाए थे और न उक्त अकाउंट की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाई थी - इसलिए डिस्ट्रिक्ट ग्रांट अकाउंट से पैसे ट्रांसफर नहीं हो सकते थे । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में इसे दीपक गुप्ता के निकम्मेपन की हद ही कहा जायेगा कि 365 दिन के अपने गवर्नर-काल में वह डिस्ट्रिक्ट ग्रांट अकाउंट में अपना नाम नहीं डलवा सके । विडंबना यह है कि जब यह बात सामने आई, तब भी दीपक गुप्ता ने बैंक अकाउंट में अपने हस्ताक्षर मान्य करवाने में दिलचस्पी नहीं ली । दरअसल उस समय वह शरत जैन की सीओएल की उम्मीदवारी के पक्ष में वोटों की सौदेबाजी करने में व्यस्त थे । रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय के पदाधिकारियों को झूठे ही 'अर्जेन्टली रिक्वायर्ड' का वास्ता देकर दीपक गुप्ता ने पैसों के ऐडजस्टमेंट का आश्वासन ले लिया था । लेकिन अब पोल खुल रही है कि उनके लिए 'अर्जेन्टली रिक्वायर्ड' दरअसल सीओएल के चुनाव के लिए वोटों का सौदा करना था, और वह बैंक अकाउंट को नियमानुसार लाने/बनाने में समय बर्बाद नहीं कर सकते थे । मामले में शरत जैन द्वारा गैरजरूरी रूप से दखल देने से लोगों को यह और 'नजर' आ रहा है कि डिस्ट्रिक्ट ग्रांट का पैसा उनके चुनाव में ही 'इस्तेमाल' हुआ है ।
Wednesday, July 8, 2020
रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड के सदस्यों तथा रोटरी फाउंडेशन के ट्रस्टीज की 'द रोटरी इंडिया ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' की गतिविधियों तथा रोटेरियंस से डोनेशन के रूप में पैसे लेने की कोशिशों पर रोक लगाने की सिफारिशों ने इंटरनेशनल प्रेसीडेंट इलेक्ट शेखर मेहता को जोर का झटका दिया है
उल्लेखनीय है कि देश के रोटेरियंस के बीच इस फाउंडेशन को शेखर मेहता की 'निजी दुकान' के रूप में ही देखा/पहचाना गया है, जिसे इंटरनेशनल प्रेसीडेंट नॉमिनी बनने के बाद से वह तेजी से बड़ा बना रहे हैं, तथा सजा/सँवार कर नई चमक के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं । रोटरी इंटरनेशनल की छत्रछाया में 'काम करने का नाम लेकर' यह फाउंडेशन रोटरी क्लब्स, अन्य तरह तरह के एनजीओज तथा सरकारी विभागों के साथ मिल कर गरीबों, बीमारों, अशिक्षितों तथा पिछड़े समुदायों के लिए काम करने की बात कर रहा है; इसने काम करने के लिए प्रायरिटीज एरिया'ज तय किए हैं, और उनके लिए छोटे-बड़े रोटेरियंस को लेकर भारी-भरकम टीमें बनाई हैं - और विभिन्न क्षेत्रों में काम को अंजाम देने के लिए रोटेरियंस से डोनेशन लिए/माँगे हैं । शेखर मेहता ने देश के प्रायः प्रत्येक बड़े रोटेरियन पदाधिकारी व नेता को इस फाउंडेशन में कोई न कोई पद देकर 'जोड़ा' है - और एक तरीके से यह 'दिखाया' हुआ है कि 'द रोटरी ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' के लिए काम करने का मतलब रोटरी का काम करना है । कई प्रमुख व वरिष्ठ रोटेरियंस निजी बातचीत में इस फाउंडेशन को शेखर मेहता की निजी महत्त्वाकांक्षा से जोड़ कर देखते/बताते रहे हैं, और शिकायतें करते रहे हैं कि शेखर मेहता इसके जरिये अपना निजी संस्थान बना/खड़ा कर रहे हैं । शेखर मेहता चूँकि इंटरनेशनल प्रेसीडेंट बनने की राह पर हैं, इसलिए तरह-तरह के स्वार्थों के चलते कोई भी खुलकर अपनी शिकायतों को व्यक्त नहीं कर पाया और शेखर मेहता को अपनी 'निजी दुकान' बढ़ाने का साफ रास्ता मिल गया ।
लेकिन रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड तथा रोटरी फाउंडेशन के ट्रस्टीज की मीटिंग्स में जो बातें हुईं हैं, जो सवाल उठे हैं और जिस तरह के निर्णय हुए हैं - उससे लगता है कि शेखर मेहता के फाउंडेशन को ग्रहण लग गया है, और वह मुसीबत में घिर गया है । बोर्ड सदस्यों व ट्रस्टीज की मीटिंग्स में इस बात पर सवाल उठे हैं कि 'द रोटरी इंडिया ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' की गतिविधियों के लिए रोटरी इंटरनेशनल तथा रोटरी फाउंडेशन से अनुमति क्यों नहीं ली गईं; तथा रोटरी फाउंडेशन को अलग-थलग करके फाउंडेशन के लिए पैसा क्यों और कैसे लिया जा रहा है ? बोर्ड सदस्यों व ट्रस्टीज ने रोटरी इंटरनेशनल के जनरल सेक्रेटरी से अनुरोध किया है कि वह फाउंडेशन के पदाधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहें कि उनकी सभी गतिविधियाँ रोटरी इंटरनेशनल तथा रोटरी फाउंडेशन के अंतर्गत होंगी और उनके प्रति ही जबावदेह व जिम्मेदार होंगी । रोटेरियंस से फाउंडेशन के लिए पैसे देने और जमा करने पर तुरंत रोक लगाने की माँग करते हुए अनुरोध किया गया है कि फाउंडेशन की गतिविधियों को तुरंत से रोका जाये और उन्हें रोटरी इंटरनेशनल तथा रोटरी फाउंडेशन के मॉडल के अनुरूप ही काम करने को कहा जाए । रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड के सदस्यों और रोटरी फाउंडेशन के ट्रस्टीज के इस रवैये से 'द रोटरी इंडिया ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' के अस्तित्व को लेकर गंभीर संशय पैदा हो गया है, और इस फाउंडेशन के तहत बनी कमेटियों के पदाधिकारी तथा सदस्य अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं ।
Friday, June 12, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता ने रोटरी फाउंडेशन में बड़ी रकम जमा करवा कर रोटरी के बड़े नेताओं की शाबासी पाने के चक्कर में डीडीएफ अकाउंट की वास्तविक रकम से कहीं ज्यादा रकम अलॉट करके क्लब्स के पदाधिकारियों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया
रोटरी फाउंडेशन के लिए ज्यादा से ज्यादा रकम इकट्ठा करने के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स डीडीएफ अकाउंट का पैसा धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं, और उसे 'बेचते' हैं - लेकिन दीपक गुप्ता ने तो कमाल ही कर दिया है; डीडीएफ अकाउंट का पैसा ठिकाने लगाने के बाद उन्होंने फर्जी तरीके से डीडीएफ अकाउंट का 'वह पैसा' भी इस्तेमाल कर लिया, जो वास्तव में है ही नहीं । समाज में ऐसे किस्से खूब सुनने/देखने को मिलते हैं, जिनमें कि लोग अकाउंट में पैसा न होने के बावजूद चेक काट देते हैं - और फिर चेक पाने वाला परेशान भटकता रहता है और उसे पता चलता है कि वह धोखाधड़ी का शिकार बन गया है । दीपक गुप्ता ने ठीक इसी तर्ज पर काम किया है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में दीपक गुप्ता से इतनी छोटी सी उम्मीद तो की ही जा सकती है कि वह जानते होंगे कि वह अपने गवर्नर-वर्ष के डीडीएफ अकाउंट की रकम ही क्लब्स को अलॉट कर सकते हैं, उससे ज्यादा नहीं । वह अक्सर तरह तरह से अपने आपको जितना होशियार, रोटरी का ज्ञाता और नियमों का पालन करने वाला बताते/जताते हैं - उसके बाद कोई भी यह विश्वास नहीं करेगा कि दीपक गुप्ता ने अनजाने में करीब एक लाख 30 हजार डॉलर की रकम के ऐसे चेक काट दिए हैं, जो बैलेंस न होने के कारण बाउंस होंगे ही । जाहिर है कि दीपक गुप्ता ने यह काम जानते-बूझते हुए और योजनाबद्ध तरीके से किया है । दीपक गुप्ता की डिस्ट्रिक्ट टीम के उनके कुछेक नजदीकी पदाधिकारियों ने उन्हें आगाह भी किया कि उन्हें इस तरह की धोखाधड़ी नहीं करना चाहिए, लेकिन दीपक गुप्ता ने यह कहते हुए उन्हें चुप कर दिया कि वह कुछ जुगाड़ कर लेंगे ।
ग्लोबल ग्रांट्स से जुड़ी रोटरी फाउंडेशन की व्यवस्था में लेकिन किसी जुगाड़ के लिए कोई मौका ही नहीं है । ग्लोबल ग्रांट्स की व्यवस्था का बड़ा सुनिश्चित फार्मूला है - जिसमें प्रोजेक्ट की कुल रकम में क्लब, डीडीएफ अकाउंट, मैचिंग क्लब और रोटरी फाउंडेशन की हिस्सेदारी होती है; इनमें से किसी भी एक हिस्से के न होने से प्रोजेक्ट रिजेक्ट हो जाता है । ऐसे में, दीपक गुप्ता ने डीडीएफ अकाउंट में पैसा न होने के बावजूद - करीब एक लाख 30 हजार डॉलर की रकम जिन जिन प्रोजेक्ट्स के लिए अलॉट की है, उन प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट ही होना है; और प्रोजेक्ट की उम्मीद में रोटरी फाउंडेशन को पैसे देने वाले क्लब्स को हाथ मलते हुए ही रह जाना है । डीडीएफ अकाउंट में पैसे न होने के बावजूद दीपक गुप्ता ने जिन प्रमुख क्लब्स के साथ धोखा किया है, उनमें रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर के साथ-साथ रोटरी क्लब पिलखुवा सिटी, रोटरी क्लब दिल्ली सिटी, रोटरी क्लब दिल्ली यूनिवर्सिटी, रोटरी क्लब दिल्ली इम्पीरियल जैसे डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख क्लब्स भी हैं । इन क्लब्स की डिस्ट्रिक्ट में अच्छी सक्रियता और साख है, लेकिन दीपक गुप्ता इनके साथ भी धोखाधड़ी करने से बाज नहीं आए हैं । दीपक गुप्ता ने फर्जी रूप में करीब एक लाख 30 हजार डॉलर की जो रकम अलॉट कर दी है, उसके चलते वास्तव में कौन-कौन से क्लब्स धोखाधड़ी का शिकार बनेंगे और अपने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर हाथ मलते रह जायेंगे - यह तो बाद में पता चलेगा; तब तक लेकिन दीपक गुप्ता रोटरी फाउंडेशन में जमा रकम को लेकर अपनी पोजीशन बना चुके होंगे, और रोटरी के बड़े पदाधिकारियों और नेताओं से शाबासी पा चुके होंगे ।
Thursday, May 21, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 को ग्रांट्स-प्रतिबंध की सजा से बचाने के लिए जरूरी रकम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी अशोक अग्रवाल से बसूलने की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता की कोशिश ने अशोक अग्रवाल को मिले 'सर्विस अबव सेल्फ' अवॉर्ड को विवाद का विषय बनाया
यह संशय पैदा होने के बाद ही, लोगों के बीच चर्चा है कि दीपक गुप्ता एक जून से पहले जमा कराने वाली रकम अशोक अग्रवाल और ललित खन्ना से झटकने के चक्कर में हैं । उनके नजदीकियों के हवाले से ही सुनने को मिला है कि दीपक गुप्ता ने इन दोनों से साफ कह दिया है कि उनका गवर्नर-वर्ष तो पूरा हो गया है, इसलिए ग्रांट्स के प्रतिबंध से उन पर तो कोई फर्क पड़ेगा नहीं; आलोक गुप्ता के पास डीडीएफ (डिस्ट्रिक्ट डेजिगनेटेड फंड्स) में कोई पैसा नहीं होगा, इसलिए उनके गवर्नर-वर्ष में ग्रांट्स वैसे ही नहीं मिलेंगी - ऐसे में ग्रांट्स के प्रतिबंधित होने का नुकसान तुम्हें ही उठाना होगा, इसलिए एक जून से पहले जमा की जाने वाली रकम तुम्हीं भरो । दीपक गुप्ता के नजदीकियों के ही अनुसार, ललित खन्ना ने तो होशियारी 'दिखाते' हुए मामले में चुप्पी साध ली है; उन्हें लग रहा है कि उनसे पहले अशोक अग्रवाल गवर्नर बनेंगे, इसलिए वह ही मामले से निपटें । ललित खन्ना का यह भी मानना/कहना है कि दीपक गुप्ता ने चूँकि अशोक अग्रवाल को 'सर्विस अबव सेल्फ' अवॉर्ड दिलवा कर उन पर अहसान किया है, इसलिए दीपक गुप्ता एक जून से पहले जमा की जाने वाली रकम अशोक अग्रवाल से ही बसूलें । अशोक अग्रवाल का अलग रोना है; उनका कहना है कि 'सर्विस अबव सेल्फ' अवॉर्ड को लेकर तो दीपक गुप्ता के साथ पहले ही उनकी सौदेबाजी हो चुकी है - जिसके तहत अपने गवर्नर वर्ष में वह दीपक गुप्ता को उक्त अवॉर्ड दिलवायेंगे; इसलिए उक्त अवॉर्ड की कीमत के रूप में दीपक गुप्ता उन पर और अतिरिक्त बोझ क्यों डाल रहे हैं ?
उल्लेखनीय है कि रोटरी में 'सर्विस अबव सेल्फ' अवॉर्ड की स्थापना उन रोटेरियंस के प्रति सम्मान प्रकट करने तथा उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में चिन्हित करने के उद्देश्य से की गई थी, जो अपने निजी प्रयासों से मानवीय सेवा कार्यों में उत्कृष्ट काम करते हैं । इसके लिए रोटरी इंटरनेशनल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को नाम भेजना होता है । उम्मीद की जाती है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट के अन्य सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके नाम चुने और उस नाम को इंटरनेशनल कार्यालय को भेजे । हालाँकि अक्सर ही शिकायतें सुनी जाती हैं कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनमाने तरीके से इस अवॉर्ड के लिए नाम तय करते और भेजते हैं । यूँ, इस तरह के फैसलों में शिकायतों और विवाद से बच पाना मुश्किल भी है; किंतु अधिकतर गवर्नर नाम तय करते और भेजते हुए यह जरूर ध्यान रखते हैं कि वह 'काले' को 'सफेद' कहते हुए तो न दिखें । दीपक गुप्ता ने लेकिन इसका भी ध्यान नहीं रखा; उनके और अशोक अग्रवाल के नजदीकियों का भी मानना और कहना है कि अशोक अग्रवाल किसी भी तरह से उक्त अवॉर्ड को पाने लायक तो नहीं हैं । दीपक गुप्ता ने जिस चुपचाप तरीके से अशोक अग्रवाल का नाम उक्त अवॉर्ड के लिए भेजा, और अपने नजदीकियों तक को इस बारे में हवा नहीं लगने दी - उससे पैदा हुए संशय के चलते बाद में भेद खुला कि उक्त अवॉर्ड को लेकर दीपक गुप्ता और अशोक अग्रवाल में 'सौदा' हुआ है कि दीपक गुप्ता ने उन्हें यह अवॉर्ड दिलवाया है, इसके बदले में अशोक अग्रवाल अपने गवर्नर-वर्ष में उन्हें यह अवॉर्ड दिलवायेंगे । 'सर्विस अबव सेल्फ' अवॉर्ड के मामले में दीपक गुप्ता और अशोक अग्रवाल के बीच हुई सौदेबाजी की चर्चा एक बार फिर इसलिए गर्म हो उठी है, क्योंकि दीपक गुप्ता उक्त अवॉर्ड दिलवाने के बदले में अशोक अग्रवाल पर डिस्ट्रिक्ट को ग्रांट्स प्रतिबंध में फँसने से बचाने के लिए आवश्यक रकम देने का दबाव बना रहे हैं, और अशोक अग्रवाल रोना रो रहे हैं कि उक्त अवॉर्ड के लिए उन्हें आखिर कितने सौदे करने पड़ेंगे ?
Saturday, May 9, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में रोटरी के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों को करने के नाम पर महज खानापूर्ति करने वाले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता को उम्मीद है कि रोटरी फाउंडेशन जूम सेमीनार में रमेश अग्रवाल एकेएस सदस्यता का अपना बकाया चुकाने की घोषणा जरूर कर देंगे
उल्लेखनीय है कि रमेश अग्रवाल ने वर्ष 2016 में एकेएस की सदस्यता के लिए फार्म भरा था । रमेश अग्रवाल के अलावा डिस्ट्रिक्ट के दो और सदस्य - जेके गौड़ तथा सुभाष जैन भी एकेएस सदस्य हैं । इन दोनों की तरफ से लेकिन एकेएस सदस्यता की पूरी रकम जमा हो चुकी है, और एक अकेले रमेश अग्रवाल पर ही सदस्यता राशि का बकाया बचा हुआ है । यूँ तो, एकेएस सदस्यता के लिए रोटरी फाउंडेशन के बड़े पदाधिकारियों के सामने दीपक गुप्ता ने भी सहमति दी हुई है, लेकिन उन्होंने इसके लिए चूँकि फार्म नहीं भरा है - इसलिए एकेएस सदस्यता का पैसा न चुकाने का आरोप उन पर नहीं लगाया जा सकता है । उनके बारे में यही कहा जा सकता है कि रोटरी फाउंडेशन के पदाधिकारियों के सामने रोटरी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और अपनी अमीरी की शान दिखाने के लिए उन्होंने एकेएस सदस्यता के लिए सहमति तो दे दी, लेकिन जब सचमुच पैसे देने की बारी आई तो मुँह छिपाने लगे । हालाँकि यह कोई अनोखी और हैरान करने वाली बात नहीं है - रोटरी में इस तरह की 'गालबजाने' वाली हरकतें बहुत से रोटेरियंस करते हैं, और दीपक गुप्ता तो इस 'कला' में बड़े एक्सपर्ट हैं ।
एकेएस सदस्यता के बकाये का मामला दरअसल 16 मई को 'डूइंग गुड इन द वर्ल्ड' शीर्षक से आयोजित होने रहे रोटरी फाउंडेशन जूम सेमीनार के कारण उठा है । असल में, हर किसी को हैरानी है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में दीपक गुप्ता कार्यकाल जब खत्म होने जा रहा है, तब उनके द्वारा किए जा रहे इस सेमीनार का औचित्य भला क्या है ? रोटरी इंटरनेशनल की व्यवस्था के अनुसार, यह सेमीनार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स को अपना कार्यकाल शुरू होने दिनों में करना होता है । रोटरी फाउंडेशन की रोटरी में बड़ी महत्ता है; रोटरी फाउंडेशन वास्तव में रोटरी की जान है - इसलिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स से उम्मीद की जाती है कि अपना कार्यकाल शुरू होते ही वह अपने प्रेसीडेंट्स तथा अन्य पदाधिकारियों को रोटरी फाउंडेशन के बारे में शिक्षित करेगा, ताकि प्रेसीडेंट्स व अन्य पदाधिकारी रोटरी फाउंडेशन को 'मजबूत' करने को लेकर सक्रिय हों । जाहिर है कि गवर्नर वर्ष के अंतिम दिनों में रोटरी फाउंडेशन को लेकर सेमीनार करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता है । लेकिन दीपक गुप्ता को इस बात से जैसे कोई मतलब नहीं है, उन्हें तो बस रिकॉर्ड पूरा करना है - ताकि वह 'दिखा' सकें कि उन्होंने सारे काम किए हैं । यही उन्होंने मेंबरशिप सेमीनार के साथ किया । मेंबरशिप सेमीनार भी गवर्नर वर्ष के शुरू में होता है, जिसे दीपक गुप्ता ने अभी हाल ही में किया है । रोटरी के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों को करने के नाम पर महज खानापूर्ति करते हुए दीपक गुप्ता को यह उम्मीद जरूर है कि रोटरी फाउंडेशन जूम सेमीनार में रमेश अग्रवाल एकेएस सदस्यता का अपना बकाया चुकाने की घोषणा जरूर कर देंगे, जिससे उन्हें भी बकाया न देने पर होने वाली लानत-मलानत से छुटकारा मिल जायेगा और दीपक गुप्ता का रोटरी फाउंडेशन के लिए रकम इकट्ठा करने का रिकॉर्ड बन जायेगा । देखना दिलचस्प होगा कि दीपक गुप्ता की उम्मीद पूरी होती है, या रमेश अग्रवाल से उन्हें गच्चा ही मिलता है ।
Monday, May 4, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3054 के पूर्व गवर्नर अनिल अग्रवाल की सजा के रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में माफ न हो पाने के कारण डिस्ट्रिक्ट और 'रोटरी इंडिया' की कमेटी में उन्हें पद मिलने का मुद्दा सवालों के घेरे में फँसा
दरअसल अनिल अग्रवाल का मामला उस 'अपराधी' जैसा है, जिसे अदालत ने तो जेल की सजा सुनाई हुई है - लेकिन जिसने जुगाड़बाजी से पैरोल या जेल में सुख/सुविधाओं की 'व्यवस्था' कर ली है; व्यवस्था तो उसने कर ली, किंतु इसका फायदा वह चोरीछिपे ही उठाता है - उसे डर होता है कि 'पकड़े' जाने पर उससे यह 'व्यवस्था' छिन सकती है । अनिल अग्रवाल को वैसा तो कोई डर नहीं है; क्योंकि वह जानते हैं कि रोटरी इंटरनेशनल से असाइनमेंट्स व अपॉइंटमेंट्स से वंचित रखने की सजा सुनाये जाने के बाद भी जिन पदाधिकारियों ने उन्हें डिस्ट्रिक्ट में और 'रोटरी इंडिया' में असाइनमेंट्स व अपॉइंटमेंट्स दिए हैं, उन्हें रोटरी की वैल्यूज, रोटरी के आदर्शों और रोटरी के नियमों आदि की कोई परवाह नहीं है - रोटरी को लेकर वह बातें चाहें कितनी ही बड़ी बड़ी करते रहते हों, लेकिन व्यावहारिक रूप से उनमें कोई नैतिक बल नहीं है और वह बूढ़ों, बीमारों, गरीबों और अनपढ़ों की मदद के नाम पर ली गई करीब 20 लाख रुपए की ग्लोबल ग्रांट की घपलेबाजी के आरोप में सजा पाए अनिल अग्रवाल के सामने समर्पण करते हुए ही दिखेंगे । अनिल अग्रवाल की चिंता और समस्या लेकिन दूसरी है - और वह यह कि डिस्ट्रिक्ट और 'रोटरी इंडिया' की कमेटीज के पदाधिकारी के रूप में वह जब लोगों के बीच जायेंगे, तो लोग उनसे पूछ सकते हैं कि रोटरी फाउंडेशन के पैसों में गड़बड़ी करने के मामले में 'सजायाफ्ता' होने के चलते वह कैसे उनके लीडर या मास्टर हो सकते हैं; रोटेरियंस को इस बात पर भी आपत्ति हो सकती है कि रोटरी इंटरनेशनल से सजा पाया हुआ एक व्यक्ति कैसे उन्हें रोटरी के बारे में कोई पाठ पढ़ा सकता है ? दरअसल इसी डर के चलते, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट राजेश अग्रवाल की डिस्ट्रिक्ट टीम में असाइनमेंट व अपॉइंटमेंट पाने के बावजूद अनिल अग्रवाल अपने आपको राजेश अग्रवाल के आयोजनों से दूर रखे हुए हैं ।
अनिल अग्रवाल के साथ हमदर्दी रखने वाले लोगों का भी मानना और कहना है कि अनिल अग्रवाल को जुगाड़बाजी से डिस्ट्रिक्ट तथा 'रोटरी इंडिया' की कमेटी में पद नहीं लेना चाहिए था; और डिस्ट्रिक्ट तथा 'रोटरी इंडिया' के पदाधिकारियों को भी तब तक उन्हें कोई पद नहीं देना चाहिए था - जब तक कि उनकी सजा या तो पूरी नहीं हो जाती या माफ न हो जाती है । रोटेरियंस का मानना और कहना है कि डिस्ट्रिक्ट और 'रोटरी इंडिया' के पदाधिकारियों ने अनिल अग्रवाल को असाइनमेंट व अपॉइंटमेंट देकर वास्तव में एक गलत परंपरा डाली है; इससे अब हर जुगाड़ु पदाधिकारी आश्वस्त रहेगा कि वह रोटरी में चाहें कितनी ही बड़ी घपलेबाजी कर ले, और उसके लिए रोटरी इंटरनेशनल से भले ही उसे सजा मिल जाये - लेकिन फिर भी डिस्ट्रिक्ट और 'रोटरी इंडिया' की टीम में उसे पद मिल ही जायेंगे । रोटरी इंटरनेशनल से असाइनमेंट्स व अपॉइंटमेंट्स से वंचित रखने की सजा पाये अनिल अग्रवाल को असाइनमेंट व अपॉइंटमेंट देने के बाद डिस्ट्रिक्ट और 'रोटरी इंडिया' के पदाधिकारी दूसरे रोटेरियंस से भला कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह अपना अपना काम ईमानदारी से करेंगे और अपनी बेईमानी तथा लूटखसोट की कार्रवाईयों से रोटरी को खोखला व बदनाम नहीं करेंगे ? इसी 'स्थिति' से पैदा होने वाली शर्मिंदगी तथा जलालत से अपने आप को तथा रोटरी में अपने गॉडफादर्स को बचाने के लिए अनिल अग्रवाल ने जुगाड़ तो लगाया था कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में संपन्न होने वाली रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स तथा रोटरी फाउंडेशन ट्रस्टीज की मीटिंग में उनकी सजा माफ हो जाने का फैसला हो जायेगा - लेकिन रोटरी इंटरनेशनल कार्यालय के पदाधिकारियों ने अभी उन्हें निराश ही किया है । इसके चलते डिस्ट्रिक्ट और 'रोटरी इंडिया' की कमेटी में असाइनमेंट व अपॉइंटमेंट पाने की उनकी खुशी फीकी ही पड़ गई है ।
Monday, April 27, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 में हैंड क्राफ्ट ज्वैलरी का ऑक्शन करके डब्ल्यूजीमील के तहत रोटरी फाउंडेशन के पोलियो फंड के लिए रकम जुटाने के उपक्रम के जरिये आभा झा चौधरी ने रोटरी में तो एक नई इबारत लिखी ही है, डिस्ट्रिक्ट 3011 को भी एक विशिष्ट पहचान दी है
Tuesday, April 21, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 में डीडीएफ अकाउंट के पैसे से होने वाले 'धंधे' का रोटरी के बड़े नेताओं ने संज्ञान तो लिया है, और इस पर अपनी नाराजगी भी दिखाई है - लेकिन विनय भाटिया के 'रास्ते' पर चलने की सुरेश भसीन की 'तैयारी' देख कर लगता नहीं है कि उन्हें किसी का कोई डर है
Wednesday, February 26, 2020
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3054 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट राजेश अग्रवाल ने रोटरी फाउंडेशन से मिली ग्रांट को हड़पने के आरोप में सजा प्राप्त पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल अग्रवाल को अपने गवर्नर-वर्ष में असाइनमेंट देकर रोटरी के आदर्शों व नियम-फैसलों का मजाक नहीं उड़ाया है क्या ?
राजेश अग्रवाल ने अनिल अग्रवाल को एक डिस्ट्रिक्ट असाइनमेंट देने के मामले में मजेदार किस्म के जबाव दिए हैं - पहले तो उन्होंने कहा कि जितने रुपयों की घपलेबाजी के आरोप में अनिल अग्रवाल को सजा सुनाई गई थी, उतने रुपए चूँकि रोटरी फाउंडेशन को लौटा दिए गए हैं, इसलिए अनिल अग्रवाल की सजा भी अपने आप खत्म हो गई । इस पर राजेश अग्रवाल से पूछा गया कि सजा खत्म करने का अधिकार तो रोटरी इंटरनेशनल को है, वह कैसे सजा खत्म कर सकते हैं ? राजेश अग्रवाल से यह भी पूछा गया कि यह भला कहाँ का कानून है कि चोर चोरी करता हुआ पकड़ा जाए, और उससे चोरी का सारा माल बरामद हो जाए - तो फिर उसे सजा नहीं होती है ? राजेश अग्रवाल ने तब पैंतरा बदला और तर्क किया कि अनिल अग्रवाल को तो वास्तव में इंटरनेशनल स्तर पर सजा दी गई थी, न कि डिस्ट्रिक्ट में ग्रांट्स, अवॉर्ड्स, असाइनमेंट्स व अपॉइंटमेंट्स से वंचित रखने की सजा दी गई थी । इस पर सदस्यों का कहना है कि अनिल अग्रवाल को सजा सुनाते हुए जो पत्र दिया गया है (जिसे इस रिपोर्ट के अंत में पढ़ा जा सकता है), उसमें साफ साफ कहा गया है कि अनिल अग्रवाल को रोटरी में कोई ग्रांट्स, अवॉर्ड्स, असाइनमेंट्स व अपॉइंटमेंट्स नहीं मिलेगा । सदस्यों का कहना है कि राजेश अग्रवाल को इतना तो पता होना ही चाहिए कि 'रोटरी' में 'डिस्ट्रिक्ट' भी आता है ।
मजे की बात यह भी है कि बूढ़ों, बीमारों, गरीबों और अनपढ़ों की मदद के नाम पर हड़पी गई ग्लोबल ग्रांट के वापस होने के मामले में भी बड़े झोल की चर्चा है । यह एक रहस्य बना हुआ है कि वापस की गई ग्रांट की रकम आखिर दी किसने है । उल्लेखनीय है कि रोटरी फाउंडेशन की रकम जिस क्लब की तरफ से दी गई है, उस क्लब का उक्त ग्रांट से कोई मतलब नहीं है; और उस क्लब ने जो रकम रोटरी फाउंडेशन को दी है, उसके पास उतनी रकम आई कहाँ से - यह भी कोई बताने को तैयार नहीं है । इस तरह रोटरी फाउंडेशन के पैसों की चोरी करने वाला मामला चोरी की रकम वापस मिल जाने के बाद भी आरोपपूर्ण बना हुआ है । अपराध कानून में चोरी का माल जहाँ से बरामद होता है, वहाँ भी जाँच-पड़ताल और पूछताछ तो होती ही है न । लेकिन इस मामले में चुप्पी बनाए रखी जा रही है । इस तरह की बातों ने लगभग दफ्न हो चुके अनिल अग्रवाल की घपलेबाजी के किस्से को फिर से 'जीवित' कर दिया है । कई लोगों को लगता है कि राजेश अग्रवाल दरअसल अनिल अग्रवाल की बातों में आ गए और अनिल अग्रवाल ने उन्हें सब्जबाग दिखा कर इस्तेमाल कर लिया तथा अपने साथ-साथ उनकी भी फजीहत करा बैठे हैं । राजेश अग्रवाल से सहानुभूति रखने वाले रोटेरियंस का कहना है कि राजेश अग्रवाल को अनिल अग्रवाल के झाँसे में नहीं आना चाहिए था और अपने पद की जिम्मेदारी व गरिमा का ध्यान रखते हुए रोटरी के आदर्शों व नियम-फैसलों - तथा डिस्ट्रिक्ट की पहचान व प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए ।
Monday, October 28, 2019
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंट्रल के पूर्व प्रेसीडेंट भूषण चौहान के नाकारापन व बेईमानीपूर्ण नीयत के कारण रद्द हुए प्रोजेक्ट के पुनर्जीवित होने तथा पूरा होने का श्रेय लेने की भूषण चौहान की कोशिश में लोगों को बेशर्मी व निर्लज्जता की पराकाष्ठा दिख रही है
उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पहले, क्लब के प्रेसीडेंट के रूप में भूषण चौहान ने चार कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरीज के लिए 33,200 अमेरिकी डॉलर (करीब 23 लाख रुपए) की ग्लोबल ग्रांट स्वीकृत करवाई । 'जी 1233' नाम की इस ग्रांट के स्वीकृत होते ही भूषण चौहान प्रोजेक्ट का काम करने की बजाये ग्रांट के पैसों पर कुंडली मार कर बैठ गए । रोटरी फाउंडेशन ने ग्रांट स्वीकृत होते ही 6 अक्टूबर 2016 को प्रोजेक्ट का लेखाजोखा रखने का काम शुरू कर दिया, लेकिन उसे भूषण चौहान की तरफ से प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी ही नहीं मिली । प्रोजेक्ट के तहत दस महीने में बच्चों का ईलाज हो जाना चाहिए था - लेकिन भूषण चौहान रोटरी फाउंडेशन को प्रोजेक्ट के काम को लेकर कोई जानकारी ही नहीं दे रहे थे । सिर्फ यही नहीं, रोटरी फाउंडेशन से आने वाली ईमेल्स का भी जबाव देना भूषण चौहान ने जरूरी नहीं समझा । दस महीनों तक रोटरी फाउंडेशन के पदाधिकारियों को जब भूषण चौहान की तरफ से न तो कोई जानकारी मिली, और न अपनी ईमेल्स का जबाव मिला - तो उन्होंने प्रोजेक्ट को रद्द करके 2 सितंबर 2017 को इस सूचना को रिकॉर्ड पर भी लगा दिया । प्रोजेक्ट से जुड़े तथ्यों तथा उसके रद्द होने के फैसले को रोटरी फाउंडेशन के इस पृष्ठ पर देखा जा सकता है :
प्रोजेक्ट रद्द होने का कारण भी रोटरी फाउंडेशन ने बताया है, जिसे यहाँ देखा जा सकता है :
भूषण चौहान के नाकारापन व बेईमानीपूर्ण नीयत के चलते सुनने और बोलने में लाचार बच्चों के ईलाज से जुड़े प्रोजेक्ट के रद्द होने से रोटरी जगत में रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंट्रल की तो बदनामी हुई ही, साथ ही साथ रोटरी व डिस्ट्रिक्ट की पहचान व विश्वसनीयता को भी चोट पहुँची - और ईलाज का इंतजार करते मासूम बच्चे ईलाज से भी वंचित रह गए । भूषण चौहान की कारस्तानी के चलते होने वाले चौतरफा नुकसान से बचने के लिए क्लब के बाद के वर्षों के पदाधिकारियों ने डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों के साथ मिल कर रोटरी फाउंडेशन के पदाधिकरियों से उक्त प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित करने का अनुरोध किया और उन्हें आश्वस्त किया कि पूर्व में प्रदर्शित किए गए नाकारापन को नहीं दोहराया जायेगा और उचित तरीके से प्रोजेक्ट को पूरा किया जायेगा । जिस प्रोजेक्ट को वर्ष 2016-17 में पूरा होना चाहिए था; लेकिन भूषण चौहान के नाकारापन व बेईमानीपूर्ण नीयत के चलते जो रद्द हो गया था - उसे पुनर्जीवित करवा कर, तीन वर्ष बाद अभी हाल ही में पूरा किया गया है । लोग लेकिन यह देख कर हैरान हो रहे हैं कि प्रोजेक्ट के पूरा होने का श्रेय भूषण चौहान जोरशोर से ले रहे हैं और ऐसे जता/दिखा रहे हैं जैसे कि उन्होंने कोई बड़ा महान काम किया है । लोग उनके इस रवैये को बेशर्मी व निर्लज्जता की पराकाष्ठा के रूप में देख रहे हैं । लोगों का कहना है कि भूषण चौहान में यदि जरा सी भी नैतिकता और शर्म है तो उन्हें इस बात के लिए सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए कि उनके नाकारापन के चलते प्रोजेक्ट रद्द हुआ तथा क्लब और रोटरी व डिस्ट्रिक्ट की साख तथा विश्वसनीयता को चोट पहुँची - और खुद श्रेय लेने की बजाये क्लब व डिस्ट्रिक्ट के उन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करना चाहिए, जिन्होंने प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित करवाने में तथा उसे पूरा करवाने में भूमिका निभाई ।
Sunday, October 20, 2019
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 में अजीत जालान को रोटरी के पैसे से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद का चुनाव लड़वाने की विनोद बंसल की तैयारी ने उनके अपने क्लब में बबाल पैदा किया, जहाँ लोगों को डर हुआ है कि अजीत जालान के चक्कर में विनोद बंसल कहीं राजीव मित्तल का रोटरी फाउंडेशन में किया गया 'इन्वेस्टमेंट' मुसीबत में न फँसवा दें ?
Wednesday, September 11, 2019
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता ने अपने जीएमएल में रोटरी फाउंडेशन के लिए 50 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रकम इकट्ठा करने का दावा करके अपने झूठे व बड़बोले होने का एक बार फिर सुबूत दिया
जीएमएल में प्रकाशित फीचर में दीपक गुप्ता द्वारा किए गए इस दावे को जिसने भी पढ़ा, वह हैरान रह गया । उक्त टीआरएफ डिनर कार्यक्रम में मौजूद रहे रोटेरियंस ही नहीं, बल्कि जो रोटेरियंस उक्त कार्यक्रम में नहीं भी थे - उन्होंने भी दीपक गुप्ता के इस दावे को सरासर झूठा बताया । रोटेरियंस का कहना रहा कि उन्हें यह तो ठीक ठीक नहीं पता है कि उक्त कार्यक्रम में वास्तव में कुल कितनी रकम इकट्ठा हुई है, लेकिन वह यह जरूर कह सकते हैं कि 50 लाख अमेरिकी डॉलर की रकम तो नहीं ही इकट्ठा हुई है ।किसी की भी समझ में नहीं आ रहा है कि दीपक गुप्ता को इतना बड़ा झूठ बोलने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी है ? दीपक गुप्ता को जानने वालों का कहना/बताना है कि दीपक गुप्ता थोड़े बड़बोले तो हैं और उन्हें लंबी लंबी छोड़ने/फेंकने की बहुत ही बुरी आदत है; लेकिन छोड़ने/फेंकने के मामले में वह इतना आगे बढ़ जायेंगे - यह उन्होंने नहीं सोचा था । उनके नजदीकियों को लगता है कि चूँकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में दीपक गुप्ता का गवर्नर-वर्ष बहुत ही बुरे अनुभवों से गुजर रहा है, जिसके चलते वह भारी दबाव में हैं और कुछ बड़ा करना चाहते हैं, जिससे उनकी कमियों पर पर्दा पड़ जाए और रोटरी के बड़े पदाधिकारियों व नेताओं के बीच उनका नाम हो जाए - हो सकता है कि इसी चक्कर में वह 50 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रकम इकट्ठा करने का दावा कर बैठे हों ।
दीपक गुप्ता ने कुछ 'बड़ा करने' के चक्कर में यदि यह दावा किया है, तो इस दावे ने उल्टा ही असर किया है और इसने उनकी फजीहत में और इजाफा ही किया है । मेंबरशिप सेमीनार जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम को घोषित करने के बावजूद न करने के चलते दीपक गुप्ता पहले से ही मुसीबत में घिरे हुए थे, कि उनकी इस हरकत ने उनकी मुसीबतों को और बढ़ा दिया है । इससे पहले डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह में ढाई सौ डॉलर देने की शर्त के नाम पर दीपक गुप्ता डिस्ट्रिक्ट के सदस्यों, रोटरी फाउंडेशन तथा रोटरी फाउंडेशन के ट्रस्टी गुलाम वाहनवती के साथ 'धोखाधड़ी' करने के आरोप में फँस चुके हैं । क्लब्स के प्रेसीडेंट्स की तरफ से दीपक गुप्ता को तब तगड़ी चोट पड़ी, जब उन्होंने क्लब्स के प्रेसीडेंट्स पर यह दबाव बनाने की कोशिश की कि अपने इंस्टॉलेशन कार्यक्रमों में वह किसे किसे आमंत्रित करें; प्रेसीडेंट्स ने उनकी यह बात मानने से साफ इंकार कर दिया और तब दीपक गुप्ता को मनमसोस कर रह जाना पड़ा - और क्लब्स के कार्यक्रमों में उन्हें उन लोगों के साथ मंच पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिन्हें वह कार्यक्रम से ही बाहर रखना चाहते थे । अपनी बातों और अपनी हरकतों के चलते डिस्ट्रिक्ट में प्रेसीडेंट्स तथा वरिष्ठ रोटेरियंस के बीच दीपक गुप्ता कई मौकों पर लज्जित हो चुके हैं, तो रोटरी के बड़े पदाधिकारियों व नेताओं के बीच कई बार मजाक का विषय बन चुके हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने कोई सबक नहीं सीखा है । रोटरी फाउंडेशन के लिए एक ही कार्यक्रम में 50 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम इकट्ठा करने के दावे के जरिये दीपक गुप्ता ने एक बार फिर दिखाया/बताया है कि उनके गवर्नर-वर्ष में बेवकूफियों, अराजकता तथा झूठे दावों का ही जोर रहेगा; और वह अपनी हरकतों से अपने साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट व रोटरी का भी मजाक बनाते रहेंगे ।
Wednesday, September 4, 2019
रोटरी फाउंडेशन के चेयरमैन गैरी हुऑंग के हाथों सम्मानित होने से डिस्ट्रिक्ट के रोटेरियंस के बीच एक रोटेरियन के रूप में ललित खन्ना की पहचान में व्यापकता व स्वीकार्यता बढ़ने से डिस्ट्रिक्ट 3012 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी परिदृश्य में ललित खन्ना की उम्मीदवारी खासी महत्त्वपूर्ण हो गई है
बड़े-बुजुर्गों ने कहा भी है कि किस्मत भी उसका ही साथ देती है, जो प्रयत्न करता है । ललित खन्ना ने मेजर डोनर लेबल थ्री बनने के लिए खुद से प्रयत्न किए, तो उन्हें रोटरी फाउंडेशन के चेयरमैन से सम्मानित होने का सौभाग्य मिला; उन्होंने यदि उक्त प्रयत्न न किया होता तो उन्हें यह सौभाग्य नहीं ही मिलता । ललित खन्ना के नजदीकियों व समर्थकों का कहना है कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की उम्मीदवारी को लेकर ललित खन्ना ने जिस तरह का प्रयत्न किया हुआ है, और डिस्ट्रिक्ट के आम व खास रोटेरियंस के साथ उन्होंने जिस तरह का तालमेल बनाया हुआ है, उसके कारण उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी चुने जाने का भी निश्चित सौभाग्य मिलेगा । उल्लेखनीय है कि ललित खन्ना ने मेजर डोनर लेबल थ्री बनने की घोषणा अपने डिस्ट्रिक्ट के डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह में ही कर दी थी, और उनके द्वारा दिए गए चेक को डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर मुकेश अरनेजा ने बड़े उत्साह से समारोह में उपस्थित लोगों को दिखाया था । उक्त समारोह में मंच से ललित खन्ना की जो वाह-वाही हुई थी, उसे देख कर क्लब्स के प्रेसीडेंट तथा डिस्ट्रिक्ट के अन्य रोटेरियंस खासे प्रभावित हुए थे; और एक उम्मीदवार के रूप में ललित खन्ना की डिस्ट्रिक्ट के लोगों के बीच एक अलग ही छाप पड़ी/बनी ।
ललित खन्ना ने अपनी उम्मीदवारी को लेकर चलाए अपने संपर्क अभियान में डिस्ट्रिक्ट के आम व खास रोटेरियंस को, और खासकर प्रेसीडेंट्स को 'स्पेशल' फील करवाया ।इसी का नतीजा रहा कि ललित खन्ना ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद की अपनी उम्मीदवारी को मजबूती देने की जो कोशिश की, उसे डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह में उनके मेजर डोनर लेवल थ्री बनने की घोषणा ने और बल प्रदान किया है । ललित खन्ना के नजदीकियों तथा उनके शुभचिंतकों का ही नहीं, बल्कि दूसरे लोगों का भी कहना है कि डिस्ट्रिक्ट के रोटेरियंस तथा खासतौर से प्रेसीडेंट्स ने ललित खन्ना के साथ नजदीकी बनाने तथा दिखाने में जिस तरह से लगातार दिलचस्पी ली है - और विभिन्न मौकों पर उसे प्रदर्शित भी किया है, उसे ललित खन्ना की उम्मीदवारी के लिए बढ़ते व मजबूत होते समर्थन के रूप में ही देखा/पहचाना गया है । यही 'सीन' दिल्ली में रोटरी फाउंडेशन के चेयरमैन की मौजूदगी में हुए समारोह में ललित खन्ना के हुए सम्मान के बाद देखने को मिल रहा है । इस स्थिति को डिस्ट्रिक्ट की चुनावी राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले दूसरे रोटेरियंस भी ललित खन्ना की उम्मीदवारी के लिए अच्छे संकेत के रूप में देख/पहचान रहे हैं - और इस बात ने इस वर्ष के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पद के चुनावी परिदृश्य में ललित खन्ना की उम्मीदवारी को खासा महत्त्वपूर्ण बना दिया है ।






















